1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केरल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ

केरल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के बेटे को पुत्थुपल्ली से टिकट दिया है चिरायिंकीझु सीट से पूर्व सांसद राम्या हरीदास को टिकट दिया है। देखें पूरी लिस्ट...

केरल के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO केरल के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने केरलम विधान सभा के विधानसभा चुनाव के लिए अपने 55 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ। कांग्रेस ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के बेटे को पुत्थुपल्ली सीट से टिकट दिया है और पूर्व सांसद राम्या हरीदास को चिरायिंकीझु सीट से टिकट दिया है। वहीं धर्मदाम सीट से कांग्रेस ने अब्दुल रशीद को और थालास्सेरी से के.पी. साजू को चुनाव मैदान में उतारा है। मनन्थावडी - एसटी से सुश्री उषा विजयन को टिकट दिया है। नदापुरम से के.एम. अभिजित, बलुस्सेरी-एससी से वीटी सूरज और इलाथुर से श्रीमती विद्या बालकृष्णन पर भरोसा जताया है। इससे पहले भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से चुनाव मैदान में उतारा गया है। जबकि, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है।
 

देखें पूरी लिस्ट



आज ही हुई थी सीईसी की बैठक, फाइनल हो गया नाम

आज के ही दिन, मंगलवार (17 मार्च) को ही कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन हुआ और इसके बाद  उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी दीपा दासमुंशी और कई अन्य नेता शामिल हुए थे। 


भाजपा ने दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को दिया टिकट

भाजपा ने केरल में दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है, इनमें राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से चुनाव मैदान में उतारा है और वी मुरलीधरन को कझाकूट्टम से टिकट दिया है। नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है। बता दें कि नव्या भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं और उन्होंने 2024 में केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। राहुल गांधी के सीट छोड़ने पर यहां उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में नव्या को हार का सामना करना पड़ा था।

Latest India News