MLC election results 2026 LIVE: पटना में हंगामा, अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में सपा का आरोप, बवाल के बीच काउंटिंग जारी
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषदों की 28 सीटों के लिए हुए चुनाव का रिजल्ट आज घोषित होगा। वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। इन सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था। जानें पल पल के अपडेट्स...

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषदों की 28 सीटों के चुनाव परिणाम आज मंगलवार, 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इन सीटों के लिए हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इन सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था। नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। बता दें कि यूपी की 11 सीटों, बिहार की आठ सीटों के लिए महाराष्ट्र में पांच सीटों के लिए और कर्नाटक में चार सीटों के लिए वोटरों ने मतदान किया है। बिहार और यूपी की 19 सीटों पर सियासी घमासान देखने को मिला था।
जानें पल पल के अपडेट्स....
Live updates : 28 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन हारा, कौन जीता
-
October 27, 2026 11:52 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
नागपुर में सभी 238 पोस्टल बैलेट की शुरुआती गिनती पूरी
नागपुर में सभी 238 पोस्टल बैलेट की शुरुआती गिनती पूरी हो गई है। कुल पोस्टल बैलेट में से 34 पोस्टल बैलेट इनवैलिड घोषित किए गए। बाकी 204 बैलेट को वैलिड घोषित किया गया और इन पोस्टल बैलेट की गिनती रेगुलर काउंटिंग में की जाएगी।
-
October 27, 2026 11:42 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
पटना में काउंटिंग सेंटर पर हंगामा
पटना में काउंटिंग सेंटर पर हंगामा, काउंटिंग सेंटर के अंदर एक फाइल लेकर जा रहे एक व्यक्ति को राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने घेरा, वोट चोरी का आरोप लगाया गया. कर्मचारी ने फ़ाइल खोलकर दिखाया, जानकारी मिली कि चुनाव से संबंधित form 16 के कागजात थे. अधिकारी जाँच कर रहे हैं।
-
October 27, 2026 11:41 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
नागपुर में मतदान पत्रों का बंडल बनाने की प्रक्रिया चल रही है
नागपुर सम्भाग विधानपरिषद चुनाव क्षेत्र में मतदान पत्रों का बंडल बनाने की प्रक्रिया चल रही है। मतपेटियों का 84 टेबल पर 25---25 मतदानपत्र के बंडल बनाने का काम चल रहा है...छह जिलों में सभी बैलेट बॉक्स खोलने और उसका बंडल बनाने के काम पूरा होने में अभी समय लगेगा.. कई बैलेट बॉक्स से निकले बैलेट पेपर मुड गए है, उन्हें उनके असली रूप में किया जा रहा है, उन्हें व्यवस्थित करने का काम अभी गिनती करने वाले प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है।
-
October 27, 2026 11:38 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों की मतगणना के बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत का पूरा भरोसा है।" 1 नवंबर को होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली पर उन्होंने कहा, "उनके आंदोलन को जनता का समर्थन हासिल नहीं है। उनका मकसद सरकार को गिराना और देश को बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका जैसा बनाना है, लेकिन उनकी यह साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। भारत की जनता उन्हें करारा जवाब देगी।"
-
October 27, 2026 11:34 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का आरोप-गड़बड़ी हुई तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे
समाजवादी पार्टी से स्नातक एमएलसी के प्रत्याशी मानसिंह ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर कहा कि... कुल मिलाकर के जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है, और मुझे विश्वास है आश्वस्त हूं, कि जिस तरीके से पुरानी पेंशन वालों ने इन्हें नकार दिया 69000 हज़ार शिक्षक भर्ती वालों ने इन्हें नकार दिया, वित्त विहीन जो शिक्षक हैं, जो शिक्षामित्र हैं, जो हमारे प्रतियोगी भाई-बहन हैं, जो लगातार पेपर आउट, जो एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट के लिए अधिवक्ता भाइयों से बात चल रही थी, बेरोजगारों ने इन्हें नकार दिया, सभी लोगों ने इन्हें नकार दिया है, और इसके बाद वह लोग यह दावा कर रहे हैं कि हम लोग जीतेंगे.
