1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कझाकूटम चुनाव रिजल्ट: बीजेपी के वी मुरलीधरन ने जीती ये सीट, विपक्षी नेता को मात्र 428 वोटों से हराया

कझाकूटम चुनाव रिजल्ट: बीजेपी के वी मुरलीधरन ने जीती ये सीट, विपक्षी नेता को मात्र 428 वोटों से हराया

Kazhakootam Assembly Result: कझाकूटम विधानसभा सीट से बीजेपी ने सीपीआई(एम) उम्मीदवार को हरा दिया है। इस सीट पर हार जीत का अंतर मात्र 428 वोटों के बीच रहा है।

कझाकूटम विधानसभा चुनाव - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV GFX कझाकूटम विधानसभा चुनाव

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ गए हैं। केरल में सत्ता परिवर्तन हो गया है। केरल की खास सीटों की बात करें तो कझाकूटम विधानसभा इनमें से एक है। इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार वी मुरलीधरन ने जीत दर्ज की है। वी मुरलीधरन को 46564 वोट मिले हैं। बीजेपी के उम्मीदवार ने सीपीआई(एम) के कड़कमपल्ली सुरेंद्रम को मात्र 428 वोटों से हराया है।

इन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPI-M) के मौजूदा विधायक कडकमपल्ली सुरेंद्रन और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता वी. मुरलीधरन के बीच माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस से शरद चंद्र उम्मीदवार हैं। इसके चलते कझाकूटम सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

पिछली बार का चुनावी परिणाम

पिछले विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो यहां से सीपीआईएम के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। CPI-M के कडकमपल्ली सुरेंद्रन को 63690 वोट मिले थे। बीजेपी के शोभा सुरेंद्रन को 40,193 वोट मिले थे। इस सीट पर हार जीत का अंतर 23,497 रहा था।

Latest India News