नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। सामने आए अब तक के आंकड़ों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है और कांग्रेस केवल केरल में अपनी स्थिति सुधार पाई है। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ एक लाइन कहूंगा- गई ममता, गया गोगोई, गया स्टालिनवाद, भारत में अब टूट के चलेगा मोदी का राष्ट्रवाद।"
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ?
खबर लिखे जाने तक पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 191 सीटों पर बढ़त बनाई और टीएमसी 97 सीटों पर सिमट गई। असम में बीजेपी ने 99 सीटों पर बढ़त बनाई और कांग्रेस 24 पर सिमट गई। अन्य 3 सीटों पर आगे हैं।
केरल में यूडीएफ ने भारी बढ़त बनाई और 101 सीटों पर आगे है। एलडीएफ 36 सीटों पर सिमट गया और बीजेपी गठबंधन ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई।
तमिलनाडु में नई पार्टी टीवीके ने कमाल कर दिया और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। अब तक वह 109 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं डीएमके 61 सीटों पर और AIDMK 64 सीटों पर आगे है।
पुडुचेरी में अब तक AINRC ने 9 सीटें जीत ली हैं। BJP ने 2 सीटें जीती हैं और एक पर आगे चल रही है। IND ने एक सीट जीती है 2 सीटों पर आगे है। INC एक सीट पर जीती है। LJK एक सीट पर आगे चल रही है।
पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन से बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है और बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां हो रही हैं। बंगाल में बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया और अब वहां बीजेपी की सरकार बनेगी। बीजेपी के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहा है।
Latest India News