A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'हर भारतीय को मिले एडवांस्ड AI टूल्स का फ्री सब्सक्रिप्शन', राघव चड्ढा ने संसद में उठाई मांग

'हर भारतीय को मिले एडवांस्ड AI टूल्स का फ्री सब्सक्रिप्शन', राघव चड्ढा ने संसद में उठाई मांग

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को संसद में मांग उठाई है कि हर भारतीय को एडवांस्ड AI टूल्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलना चाहिए।

raghav chaddha ai parliament- India TV Hindi
Image Source : REPORTER राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने की बड़ी मांग।

संसद के मॉनसून सत्र में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को सदन में बड़ी मांग कर दी है। राघव चड्ढा ने सरकार से आग्रह किया है कि भारत के हर नागरिक को ChatGPT, Gemini, Claude और अन्य उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI टूल्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि राघव चड्ढा ने इस बारे में और क्या कुछ कहा है।

कई देशों में फ्री है AI- राघव चड्ढा

संसद के मॉनसून सत्र में राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए सांसद राघव चड्ढा ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सिंगापुर और चीन जैसे देशों का उदाहरण भी दिया। उन्होंने सदन में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और चीन जैसे देश  नागरिकों को मुफ्त सब्सक्रिप्शन उपलब्ध करा रहे हैं। 

AI सपने साकार करने का अवसर- राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सदन में कहा कि AI सिर्फ एक तकनीक नहीं है। बल्कि ये बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का एक अवसर भी है। AI हमारे किसानों, छात्रों, व्यापारियों और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद है। AI भारत की उत्पादकता बढ़ाने और कीमती समय बचाने में मदद करेगा।

Latest India News