A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP में शामिल हुए पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू रहे मौजूद, सामने आया VIDEO

BJP में शामिल हुए पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू रहे मौजूद, सामने आया VIDEO

मशहूर पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Leander Paes- India TV Hindi
Image Source : ANI मशहूर पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस

नई दिल्ली: सियासी गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली।

गौरतलब है कि लिएंडर ने पिछले दिनों पश्चिम बंगाल दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी। इस दौरान सौमिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे।

पहले भी कई खिलाड़ी कर चुके हैं बीजेपी ज्वाइन 

लिएंडर पेस से पहले भी अलग-अलग खेलों के तमाम खिलाड़ी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इन खिलाड़ियों में कुछ ने चुनाव लड़ा और कुछ मंत्री और कुछ राज्यसभा सांसद भी बने। 

साल 2024 में रविंद्र जडेजा ने बीजेपी ज्वाइन की थी। वह बीजेपी के सदस्य हैं लेकिन अभी उनके पास चुनावी पद नहीं है।

शूटिंग प्लेयर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 2004 के आसपास बीजेपी ज्वाइन की थी। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने भी साल 2020 में बीजेपी ज्वाइन की थी। वह भी अभी पार्टी की सदस्य हैं।

इसके अलावा बबीता फोगाट, कीर्ति आजाद, चेतन चौहान, केदार जाधव, एस. श्रीसंत, कल्यान चौबे, अरिंदम भट्टाचार्य और विजेंद्र सिंह भी बीजेपी की सदस्यता ले चुके हैं। 

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी पहले BJP में थे लेकिन उन्होंने बाद में पार्टी का दामन छोड़ दिया था। रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा पहले से गुजरात में BJP की MLA हैं।

राज्यवर्धन सिंह राठौर केंद्रीय मंत्री के पद तक पहुंचे

अब तक बीजेपी में शामिल होकर राजनीति में सबसे ऊंचे पद पर पहुंचने वाले खिलाड़ी राज्यवर्धन सिंह राठौर रहे हैं। वह केंद्रीय मंत्री रहे हैं। 

लिएंडर पेस के पार्टी में आने से बीजेपी को क्या फायदा होगा?

लिएंडर पेस के बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में फायदा हो सकता है क्योंकि लिएंडर पेस कोलकाता से जुड़े हैं और वहां उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। यानी एक बड़े वोट बैंक को आकर्षित किया जा सकता है। इसके अलावा अगर पेस को उम्मीदवार बनाया जा सकता है तो अपर-मिडिल क्लास और शहरी वोट बैंक पर असर पड़ेगा। पेश को बीजेपी में लाने से युवा भी आकर्षित होंगे और युवाओं और खेल प्रेमियों के बीच अच्छा संदेश जाएगा। युवाओं का वोट प्रतिशत बढ़ेगा तो उसका बीजेपी को फायदा मिल सकता है। 

Latest India News