Nagaon By-election Results LIVE: असम की नगांव सीट पर BJP की जीत पक्की, देवाशीष शर्मा की बड़ी बढ़त
असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। किसे मिलेगी जीत और कौन हारेगा? जानें पल पल के अपडेट्स...

नगांव उपचुनाव रिजल्ट: असम की नगांव लोकसभा सीट पर छह अक्टूबर को हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से जारी है। इस सीट पर AIUDF उम्मीदवार बदरुद्दीन अजमल, कांग्रेस के उम्मीदवार सिबामनी बोरा, BJP के देवाशीष शर्मा और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुल सलाम चुनाव मैदान में हैं। आज किसे मिलेगी जीत, इसपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
जानें रिजल्ट से जुड़े पल पल के अपडेट्स...
Live updates : असम की नगांव सीट पर किसे मिलेगी जीत, वोटों की गिनती जारी
-
October 09, 2026 1:22 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
नगांव में बीजेपी उम्मीदवार को अबतक मिले 2,47,821 वोट
नगांव लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार देवाशीष शर्मा को 2,47,821 वोट मिले हैं। वे AIUDF प्रमुख मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल से 82,814 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि अजमल को 1,65,007 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार सिबामनी बोरा 42,735 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अब तक कुल 4,67,903 वोटों की गिनती हो चुकी है। अंतिम परिणाम की घोषणा अभी बाकी है।
-
October 09, 2026 12:16 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
नौगांव में भाजपा को बड़ी बढ़त
नौगांव में भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा को अबतक 224490 वोट मिले हैं। शर्मा अभी 83304 वोट से आगे चल रहे हैं।
-
October 09, 2026 11:56 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
नगांव में BJP के देवाशीष शर्मा 151709 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं
असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP के देवाशीष शर्मा 151709 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, फिलहाल दूसरे नंबर पर AIUDF के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल हैं, जिन्हें अभीतक 96673 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार शिबमोनी बोरा 26000 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
-
October 09, 2026 11:41 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
नगांव में भाजपा ने बनाई 59127 वोटों से बढ़त, AIUDF-कांग्रेस पिछड़ी
नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा ने बनाई 59127 वोटों से बढ़त, कांग्रेस और AIUDF पिछड़ी। भाजपा के देवाशीष शर्मा ने 59127 वोटों से बढ़त बना ली है।
-
October 09, 2026 10:35 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
नगांव पर भाजपा ने बड़ी बढ़त बनाई, कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसकी
असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा के देवाशीष शर्मा ने 26295 वोटों से बढ़त बना ली है। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के उम्मीदवार मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल 21107 पाकर दूसरे स्थान पर है। वहीं, कांग्रेस की सिबमोनी बोरा को मात्र 6544 वोट मिले हैं।
-
October 09, 2026 10:14 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
नगांव में भाजपा के देवाशीष शर्मा ने बना रखी है बढ़त
नगांव में भारतीय जनता पार्टी के देवाशीष शर्मा 59865 (+36373) वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
-
October 09, 2026 10:07 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
नगांव में BJP आगे, पिछड़ी AIUDF
नगांव में भारतीय जनता पार्टी के देवाशीष शर्मा 47402 वोट से आगे चल रहे हैं, वहीं ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल 21107 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
-
October 09, 2026 9:50 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
नगांव में भाजपा आगे चल रही है
नगांव में भाजपा आगे चल रही है।
-
October 09, 2026 9:37 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
नगांव में भाजपा के देवाशीष शर्मा आगे
भारतीय जनता पार्टी के देवाशीष शर्मा 10299 (+7994) वोटों से आगे चल रहे हैं।