1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. INDIA गठबंधन की बैठक में कौन से 5 बड़े फैसले किए गए? यहां देखें पूरी लिस्ट

INDIA गठबंधन की बैठक में कौन से 5 बड़े फैसले किए गए? यहां देखें पूरी लिस्ट

सोमवार को INDIA गठबंधन की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 25 दलों ने भाग लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जानकारी दी है कि इस बैठक में 5 बड़े फैसले किए गए हैं।

india alliance meeting - India TV Hindi
Image Source : X (@INCINDIA) इंडिया गठबंधन की बैठक संपन्न।

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र सरकार को घेरने की विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा की गई है। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन से दूरी बनायी थी। बैठक के समाप्त होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में जानकारी दी है।

बैठक के बड़े फैसले?

  • इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- "इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों में सहमति बनी है कि हर दो महीने में बैठक को आयोजित किया जाए। इसलिए अगली बैठक अगस्त महीने में हैदराबाद में होगी।"
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- "एसआईआर, कथित वोट लूट और चुनाव में धांधली के मुद्दे पर भारत के चीफ जस्टिस को पत्र भेजने पर सहमति बनी है। यह पत्र जल्द ही भारत के मुख्य न्यायाधीश को सौंप दिया जाएगा।"
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- "इंडिया ब्लॉक की बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग पर सर्वसम्मति से सहमति बनी है। नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में बैठने वाले लाखों युवाओं के साथ हुए विश्वासघात हुआ है।"
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- "केंद्र सरकार को मौजूदा आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के मुद्दे और अन्य जन-केंद्रित मुद्दों पर चर्चा के लिए तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।"
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया- "बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि गठबंधन के सभी दल हर दो महीने में मिलेंगे। इसके साथ ही संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के नेता के ऑफिस में हर रोज सुबह की बैठकों के साथ गठबंधन के दलों के बीच समन्वय जारी रहेगा।"

बैठक में 25 पार्टियों ने भाग लिया

INDIA गठबंधन की बैठक संपन्न होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया है कि इस बैठक में 25 पार्टियों ने भाग लिया है। बैठक में सभी दलों ने अपने विचार साझा किए हैं। हमने आज यह तय किया है कि हम इन मुद्दों के लिए लड़ेंगे, इन पर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया है कि उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन भी वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए और अपने विचार साझा किए। वे भी इन सभी मुद्दों पर सहमत हैं।"

ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव से मिले 10 से ज्यादा बागी TMC सांसद, बैठक में सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक, शरद पवार बोले- 'हमारे पास 3 साल का समय, सभी को साथ लाना जरूरी'

Latest India News