1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Dharmadom Election Result 2026 Live Updates: केरल की धर्मदम सीट पर कौन जीत रहा? यहां से चुनाव लड़ रहे हैं CM पिनाराई विजयन

Dharmadom Election Result 2026 Live Updates: केरल की धर्मदम सीट पर कौन जीत रहा? यहां से चुनाव लड़ रहे हैं CM पिनाराई विजयन

Dharmadom Election Result 2026 Live Updates: केरल की धर्मदम सीट पर चुनाव परिणाम सामंने आने शुरू हो गए हैं। इस सीट से खुद राज्य के CM पिनाराई विजयन चुनाव लड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि यहां कौन जीत रहा है।

Kerala Dharmadom  asssembly election result 2026- India TV Hindi
Image Source : PTI धर्मदम विधानसभा चुनाव रिजल्ट।

Dharmadom Election Result 2026 Live Updates: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम आज 4 मई 2026 को सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि केरल मे 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को सभी सीटों पर वोटिंग कराई गई थी। इस चुनाव के परिणाम आज सामने आ रहे हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू भी हो गई है। आपको बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव में सभी दलों और जनता की नजरें धर्मदम सीट पर हैं। ये सीट राज्य की सबसे प्रमुख सीटों में से एक है क्योंकि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन खुद इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि धर्मदम सीट की चुनावी रेस में कौन चल रहा है आगे।

कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, केरल की धर्मदम सीट पर कुल 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPIM, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच हो रहा है। CPIM की ओर से खुद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन चुनाव मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से ​​एडवोकेट वी.पी. अब्दुल रशीद को टिकट दिया है। वहीं, भाजपा ने धर्मदम सीट से के रणजीत को टिकट दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केरल की धर्मदम विधानसभा सीट की स्थापना साल 2008 में की गई थी। साल 2016 से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन इस सीट का नेतृत्व कर रहे हैं।

Latest India News