A
Hindi News भारत राजनीति अब भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा, सीएम से मुलाकात के बाद आज ज्वाइन की पार्टी

अब भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा, सीएम से मुलाकात के बाद आज ज्वाइन की पार्टी

असम विधानसभा चुनाव से पहले सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेन बोरा ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

भूपेन बोरा ने ज्वाइन की बीजेपी- India TV Hindi Image Source : PTI भूपेन बोरा ने ज्वाइन की बीजेपी

कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में भूपेन कुमार बोरा सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा की असम इकाई के मुख्यालय 'वाजपेयी भवन' में आयोजित एक समारोह के दौरान बोरा अब भाजपा के सदस्य बन गए। 

16 फरवरी को कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

उनके साथ ही पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता संजू बोरा भी भाजपा में शामिल हुए। भूपेन बोरा ने 16 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, जिसे पार्टी आलाकमान ने स्वीकार नहीं किया था और सीनियर नेता उनके आवास पर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने भी उनसे बात की थी। 

सीएम ने बोरा से घर जाकर की थी मुलाकात

भूपेन बोरा ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए समय मांगा था लेकिन अगले दिन मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा उनके आवास पर गए और घोषणा की कि वह 22 फरवरी को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मार्च-अप्रैल में चुनाव प्रस्तावित हैं। इसको लेकर अब हलचल तेज हो गई है।

असम में अब कमजोर मानी जा रही कांग्रेस

बोरा के बीजेपी में जाने से असम में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से कमजोर करने वाली मानी जा रही है। बोरा बिहपुरिया से दो बार विधायक रह चुके हैं और प्रदेश कांग्रेस के मजबूत संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते थे।

 

Latest India News