1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चुनाव मंचः पप्पू यादव बोले- लालू यादव तेजस्वी से कई गुना बेहतर, पूर्णिया सांसद बोले- 'नेता से अच्छे जानवर हैं'

चुनाव मंचः पप्पू यादव बोले- लालू यादव तेजस्वी से कई गुना बेहतर, पूर्णिया सांसद बोले- 'नेता से अच्छे जानवर हैं'

इंडिया टीवी के चुनाव मंच 2025 कार्यक्रम में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने कई बातें खुलकर बताईं।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

नई दिल्लीः इंडिया टीवी के चुनाव मंच 2025 कार्यक्रम में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपना पक्ष रखा। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि मुझे राजनीति नहीं आती। मैं किसी भीड़ का मोहताज नहीं हूं। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में सिर्फ हिंदू-मुसलमान हैं। 10 से 12 करोड़ में टिकट की बिक्री हो रही है। नेता से अच्छे जानवर हैं। मैं बिहार का बेटा और सेवक हूं। डेडलाइन के अंदर मैंने पूर्णिया एयरपोर्ट लाया।

"मैंने गरीब लोगों की मदद की"

उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, "पप्पू यादव नचाता है, नाचता नहीं। मैं किसी भीड़ का मोहताज नहीं। मैं सच्चाई के रास्ते पर चलता हूं। मुझे राजनीति नहीं आती। ताकतवर लोगों से वोट मांगने कभी नहीं गया। बाढ़ में मैंने हर घर को अपना समझ के मदद की। कोरोना में मदद से पहले किसी की जाति नहीं पूछी। मैंने हमेशा गरीब लोगों की मदद की है।"  मेरे सबसे अच्छे रिश्ते, मुझे किसी का टिकट नहीं चाहिए।"

लालू यादव तेजस्वी से कई गुना बेहतर

जब उनसे तेजस्वी और लालू प्रसाद यादव में से कौन बेहतर है, तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- लालू यादव तेजस्वी से कई गुना बेहतर हैं। तेजस्वी इस जन्म में तो लालू यादव नहीं बन सकते।" साथ ही उन्होंने यह भी कहा- मैं उन्हें रेस्पेक्ट देता हूं, जो मेरा संस्कार है। तेजस्वी जननायक नहीं, जननायक कर्पूरी ठाकुर हैं।

पप्पू यादव ने खुद को भगवान कृष्ण का वंशज बताया

सांसद ने कहा कि मैं भगवान कृष्ण का वंशज हूं, बुद्ध के मेरे संस्कार हैं। मैं हर जाति के गरीबों से प्यार करता हूं। मैं हर जाति के यूथ के लिए जीना चाहता हूं। मदद से पहले मैंने किसी से जाति नहीं पूछी। पैसे भेजने से पहले किसी से उसका राज्य नहीं पूछा। खुद को रोबिनहुड कहे जाने पर पप्पू यादव ने कहा कि मुझे रोबिनहुड और किसी के मसीहा बनने का शौक नहीं है।

बता दें कि इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर आज दिन भर नेताओं का जमावड़ा लगा रहेगा। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 6 नवंबर तो दूसरा चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगा। 

Latest India News