AIMIM चीफ और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने देश के नौजवानों को ट्वीट के जरिए अनूठी नसीहत दी है। ओवैसी ने ट्वीट में लिखा है, नौजवानो! जिसे पसंद करते हो, उससे शादी करो, फिर "आई लव यू" बोलो। ओवैसी के मैसेज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में असदुद्दीन ओवैसी मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं, "हम हर भाषण में लोगों को कह रहे हैं कि अपनी बीवी को आई लव यू कहो। नौजवानों! जिससे मोहब्बत होती है, उससे शादी करके उसको आई लव यू बोल दो। जब शादी होती है, तब आधा ईमान मुक्कमल होता है।"
देखें वीडियो
'मैं अभी तक सेट नहीं हुआ हूं', ओवैसी ने किसे कहा
मंच से सभा को संबोधित करने के दौरान ओवैसी ने महाराष्ट्र एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील के युवा बेटे का जिक्र किया, जिसने यह कहकर शादी टाल दी थी कि उसे "अभी सेट होना है।" इम्तियाज अली के बेटे के इस बयान पर चुटकी लेते हुए ओवैसी ने कहा, "मेरे भाई! मेरी दाढ़ी व्हाइट हो गई है, मैं अभी तक सेट नहीं हुआ हूं। आप सेट नहीं होते- आप शादी करो, पूरा मामला सेट हो जाता है।" ओवैसी के इस बयान पर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई। ओवैसी ने अपने भाषण के अंत में बिना किसी का नाम लिए तंज कसा और कहा, "जिसके घर में कोई नहीं है, वह सबको परेशान करता है... आप देख रहे हैं ना... समझे?" उनके इस बयान पर लोग मुस्कुरा उठे।
बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सांसदों के विरोध मार्च से असदुद्दीन ओवैसी ने दूरी बनाई थी। इस पर ओवैसी का एक बयान भी सामने आया था। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा कि वह INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, "मैं वहां नहीं गया क्योंकि मैं गठबंधन का हिस्सा नहीं हूं। 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना' वाली बात है।" इसके साथ ही ओवैसी ने दावा किया था, "यह SIR गलत है। मेरा मानना है कि SIR पिछले दरवाजे से लाया गया NRC है।"
ये भी पढ़ें:
सीएम योगी से ज्यादा अखिलेश पर हमलावार हैं ओवैसी, गठबंधन नहीं हो पाने पर ऐसे कर रहे सपा को डेंट लगाने की तैयारी
Latest India News