-
October 27, 2026 11:03 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का दावा-हम सभी सीटें जीतेंगे
कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, हम 11 की 11 सीट जीतने जा रहे हैं, अब तो बस कुछ ही समय बचा हुआ है सभी सीटों पर हमारी जीत होगी। एक बड़े मोमेंटम के साथ हम लोग 2027 के विधानसभा चुनाव में आगे जाएंगे। विपक्ष का काम ही है सिर्फ उसे आरोप लगाना और उनके पास कोई काम नहीं है जीत जाएंगे तो बड़ी मेहनत की थी और हार जाएंगे तो संवैधानिक संस्थाओं पर चुनाव आयोग पर सरकारी मशीनरी पर आरोप लगाना इनकी आदत बन चुकी है ।
बीजेपी में कोई भी लिस्ट फाइनल होती है तो उसकी प्रक्रिया होती है दो-चार दिन पहले कोई लिस्ट आगे बढ़ती है तो कई बार ऐसा होता है कि उसको जारी होने में थोड़ा समय लगता है। अभी दो-चार घंटे में कोई चला जाए तो उसके लिए क्या कहा जा सकता हैष यह कोई परिवार की पार्टी नहीं है यहां बहुत तरीकों से सारी प्रक्रिया की जाती है।
-
October 27, 2026 10:58 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
बिहार में राजद ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप
MLC चुनाव में काउंटिंग सेंटर पर चुनाव आयोग ने CCTV नहीं लगवाया। हमने मुख्य चुनाव आयोग से लेकर बिहार के CEO को पत्र सौंप कर CCTV के सामने निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना को मांग भी की है।
लेकिन चुनाव आयोग गिनती प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग नहीं कराना चाहता क्योंकि वह बिना रिकॉर्डिंग वैध मतों को अवैध घोषित करना चाहता है। विपक्षी मतों पर ink अथवा अन्य निशान लगाकर मतों को ख़ारिज करना चाहता है। -
October 27, 2026 10:49 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
मतपत्र के बंडल बनाए जा रहे हैं-बोले वाराणसी के डीएम
MLC चुनावों पर वाराणसी के जिलाधिकारी और कलेक्टर सत्येंद्र कुमार कहते हैं, "वाराणसी में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पूरी प्रक्रिया सभी राजनीतिक दलों द्वारा नामित मतगणना एजेंटों और हमारे अपने मतगणना कर्मियों की मौजूदगी में की जा रही है। मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। मतगणना अभी शुरू ही हुई है; फिलहाल मतपेटियों से मतपत्र निकाले जा रहे हैं और उनके बंडल बनाए जा रहे हैं..."
-
October 27, 2026 10:48 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
काउंटिंग रूम में CCTV कैमरे क्यों नहीं हैं? जन सुराज की कैंडिडेट का सवाल
पटना, बिहार | वोटों की गिनती चल रही है। पटना शिक्षक MLC निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज की उम्मीदवार, दिव्या ज्योति कहती हैं, "मुझे पूरा भरोसा है कि हम बहुत बड़े अंतर से जीतेंगे, क्योंकि शिक्षकों को दिव्या ज्योति, प्रशांत किशोर और जन सुराज पर पूरा विश्वास है। आज पूरा शिक्षक समुदाय हम पर भरोसा करता है, और यह जीत उसी भरोसे की जीत होगी।"
"आज जब हमारी टीम के सदस्य काउंटिंग रूम में गए, तो उन्होंने बताया कि वहां कोई CCTV कैमरा नहीं लगा है। वहां CCTV कैमरे होने चाहिए। आज, जब हमारे पास इतनी तकनीक और संसाधन मौजूद हैं, तो अगर आप चाहते हैं कि नतीजे निष्पक्ष हों और आप पर या चुनाव आयोग पर कोई सवाल न उठे, तो फिर आप CCTV से क्यों बच रहे हैं? आपने काउंटिंग रूम में CCTV कैमरे क्यों नहीं लगाए हैं? यह एक बड़ा सवाल है। हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं।"
-
October 27, 2026 10:22 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
JDU के MLC उम्मीदवार नीरज कुमार के आवास पर जश्न
पटना, बिहार: JDU के MLC उम्मीदवार नीरज कुमार के आवास पर समर्थक डमरू और शंख लेकर पहुंचने लगे हैं। उन्होंने जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है।
-
October 27, 2026 10:19 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
पुणे ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र के काउंटिंग सेंटर पर कुछ देर के लिए कन्फ्यूजन
पुणे ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र के काउंटिंग सेंटर पर कुछ देर के लिए कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रही। महा विकास अघाड़ी उम्मीदवार हर्षदा देशमुख ( राष्ट्र्वादी कॉंग्रेस शरद पवार गुट) ने इस बात पर आपत्ति जताई कि आठ बैलेट बॉक्स सील नहीं थे। इस बात को लेकर चुनाव अधिकारियों और वोटर प्रतिनिधियों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रही और इस कन्फ्यूजन के कारण काउंटिंग प्रोसेस कुछ देर के लिए रोक दिया गया।
