1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. I.N.D.I.A. Bloc Protest Live: हिरासत में सौरव दास-आशुतोष रांका, राहुल गांधी ने सांसदों को चाय पर बुलाया
Live now

I.N.D.I.A. Bloc Protest Live: हिरासत में सौरव दास-आशुतोष रांका, राहुल गांधी ने सांसदों को चाय पर बुलाया

विपक्षी गठबंधन ने आज भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा है। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में लिया है। राहुल गांधी ने सांसदों को चाय पर बुलाया है।

इंडिया गठबंधन का प्रोटेस्ट - India TV Hindi
इंडिया गठबंधन का प्रोटेस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी है। शनिवार के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों को हिरासत में लेने और उन पर हमले से जुड़ी सभी याचिकाएं और मेट्रो, रेलवे और सड़कों के बंद होने से जुड़ी अवमानना याचिकाओं की सुनवाई भी गुरुवार तक टाल दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपने सरकारी आवास पर इंडिया ब्लॉक के सांसदों, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों और छात्र संगठनों को हाई-टी के लिए बुलाया है।पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया है।सौरव दास के साथ CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जानें पल पल के अपडेट्स...

Latest India News

Live updates : हिरासत में सौरव दास-आशुतोष रांका, राहुल गांधी ने सांसदों को चाय पर बुलाया

  • 3:04 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    CEC के इस्तीफ़े की मांग को लेकर पटना में विरोध मार्च

     

    CPI(ML) लिबरेशन के छात्र और युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पटना में विरोध मार्च निकाला। वे SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच गांधी मैदान से शुरू हुआ यह विरोध मार्च लोक भवन की ओर जा रहा था, लेकिन पुलिस ने इसे जेपी गोलंबर पर रोक दिया।

  • 2:51 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    कोलकाता में TMC का प्रदर्शन

    कोलकाता में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ TMC का प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा

  • 2:42 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    अब तक लगभग 500 सोशल मीडिया पोस्ट हटाए जा चुके हैं

    दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक लगभग 500 सोशल मीडिया पोस्ट हटाए जा चुके हैं जो अफवाहें फैला रहे थे या लोगों में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।

     

  • 2:11 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    कर्नाटक हाई कोर्ट के वकीलों का विरोध प्रदर्शन

    नई दिल्ली में 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन के दौरान वकीलों पर हुई कतिथ पुलिस ज्यादती के विरोध में और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट के कुछ वकील संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट के मुख्य द्वार के पास  विरोध प्रदर्शन किया गया इसमें वकीलों ने हिस्सा लिया, प्रदर्शनकारी वकीलों ने आरोप लगाया कि SIR को लेकर सुप्रीमकोर्ट अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहा है, CEC ज्ञानेश कुमार BJP के पक्ष में काम कर रहे हैं, उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

  • 2:04 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं-रवि किशन

    कल दिल्ली में INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर BJP सांसद रवि किशन ने कहा, "राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वे अपने ही कार्यकर्ताओं को धक्का-मुक्की कर रहे हैं और बदसलूकी पर उतारू हैं। चूंकि वे BJP को हरा नहीं पा रहे हैं, इसलिए अब ये लोग 'हाईजैकिंग' (जबरन कब्जा करने) पर उतर आए हैं। 65 सालों तक इन लोगों ने देश का शोषण किया है। वे चाहते हैं कि भारत 65 साल पीछे चला जाए, इसलिए वे दिल्ली की जनता को परेशान कर रहे हैं... वे जनता से यह भी नहीं पूछ रहे हैं कि वे क्या चाहती हैं; जनता तो मोदी जी और इस सरकार को चाहती है..."

  • 2:02 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    तृणमूल कांग्रेस ममता गुट ने पूछा सवाल

    अब समय आ गया है कि @CEOWestBengal यह स्वीकार करे कि पूरी SIR प्रक्रिया का मकसद @BJP4Bengal को ऐसी सीटें जिताना था, जिनके बारे में वे कभी सोच भी नहीं सकते थे!
    चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से योग्य वोटरों के नाम हटाने के बाद, @ECISVEEP अचानक "एक सक्रिय अभियान" शुरू करना चाहता है ताकि यह पक्का किया जा सके कि कोई भी योग्य वोटर छूट न जाए।
    चुनाव से पहले यह सक्रियता कहाँ थी? बंगाल में SIR प्रक्रिया इतनी जल्दबाजी और बिना किसी योजना के क्यों की गई?

  • 2:01 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    CJP ने लगाया बड़ा आरोप

    CJP की लीगल मामलों की हेड रत्ना सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि संगठन के को-कन्वीनर सौरव दास और आशुतोष रंका को जंतर-मंतर से हिरासत में लिए जाने के बाद उनके वकील से मिलने नहीं दिया जा रहा है।सिंह ने X पर एक पोस्ट में कहा, "आज सुबह @SauravDassss, @AshutoshRanka और @AjinkyaCJP को दूसरे नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए हिरासत में ले लिया। अब जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन के SHO ने वकील को उनसे मिलने देने से मना कर दिया है, जबकि उनके फोन ज़ब्त कर लिए गए हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।" सिंह ने आगे कहा, "उन्हें किस कानूनी अधिकार के तहत हिरासत में लिया जा रहा है और उनके वकील को उनसे मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा है?"

     

  • 1:53 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    दिल्ली में CAPF की तैनाती की डेट बढ़ाने की मांग

    दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अहम जगहों पर विरोध-प्रदर्शन तेज होने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी संभावित चुनौतियों का हवाला देते हुए, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) की 273 कंपनियों की तैनाती को 20 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग की है।

  • 1:52 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप

    कल इस देश के इतिहास का काला दिन था। सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश, विरोध कुछ ऐसा है जो पहले कभी नहीं हुआ। इंडिया ब्लॉक और राहुल गांधी ने भारत के संविधान का अपमान किया है।

  • 1:47 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    राहुल गांधी ने किया ट्वीट

    आज मैंने INDIA गठबंधन के नेताओं, विपक्षी सांसदों, छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के साथियों को अपने घर चाय पर बुलाया है। लोकतंत्र की रक्षा के इस जनांदोलन में हम सब एक साथ हैं और ये आंदोलन लगातार जारी रहेगा। चाय के बाद हम सभी मिलकर मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे।

  • 1:43 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने भी दर्ज की करीब 4 से ज्यादा FIR

    दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने भी दर्ज की करीब 4 से ज्यादा FIR। झूठे नैरेटिव प्रसारित करने वाले और देश का माहौल खराब करने वाले सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज। सोशल मीडिया के जरिये सीमा पार से फैलाया जा रहा है भारत विरोधी महौल। कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया हेंडलर्स को करवाया गया D ऐक्टिव।10 तारीख को पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया हैंडल से कई लोगो की प्रदर्शन में मौत की झूठी खबर पोस्ट की गई थी।

  • 1:34 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    सौरव दास-आशुतोष रांका हिरासत में

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में ले लिया है। सौरव दास अपने कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे। पुलिस ने इस दौरान  आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया है।

  • 1:33 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    पटना में AISA के कई कार्यकर्ता हिरासत में

    सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार की राजधानी पटना में AISA ने राजभवन मार्च निकाला। पार्टी के कई कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए AISA के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।