A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया अपना रिटायरमेंट प्लान, जानिए राजनीति के बाद क्या क्या करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया अपना रिटायरमेंट प्लान, जानिए राजनीति के बाद क्या क्या करेंगे

देश के गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह ने अपना रिटायरमेंट प्लान बता दिया है। उन्होंने इसका खुलासा किया है कि वो राजनीति के बाद क्या क्या करेंगे? जानकर आप भी होंगे हैरान..

अमित शाह का रिटायरमेंट प्लान- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO अमित शाह का रिटायरमेंट प्लान

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने कहा कि राजनीति से रिटायरमेंट के बाद के लिए उन्होंने अपना प्लान बना लिया है। उन्होंने कहा कि कि वो जब भी रिटायर होंगे तो उसके बाद का जीवन वेद और उपनिषद पढ़ने में बिताएंगे और इसके अलावा उन्होंने प्राकृतिक खेती करने की इच्छा भी जताई है।

अमित शाह ने बताया कि मुझे खेती करना पसंद है, मैं रिटायरमेंट के बाद प्राकृतिक खेती करूंगा। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें वेद, उपनिषद के अध्ययन में खूब मन लगता है जो नहीं कर पा रहे हैं तो रिटायरमेंट के बाद का समय इसी में बिताऊंगा। शाह ने कहा कि ये प्राकृतिक खेती इसमें काफी अहम है, ये एक प्रकार का वैज्ञानिक प्रयोग है जो कई प्रकार के फायदे देती है।

अमित शाह ने गिनाए प्राकृतिक खेती के फायदे

प्राकृतिक खेती के फायदे गिनाते हुए हुए अमित शाह ने कहा कि उर्वरक वाला गेहूं खाने से कैंसर होता है, बीपी बढ़ता है और थायरॉइड की भी प्रॉब्लम होती है। हम सबको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। बिना उर्वरक वाला भोजन करना चाहिए। किसी भी शख्स के शरीर को अच्छा बनाए रखने के लिए बिना फर्टिलाइजर वाला भोजन करना जरूरी है, अगर ऐसा होगा तो इसका मतलब दवाइयों की जरूरत ही नहीं होगी।

Latest India News