1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में किसकी हो सकती है सरकार? जानें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल के आंकड़े

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में किसकी हो सकती है सरकार? जानें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल के आंकड़े

MATRIZE-IANS Opinion Poll 2026: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले MATRIZE-IANS का ओपिनियन पोल आ गया है, जिसमें पश्चिम बंगाल और असम में मौजूदा सरकार की वापसी और तमिलनाडु-केरल में सियासी दलों के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान जताया गया है।

Assembly Elections Opinion Polls- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल चुनाव का MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल।

Assembly Elections 2026 Opinion Polls: देश की राजनीति में फिर से बड़ा चुनावी मुकाबला शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने 4 राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही यहां आचार संहिता भी लागू हो गई है। सियासी दल अपनी चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। लेकिन अब सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल में सरकार कौन बनाएगा और जनता का मूड क्या है? इसे जानने के लिए MATRIZE-IANS ने इन चारों राज्यों में ओपनियन पोल किया और जाना कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु व केरल में किस पार्टी का पलड़ा मजबूत है।

पश्चिम बंगाल चुनाव पर MATRIZE-IANS का ओपनियन पोल

MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में TMC फिर से सरकार में वापसी कर सकती है। TMC लगातार चौथी बार पश्चिम बंगाल में बहुमत पा सकती है। MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक, आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC को 155-170, BJP को 100-115, AIMIM को 5-6 और अन्य 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।

पार्टी का नाम सीटें
TMC 155-170
BJP 100-115
AIMIM 5-6
अन्य 0-1

असम चुनाव पर MATRIZE-IANS का ओपनियन पोल

आगामी असम विधानसभा चुनाव पर MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के अनुसार, यहां BJP भारी जीत दर्ज कर सकती है। असम में BJP को 96-98 सीटें, कांग्रेस को 26-28 सीटें, AIUDF को 1-5 सीटें और अन्य को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस और AIUDF इस चुनाव में BJP के मुकाबले में कमजोर नजर आ सकती हैं।

पार्टी का नाम सीटें
BJP 96-98
Congress 26-28
AIUDF 1-5
अन्य 1-3

तमिलनाडु चुनाव पर MATRIZE-IANS का ओपनियन पोल

MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में NDA का पलड़ा भारी रहने का अनुमान है।  AIADMK और BJP के गठबंधन वाले NDA बहुमत हासिल कर सकता है। ओपिनियन पोल के अनुसार, NDA को 114-127 सीटें, DMK को 104-114 सीटें और TVK को 6-12 सीटें मिल सकती हैं।

पार्टी/गठबंधन का नाम सीटें
NDA 114-127
DMK 104-114
TVK 6-12
अन्य 0

केरल चुनाव पर MATRIZE-IANS का ओपनियन पोल

आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक, LDF और UDF में यहां कड़ी टक्कर हो सकती है। 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में LDF को 61-71 सीटें, UDF को 58-69 सीटें और बीजेपी को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

पार्टी/गठबंधन का नाम सीटें
LDF 61-71
UDF 58-69
BJP 2

MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल पढ़ें

Latest India News