-
October 27, 2026 10:16 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
वाराणसी में काउंटिंग के दौरान सीसीटीवी बंद होने का दावा
वाराणसी की पहड़िया मंडी स्थित MLC चुनाव मतगणना स्थल पर कुछ CCTV कैमरे बंद होने का दावा किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से शिकायत की है। सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के मुताबिक, प्रशासन ने कैमरे ठीक कराने और अतिरिक्त CCTV कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया है।
-
October 27, 2026 10:08 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
छपरा में वोटों की गिनती जारी
छपरा, बिहार | छपरा में सारण शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती चल रही है।
-
October 27, 2026 10:03 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
बिहार में कांग्रेस एमएलसी उम्मीदवार ने लगाया आरोप
बिहार: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार के एक कार्यकर्ता ने मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं पर असंतोष जताया है। उन्होंने सुविधाओं की कमी, सीसीटीवी निगरानी न होने और बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है।
-
October 27, 2026 9:52 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
औरंगाबाद में मतगणना जारी
औरंगाबाद विभाग में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतगणना केंद्रों पर प्रशासन की निगरानी में मतों की गिनती की जा रही है। मतगणना के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
-
October 27, 2026 9:43 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
"हमें अपनी जीत का पूरा भरोसा है", सपा उम्मीदवार का दावा
समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संजयन त्रिपाठी कहते हैं, "हमें अपनी जीत का पूरा भरोसा है, और इस भरोसे की वजह है - मतदाताओं की भारी भागीदारी। पिछले चुनाव के मुकाबले, इस बार मतदान में लगभग 9-10% की बढ़ोतरी हुई है... इन मुद्दों पर किसी भी शिक्षक नेता ने सवाल नहीं उठाए थे। ये मुद्दे हैं - पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करना और बिना सरकारी सहायता वाले संस्थानों में काम कर रहे शिक्षकों के लिए सम्मानजनक मानदेय की व्यवस्था करना। मैंने इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है... यह एक संयोग ही है कि मैं समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार हूँ, और ये मुद्दे मेरे लिए भी उतने ही महत्वपूर्ण थे।"
-
October 27, 2026 9:33 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
नागपुर में वोटों की गिनती शुरू
नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानकापुर इंडोर स्टेडियम में शुरू हो गई है।
-
October 27, 2026 9:16 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
आगरा की तीन सीटों पर हुआ था पुनर्मतदान
23 अक्टूबर को हुए मतदान के दौरान बूथ कैप्चरिंग के आरोपों के बाद, सोमवार को आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से पुनर्मतदान कराया गया।
-
October 27, 2026 9:08 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
मुजफ्फरपुर में भी मतगणना शुरू
मुजफ्फरपुर, बिहार: तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से बिहार विधान परिषद चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो गई है।
-
October 27, 2026 9:07 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
यूपी में सुरक्षा इंतजामों पर वाराणसी के DIG ने क्या बताया
यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा इंतजामों पर वाराणसी के डीआईजी (कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा ने कहा, "आज वोटों की गिनती का दिन है। इसके लिए वाराणसी पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन की योजना बनाई है। इसमें बाहरी, भीतरी और आइसोलेशन घेरे (कॉर्डन) बनाए गए हैं, और जरूरत से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। रिंग रोड और मतगणना स्थल की ओर जाने वाले अन्य रास्तों पर सुरक्षा और ट्रैफिक संभालने के लिए पुलिस बल तैनात है। अनुमति प्राप्त वाहनों के अलावा किसी अन्य वाहन को इस इलाके में आने की इजाजत नहीं होगी। आम जनता को कोई परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है..."
