1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. DMK ने उड़ाया 'विजय फॉर PM' अभियान का मजाक, कहा- 'ये विधानसभा चुनाव में भी बहुमत नहीं पा सके'

DMK ने उड़ाया 'विजय फॉर PM' अभियान का मजाक, कहा- 'ये विधानसभा चुनाव में भी बहुमत नहीं पा सके'

तमिलनाडु में सत्ताधारी दल टीवीके के नेताओं ने दावा किया है कि सीएम विजय देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दावे पर DMK ने TVK पर तंज कसा है। DMK ने कहा है कि विजय विधानसभा चुनाव में भी बहुमत नहीं पा सके थे।

vijay for pm pitch dmk trolling- India TV Hindi
Image Source : PTI/ANI DMK ने साधा CM विजय पर निशाना।

तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। विपक्ष दल DMK सीएम विजय और उनकी पार्टी TVK पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। अब डीएमके ने टीवीके नेताओं के उस दावे का मजाक उड़ाया है जिसमें विजय को साल 2029 में प्रधानमंत्री बनाने का दावा किया गया है। डीएमके नेता और पार्टी के प्रवक्ता ने इसे एक बड़ा मजाक बता दिया है और कहा है कि विजय तो तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में भी बहुमत नहीं पा सके थे।

क्या बोली DMK?

TVK की 'विजय फॉर PM' वाली बात पर DMK के प्रवक्ता TKS इलांगोवन ने कहा- "यह सबसे मजेदार बात है क्योंकि वे तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में भी बहुमत नहीं पा सके। सरकार चलाने के लिए उन्हें उन राजनीतिक पार्टियों पर निर्भर रहना पड़ा जिन्होंने DMK गठबंधन में चुनाव लड़ा था। यह सरकार कुछ भी करने में नाकाम रही है। उन्होंने जो वादे किए थे, उनमें से कुछ भी पूरा नहीं किया।" इससे पहले डीएमके के नेता टीकेएस एलंगोवन ने कांग्रेस के उस रुख का समर्थन किया था जिसमें मुख्यमंत्री विजय के बजाय राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात कही गई है।

कहां से शुरू हुआ मामला?

दरअसल, ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब तमिलनाडु में कांग्रेस के मंत्री राजेश कुमार ने TVK को चेतावनी दी थी कि अगर पार्टी ने इस बात पर सहमति नहीं जताई की राहुल गांधी 2029 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, तो ऐसे में कांग्रेस के दो मंत्री अपना पद छोड़ देंगे। इसके बाद टीवीके की ज्योतिषी और सेलिब्रिटी विधायक कनिमोझी संतोष ने कहा था कि 2029 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार विजय होंगे और राहुल गांधी खुद उनका हाथ थामकर, उन्हें साथ ले जाकर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बिठाएंगे।

वह अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं- पलानीस्वामी

इसके अलावा अन्नाद्रमुक यानी AIADMK के महासचिव पलानीस्वामी ने भी सीएम विजय पर तंज कसा था। रिपोर्टर ने जब पूछा कि क्या टीवीके समर्थक मुख्यमंत्री विजय को भविष्य के प्रधानमंत्री के तौर पर देख रहे हैं? इस पर पलानीस्वामी ने तंज कसते हुए कहा था कि ''वह (विजय) तो अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है, यह उनकी इच्छा है।''

ये भी पढ़ें- "हर सवाल का जवाब दूंगा, उठकर मत जाना", विधानसभा में भिड़े सीएम विजय और उदयनिधि

'US के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं विजय, डोनाल्ड ट्रंप की जगह ले सकते हैं', पलानीस्वामी का तंज

Latest India News