A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्य सभा में CISF की तैनाती के मुद्दे पर हंगामा, जेपी नड्डा बोले- सदन नहीं चलने दे रहा विपक्ष

राज्य सभा में CISF की तैनाती के मुद्दे पर हंगामा, जेपी नड्डा बोले- सदन नहीं चलने दे रहा विपक्ष

संसद के मानसून सत्र में जमकर हंगामा हो रहा है। मंगलवार को राज्य सभा में हंगामा हुआ। इसके लिए जेपी नड्डा ने सीधे तौर पर विपक्ष पर निशाना साधा है।

राज्यसभा- India TV Hindi
Image Source : PTI राज्यसभा

संसद का मानसून सत्र चल रहा है। भारी हंगामे के चलते लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्य सभा में CISF की तैनाती के मुद्दे पर पर जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष और उप सभापति के बीच मंगलवार को बहस हुई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष सदन को नहीं चलने दे रहा है। 

CISF की तैनाती संसद की गरिमा के खिलाफ- विपक्ष

मंगलवार को विपक्ष ने CISF कर्मियों की सदन में मौजूदगी पर आपत्ति जताई है। इसे संसद की गरिमा के खिलाफ बताया है। सांसदों ने नारेबाजी की और नियम 267 के तहत SIR पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया। 

2 बजे तक राज्य सभा स्थगित

राज्य सभा में विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और संसद में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तैनाती को लेकर जोरदार हंगामा किया। उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने सांसदों से शांति बनाए रखने और आत्ममंथन करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'सदस्यों को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और सदन के नियमों का पालन करना चाहिए।' लेकिन विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के कारण उन्होंने कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया।

बहस से क्यों बच रही सरकार- प्रियंका गांधी

वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा सेना का सम्मान करते हैं। उनके हर भाषण में सेना का सम्मान दिखता है। सत्ता से सवाल पूछना उनका कर्तव्य है क्योंकि वह विपक्ष के नेता है। हम जिन मुद्दों पर बहस करना चाह रहे हैं। सरकार उसके लिए तैयार नहीं है सरकार क्यों बहस से बच रही है। सरकार के अंदर क्यों घबराहट है?

Latest India News