Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony Live: लगातार दूसरी बार असम के CM बने हिमंता बिस्वा सरमा, साथ में 4 मंत्रियों की भी ताजपोशी
Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony Live: असम विधानसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony Live: असम विधानसभा चुनावों भारतीय जनता पार्टी और NDA गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हिमंता बिस्वा सरमा के साथ 4 मंत्रियों ने भी शपथ ली। सूबे के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर शर्मा और नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि असम विधानसभा चुनावों में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 सीटें जीती थीं जिनमें बीजेपी ने अकेले 82 सीटों पर परचम लहराया था।
हिमंता बिस्वा सरमा के साथ आज शपथ लेने वालों में बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो और बीजेपी विधायक अजंता नेओग शामिल हैं। वहीं, बीजेपी के सनियर लीडर रणजीत दास असम विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद X पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि वह आज 'शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक भी करेंगे। हिमंत विश्व शर्मा के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई बड़े नेता शामिल होंगे।
हिमंता बिस्वा सरमा के शपथग्रहण से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:
Live updates : Himanta Biswa Sarma Oath Taking Live
-
May 12, 2026 12:03 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अजंता नेओग ने भी मंत्री पद की शपथ ली
बीजेपी विधायक अजंता नेओग ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। हिमंता बिस्वा सरमा की पिछली सरकार में वह वित्त मंत्री थीं और वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला बनीं। वह 2001 से लगातार गोलाघाट विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
-
May 12, 2026 12:01 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
BPF नेता चरण बोरो ने ली मंत्री पद की शपथ
BPF नेता चरण बोरो ने भी असम की हिमंता सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। वह बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट यानी की BPF के नेता हैं और 2016 में असम विधानसभा में माजबात निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
-
May 12, 2026 11:57 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
हिमंता सरकार में मंत्री बने अतुल बोरा
असम गण परिषद के चीफ अतुल बोरा ने भी आज मंत्री पद की शपथ ली है। वह सर्वानंद सोनोवाल और सरमा सरकारों में कृषि, बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन और पशु चिकित्सा, शहरी विकास, नगर और ग्रामीण योजना मंत्री रहे हैं। उन्होंने 2014 से असम गण परिषद के दूसरे अध्यक्ष के रूप में काम किया है।
-
May 12, 2026 11:55 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
हिमंता के बाद रामेश्वर तेली ने ली मंत्री पद की शपथ
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बाद बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
-
May 12, 2026 11:47 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
दूसरी बार असम के सीएम बने हिमंता बिस्वा सरमा
बीजेपी के दिग्गज नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 4 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
-
May 12, 2026 11:41 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह स्थल पर पहुंचे
बीजेपी के दिग्गज नेता हिमंता बिस्वा सरमा अब से थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं।
-
May 12, 2026 11:39 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अब ये असम के विकास के 5 साल होंगे: फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, 'आज बहुत खुशी का दिन है। असम में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा पर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं असम की जनता को प्रणाम करता हूं। मेरा विश्वास है कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार असम बदला है, अब ये असम के विकास के 5 साल होंगे।'
-
May 12, 2026 11:30 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'शाह की रणनीति के कारण असम में भी हमें कामयाबी मिली'
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'आज हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। यहां खुशी का माहौल है। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया है। गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के कारण असम में भी हमें कामयाबी मिली है। डबल इंजन की सरकार असम में भी बहुत तेजी से काम करेगी।'
-
May 12, 2026 11:29 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'बीजेपी जहां एक बार आती है, वहां बार-बार आती है'
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'असम में तीसरी बार भाजपा-NDA सरकार बनने से उत्तर प्रदेश के लोग भी झूम रहे हैं। तीसरी बार भाजपा सरकार बनना एक संदेश है कि भाजपा जहां एक बार आती है वहां बार-बार आती है। उसका कारण हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और हिमंत बिस्वा सरमा की अगवाई में असम का सर्वांगीण विकास।'
-
May 12, 2026 11:21 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
असम की जनता का धन्यवाद: प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुवाहाटी में कहा, 'सबसे पहले मैं हिमंत बिस्वा सरमा को दूसरी बार असम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देना चाहूंगा। असम की जनता का धन्यवाद, जिन्होंने हमारी 'डबल इंजन' सरकार को असम में दोबारा चुना। मैं इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहूंगा।'
