Monsoon Session: भारी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, SIR पर छिड़ी बहस
Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र सोमवार को भी काफी हंगामेदार रहा। विपक्षी नेता सरकार को बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर घेरने की कोशिश करते दिखे।
Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र में काफी हंगामेदार है। मानसून सत्र 21 जुलाई 2025 से शुरू हो चुका है और यह 21 अगस्त तक चलेगा। सोमवार को सत्र की शुरुआत अभी तक हंगामेदार रही। मंगलवार तक लोकसभा को स्थगित कर दिया गया। संसद में जारी गतिरोध के बीच सरकार कई विधेयक पारित करने वाली थी, जो कि सोमवार को लोकसभा में नहीं हो सका।
Live updates : Monsoon Session LIVE:
- August 04, 2025 2:32 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
कल तक के लिए स्थगित की गई लोकसभा
भारी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
- August 04, 2025 11:27 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
लोकसभा और राज्यसभा स्थगित
पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन के चलते लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। साथ ही राज्यसभा को भी स्थगित किया गया है।
- August 04, 2025 8:15 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
राष्ट्रीय स्तर पर लागू होगा SIR- चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर SIR प्रक्रिया लागू करेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल पात्र मतदाताओं को ही वोट डालने की अनुमति दी जाए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग पर ‘‘वोट चोरी’’ का आरोप लगाते हुए आयोग की तीखी आलोचना की है।
- August 04, 2025 7:00 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
राज्यसभा में ये मुद्दा उठाएंगे संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एसएससी फेज-13 परीक्षा में अनियमितताओं और उसके प्रभावों पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है।
- August 04, 2025 6:56 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
SIR के मुद्दे पर हंगामे के आसार
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा विपक्षी दल लगातार उठा रहे हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ इस मुद्दे पर एकजुट हो गया है और आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग की इस कवायद का उद्देश्य उसके एजेंडे के प्रति सहानुभूति रखने वाले मतदाताओं को हटाना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत NDA की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।
- August 04, 2025 6:47 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
राज्यसभा में उठेगा मणिपुर का मुद्दा
राज्यसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को 13 अगस्त से छह महीने के लिए बढ़ाने संबंधी गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्ताव को सोमवार को पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है।
- August 04, 2025 6:47 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
खेल निकायों के कामकाज में अधिक पारदर्शिता
लोकसभा ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक को विचार एवं पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है, जिसमें खेल निकायों के कामकाज में अधिक पारदर्शिता की परिकल्पना की गई है।
- August 04, 2025 6:44 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
विपक्ष ने सरकार को इन मुद्दों पर घेरा
पिछले दिनों मानसून सत्र में विपक्ष ने पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर, बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण और भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की। पीएम मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब भी दिया है।
