A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आठ जून से पहले सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया! अब कौन होगा कर्नाटक का सीएम

आठ जून से पहले सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया! अब कौन होगा कर्नाटक का सीएम

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में चल रही खींचतान को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस की मैराथन बैठक हुई। इस बैठक के बाद कई तरह की बातें सामने आईं, जिसमें सबसे खास ये है कि आठ जून से पहले सिद्धारमैया सीएम पद से इस्तीफा दे दें।

कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस- India TV Hindi
Image Source : PTI कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस

नई दिल्ली: कौन होगा कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री, क्योंकि हो सकता है कि राज्य सभा चुनाव के नामांकन से पहले यानी आठ जून से पहले सीएम पद से सिद्धारमैया इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने मंगलवार को कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा को "महज अटकलें" करार दिया और जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य के शीर्ष नेतृत्व के बीच दिन भर चली चर्चा पूरी तरह से आगामी राज्यसभा और राज्य विधान परिषद चुनावों पर केंद्रित थी। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों का चयन करने के लिए बैठक बुलाई थी, लेकिन मुख्य चर्चा का विषय मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच चल रहा लंबा नेतृत्व विवाद रहा, जिन्हें दिल्ली बुलाया गया था। सिद्धारमैया और शिवकुमार अपने समर्थकों विधायकों के साथ राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे।

सिद्धारमैया का बड़ा बयान

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद KJ George के घर पर सिद्धरमैया और उनके करीबी मंत्रियों की बैठक चल रही है। बता दें कि KJ George कर्नाटक सरकार में पावर मिनिस्टर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज की बैठक में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने के सी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खरगे और रणदीप सुरजेवाला के साथ बैठक में बताया कि सीएम के लिए ढाई साल-ढाई साल के किसी फॉर्मूले के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, और अगर राहुल गांधी कहेंगे तो मैं सीएम पद छोड़ दूंगा।

जल्द इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया

पार्टी की तरफ से सिद्धारमैया को स्टेप डाउन करने के लिए कहा गया है। जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया को कहा गया कि, जो भी करना हो वो अच्छी तरह से सोच समझ लें और के सी वेणुगोपाल को बता दें। इसके साथ ही खबर आ रही है कि अगले कुछ दिनों में सिद्धारमैया सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि ये बात भी सामने आ रही है कि सिद्धारमैया राज्य सभा के लिए इच्छुक नहीं है। राहुल गांधी ने उन्हें राज्य सभा जाने की सलाह दी थी।

Latest India News