Haripad Assembly Elections 2026: केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में केरल की हरिपाद विधानसभा सीट पर जोरदार मुकाबला होने वाला है। यहां कांग्रेस की तरफ से रमेश चेन्निथला जीत के लिए मैदान में हैं, जबकि उनके सामने CPI के TT जिस्मोन और BJP के संदीप वाचस्पति उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस, भाजपा और सीपीआई के बीच इस सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।
इन प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर
हरिपाद विधानसभा सीट पर पिछले कुछ सालों से जोरदार राजनीतिक मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), कांग्रेस, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्य दावेदार रही हैं। हरिपाद सीट के लिए मुख्य उम्मीदवारों में CPI के TT जिस्मोन, BJP के संदीप वाचस्पति और कांग्रेस के रमेश चेन्निथला शामिल हैं।
हरिपाद विधानसभा सीट के बारे में
हरिपाद विधानसभा सीट, केरल के 140 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह केरल विधानसभा का निर्वाचन क्षेत्र संख्या 107 है। यह निर्वाचन क्षेत्र एक सामान्य सीट है और अनुसूचित जातियों (SC) तथा अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए आरक्षित नहीं है। राज्य में LDF, UDF, IUML, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस मुख्य राजनीतिक दल हैं। हरिपाद केरल का एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है, जो अलाप्पुझा जिले के अंतर्गत आता है।
हरिपाद सीट पर 2021 के चुनाव का परिणाम
साल 2021 के विधानसभा चुनावों में, यह सीट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीती थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रमेश चेन्निथला ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आर. सजीला को 13,666 वोटों के अंतर से हराया था। उन्हें 72,768 वोट मिले, जो कुल वोटों का 48.31% था। उन्होंने CPI की उम्मीदवार आर. सजीला को हराया, जिन्हें 59,102 वोट (39.24% वोट शेयर) मिले। BJP के उम्मीदवार के. सोमन 17,890 वोटों (11.88%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
हरिपाद सीट पर 2016 के चुनाव का परिणाम
साल 2016 के केरल विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस के उम्मीदवार रमेश चेन्निथला ने हरिपाद सीट 18,621 वोटों (12.51%) के अंतर से जीती। उन्हें 75,980 वोट मिले, जो कुल वोटों का 51.05% था। CPI के उम्मीदवार पी. प्रसाद को 57,359 वोट (38.54%) मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। BJP के उम्मीदवार डी. अश्वनीदेव 12,985 वोटों (8.72%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
2024 में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम
हरिपाद विधानसभा क्षेत्र, अलाप्पुझा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है। वहीं 2024 के लोकसभा चुनावों में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के.सी. वेणुगोपाल ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के ए.एम. आरिफ को 63,513 वोटों के अंतर से हराकर अलाप्पुझा संसदीय सीट पर जीत हासिल की।
हरिपाद सीट पर कब है चुनाव?
केरल (केरलम) में सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में होना। ऐसे में हरिपाद विधानसभा सीट पर भी 9 अप्रैल, 2026 को ही मतदान होगा। वहीं 4 मई (सोमवार) को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसी दिन केरल की सभी सीटों के परिणाण घोषित कर दिए जाएंगे।
हरिपाद विधानसभा सीट के पिछले विजेता
- 2021: रमेश चेन्निथला (INC)
- 2016: रमेश चेन्निथला (INC)
- 2011: रमेश चेन्निथला (INC)
- 2006: एडवोकेट बी. बाबूप्रसाद (INC)
- 2001: टी.के. देवकुमार (CPM)
- 1996: ए.वी. थामराक्षण (RSP)
- 1991: के.के. श्रीनिवासन (INC)
- 1987: रमेश चेन्निथला (INC)
- 1982: रमेश चेन्निथला (INC)
- 1980: सी.बी. वारियर (CPM)
- 1977: जी.पी. मंगलथु मडोम (IND)
Latest India News