-
May 12, 2026 11:04 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
शपथ ग्रहण के लिए लाखों लोग आए हैं: सैकिया
असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने गुवाहाटी में कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में तीसरी बार भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। शपथ ग्रहण के लिए लाखों लोग असम के अलग-अलग हिस्सों से यहां आए हैं। हम भाजपा की ओर से उन सभी का स्वागत करते हैं।'
-
May 12, 2026 10:44 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत हुई है'
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'असम की जनता को मैं बधाई देता हूं। बंगाल चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। आने वाले दिनों में ओडिशा, बिहार, असम, त्रिपुरा, सिक्किम में पीएम मोदी का जो सपना है पूर्वोदय का विकास, उसके लिए काम करेंगे।'
-
May 12, 2026 10:31 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
लगातार तीसरी बार सत्ता में आया NDA
NDA की यह असम में तीसरी बार सरकार होगी। गठबंधन पहली बार 2016 में सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता में आया था जो अब केंद्र सरकार में मंत्री हैं।
-
May 12, 2026 10:23 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
हिमंता के शपथ समारोह में शामिल होने पहुंचे CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचे। वे यहां हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यहां आए हैं।
-
May 12, 2026 10:16 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचे सीएम सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचे। वे यहां हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यहां आए हैं।
-
May 12, 2026 10:09 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
हम तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं: अतुल बोरा
AGP अध्यक्ष अतुल बोरा ने गुवाहाटी में असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, 'हम तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पिछले 5 सालों से जिस प्रकार से काम हुआ लोगों ने भारी बहुमत दिया है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में जितने काम हुए हैं वो आजादी के बाद कभी नहीं हुआ था।'
-
May 12, 2026 10:08 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
निश्चित रूप से असम का विकास होगा: गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'असम की जनता ने तीसरी बार भाजपा पर जो विश्वास रखा है निश्चित रूप से हिमंता बिस्वा सरमा उस विश्वास को सार्थक करेंगे। निश्चित रूप से असम का विकास होगा। मेरे विभाग की ओर से भी करीब 2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है। काम और गति से होगा।'
-
May 12, 2026 10:04 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
असम के लिए रवाना हुए शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हुए।
-
May 12, 2026 9:57 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'मां कामाख्या का आशीर्वाद समस्त देशवासियों पर बना रहे'
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, 'मां कामाख्या का आशीर्वाद समस्त देशवासियों पर बना रहे। मां के आशीर्वाद से ही असम में प्रधानमंत्री मोदी और हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर जनता ने फिर भरोसा दिखाया है। हमें बरसों से मां का आशीर्वाद मिलता रहा है। बीजेपी के नेतृत्व ने विकास और विश्वास के साथ ही काम किया है।'
-
May 12, 2026 9:53 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
दिल्ली की CM ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, 'यह मां कामाख्या देवी की कृपा है कि इस बार तीसरी बार असम में भाजपा सरकार बन रही है। जनता का प्यार, विश्वास और मां का आशीर्वाद सदैव असम को संपन्न रखे।'
-
May 12, 2026 9:49 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
हिमंत के शपथ समारोह में शामिल होने पहुंचे सर्जियो गोर
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे।
-
May 12, 2026 9:48 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'जनता ने डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दिया है'
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, 'मैंने मां कामाख्या की पूजा की। हमने प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत 2047 का सपना साकार हो। मां मुझे विकसित गोवा 2037 का सपना साकार करने की शक्ति दें। मैं असम की जनता का अभिनंदन करता हूं कि यहां प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व हिमंत विश्व शर्मा एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। जनता ने यहां डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दिया है। 2029 में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी इस देश के प्रधानमंत्री होंगे।'
-
May 12, 2026 9:45 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
मां कामाख्या मंदिर में प्रमोद सावंत ने किए दर्शन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने असम के गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में दर्शन किए।
-
May 12, 2026 9:43 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
थोड़ी देर बाद असम के CM पद की शपथ लेंगे शर्मा
बीजेपी के दिग्गज नेता हिमंत विश्व शर्मा अब से थोड़ी ही देर बाद असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हिमंत के साथ 4 मंत्री भी आज शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग होगी।