-
October 27, 2026 9:06 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
पटना: राजद प्रत्याशी ने काउंटिंग हॉल में CCTV नहीं होने को लेकर उठाया सवाल
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार ने काउंटिंग हॉल में सीसीटीवी नहीं होने को लेकर सवाल उठाया। डॉ संजीव ने कहा कि इस संबंध में पूछे जाने पर आयुक्त ने कहा कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।
-
October 27, 2026 9:04 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
बिहार:अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारियां चल रही हैं
बिहार: JD(U) से निकाले गए विधायक अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारियां चल रही हैं। यहाँ मोकामा MLC सीट के लिए जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह की जीत की उम्मीद की जा रही है।
-
October 27, 2026 8:36 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
यूपी में सपा उम्मीदवार ने कहा-हम निश्चित रूप से जीतेंगे
यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना से पहले, समाजवादी पार्टी (सपा) के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार सुशील कुमार कहते हैं, "...मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि वे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और ईमानदारी बनाए रखें। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सरकार या किसी अन्य पक्ष की ओर से कोई बाहरी दबाव इस प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके। यह उनका संवैधानिक कर्तव्य है। यदि वे अपने इस संवैधानिक दायित्व को पूरा करते हैं, तो समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार निश्चित रूप से विजयी होंगे।"
-
October 27, 2026 8:35 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
भाजपा उम्मीदवार अवनीश कुमार सिंह बोले-हम जीतेंगे
यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना से पहले, लखनऊ ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अवनीश कुमार सिंह ने कहा, "आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से मतदान प्रक्रिया में मदद की है और भारी संख्या में लोग वोट डालने आए हैं, वह वाकई काबिले तारीफ है। भाजपा के पक्ष में बड़ी संख्या में वोट पड़े हैं। भगवान राम की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद से हम जीत हासिल करेंगे।"
-
October 27, 2026 8:34 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
यूपी में वोटों की गिनती के लिए रमाबाई रैली मैदान के आसपास सुरक्षा कड़ी
यूपी विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के वोटों की गिनती के लिए रमाबाई रैली मैदान के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहाँ कई परतों वाली बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है।
-
October 27, 2026 8:34 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह ने मतगणना को लेकर उठाया सवाल
जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह ने मतगणना को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिन जगहों पर मतगणना हो रही है वहां कोई CCTV कैमरा नहीं लगा है। उन्होंने इसे लेकर चिंता जताई है। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने यह बात रखी है।
-
October 27, 2026 8:24 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
वोटों की गिनती से पहले सपा ने बैंगनी स्केच पर रोक लगाने की मांग की
मतगणना से पहले, समाजवादी पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि मतगणना कार्यों में आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों को तैनात न किया जाए।पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर सौंपे गए एक ज्ञापन में, सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मतगणना केंद्रों पर बैंगनी रंग के स्केच पेन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने की भी मांग की।
-
October 27, 2026 8:21 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
जन सुराज के MLC उम्मीदवार अनुज सिंह बोले-हम जीतेंगे
जन सुराज के MLC उम्मीदवार अनुज सिंह कहते हैं, "मतदाताओं ने अपना फैसला ले लिया है। जन सुराज पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र की सीट बड़े अंतर से जीतने जा रहा है... जिस जगह पर वोटों की गिनती हो रही है, वहां कोई CCTV कैमरा नहीं लगा है। यह सही नहीं है; हमें थोड़ी चिंता हो रही है। वहां CCTV कैमरे जरूर होने चाहिए... हमने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने यह बात रखी है... इतनी महत्वपूर्ण गिनती प्रक्रिया वाली जगह पर, जहां काउंटिंग एजेंट बैठे हैं, वहां बहुत गंदगी है और बदबू आ रही है। ऊपर से वहां कोई CCTV कैमरा भी नहीं है। ऐसे में बेचैनी होना स्वाभाविक है..."
-
October 27, 2026 8:20 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
पटना में वोटों की गिनती से पहले सुरक्षा कड़ी
बिहार: पटना ग्रेजुएट और पटना टीचर्स निर्वाचन क्षेत्रों से बिहार विधान परिषद चुनावों के लिए वोटों की गिनती आज बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में होगी।
-
October 27, 2026 8:07 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
महाराष्ट्र में 5 सीटों के लिए कुल 182 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
महाराष्ट्र में पांच सीटों के लिए कुल 182 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों - पुणे, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर और पुणे और अमरावती में स्थित दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। आज के रिजल्ट पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
-
October 27, 2026 8:03 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
गोरखपुर में वोटों की गिनती से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
गोरखपुर में एमएलसी वोटों की गिनती से पहले मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है; वहां कई परतों वाली बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है।