लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज साफ हो जाएंगे। इसी कड़ी में देश के बाकी राज्यों की तरह ही केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। 26 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान में केरल में भी वोट पड़े। केरल उन चंद राज्यों में से एक है जहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां सबसे ज्यादा सीटें जीतीं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को कोई सीट नहीं मिली थी, लेकिन इस बार जहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में नजर आई तो वहीं भाजपा ने भी अपना खाता खोला है। सुरेश गोपी भारी मतों से जीते हैं। इस बार भी मुकाबला एकतरफा ही रहा।
ये बड़े नेता मैदान में थे
कांग्रेस के एक प्रमुख नेता राहुल गांधी केरल के एक निर्वाचन क्षेत्र वायनाड का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं शशि थरूर हर बार की तरह ही इस बार भी तिरुवनंतपुरम से चुनावी मैदान में थे। दोनों ने ही भारी मतों से जीत हासिल की है। एनडीए प्रत्याशी सुरेश गोपी भी इसी राज्य की त्रिशूर सीट से हुंकार भरे और उन्होंने भी जीत हासिल की। बता दें, केरल ऐसा राज्या है जहां हर साल सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत रहता है। यही बड़ी वजह है कि यहां के लोगों के साथ तालमेल बिठाना दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा के लिए अहम है। आइए, जानते हैं केरल की किस सीट पर, कौन?
| सीरियल नंबर |
लोकसभा क्षेत्र |
राज्य |
विनिंग/ लीडिंग कैंडिडेट |
विनिंग/लीडिंग पार्टी |
मार्जिन |
| 1 |
कासरगोड |
केरल |
राजमोहन उन्नीथन |
कांग्रेस |
|
| 2 |
कन्नूर |
केरल |
के. सुधाकरन |
कांग्रेस |
108982 |
| 3 |
वडकारा |
केरल |
शफी परम्बिल |
कांग्रेस |
114506 |
| 4 |
वायनाड |
केरल |
राहुल गांधी |
कांग्रेस |
364422 |
| 5 |
कोझिकोड |
केरल |
एम. के. राघवन |
कांग्रेस |
146176 |
| 6 |
मलप्पुरम |
केरल |
ई.टी. मोहम्मद बशर |
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग |
300118 |
| 7 |
पोन्नानी |
केरल |
डॉ एमपी अब्दुलसमद समदानी |
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग |
|
| 8 |
पलक्कड़ |
केरल |
वीके सारिकादनन |
कांग्रेस |
75283 |
| 9 |
अलाथुर |
केरल |
के.राधाकृष्णन |
सीपीआईएम |
75283 |
| 10 |
त्रिशूर |
केरल |
सुरेश गोपी |
भाजपा |
74686 |
| 11 |
चालकुडी |
केरल |
बेनी बेहनान |
कांग्रेस |
63754 |
| 12 |
एर्नाकुलम |
केरल |
हिबी ईडन |
कांग्रेस |
250385 |
| 13 |
इडुक्की |
केरल |
एडीवी डीन कुरिआकोस |
कांग्रेस |
133727 |
| 14 |
कोट्टायम |
केरल |
के फ्रांसीस जॉर्ज |
केरल कांग्रेस KEC |
87266 |
| 15 |
अलाप्पुझा |
केरल |
के सी वेणुगोपाल |
कांग्रेस |
63513 |
| 16 |
मवेलिक्कारा |
केरल |
कोडिकुन्नील सुरेश |
कांग्रेस |
10868 |
| 17 |
पथनमथिट्टा |
केरल |
एंटो एंटनी |
कांग्रेस |
|
| 18 |
कोल्लम |
केरल |
एन के प्रेमचंद्रन |
आरएसपी |
150302 |
| 19 |
अत्तिंगल |
केरल |
अदूर प्रकाश |
कांग्रेस |
|
| 20 |
तिरुवनंतपुरम |
केरल |
शिशि थरूर |
कांग्रेस |
16077 |
केरल की सीटों का ब्योरा
कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF में कांग्रेस, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) और केरल कांग्रेस एक साथ आए हैं। गठबंधन से केरल की 20 सीटों में कांग्रेस ने 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे। वहीं IUML ने 2, RSP ने 1, और केरल कांग्रेस ने भी 1 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। LDF की तरफ से कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 15 सीटों पर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 4 सीटों पर और केरल कांग्रेस (M) ने एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं NDA गठबंधन भी इस बार मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। NDA गठबंधन की तरफ से बीजेपी ने 20 में से 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और भारत धर्म जन सेना (BDJS) ने 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।
Latest India News