A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु में भाजपा ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, नयनार नागेंद्रन ने ली अन्नामलाई की जगह

तमिलनाडु में भाजपा ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, नयनार नागेंद्रन ने ली अन्नामलाई की जगह

बीजेपी ने तमिलनाडु में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। नयनार नागेंद्रन को चेन्नई में पार्टी की बैठक के बाद भाजपा तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया।

नयनार नागेंद्रन बने BJP प्रदेश अध्यक्ष।- India TV Hindi
Image Source : ANI नयनार नागेंद्रन बने BJP प्रदेश अध्यक्ष।

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा विधायक नयनार नागेंद्रन को चेन्नई में पार्टी की बैठक के बाद भाजपा तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को ही नयनार नागेंद्रन का नाम तमिलनाडु BJP के नए अध्यक्ष के तौर पर सामने आ गया था। हालांकि आज पार्टी की बैठक के बाद इसपर औपराचिक रूप से मुहर लग गई है। भाजपा नेता अन्नामलाई ने ही नयनार नागेंद्रन के नाम का प्रस्ताव रखा था। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राज्य में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई है।  

कल दाखिल किया नामांकन

बता दें कि शुक्रवार को अन्नामलाई ने नयनार नागेंद्रन के नाम का प्रस्ताव रखा था। वहीं नेताओं ने भी उनका अनुमोदन किया। इसके बाद नयनार नागेंद्रन ने अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए पर्चा दाखिल किया। उनके खिलाफ किसी अन्य नेता ने पर्चा दाखिल नहीं किया था। ऐसे में नयनार नागेंद्रन का तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनना तय हो गया था। हालांकि इसकी औपचारिक तौर पर घोषणा आज शनिवार को की गई। इससे पहले चेन्नई में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक भी की गई, जिसके बाद नयनार नागेंद्रन को तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

कौन हैं नयनार नागेंद्रन?

बता दें कि नयनार नागेंद्रन भारतीय जनता पार्टी के नेता और तमिलनाडु की तिरुनेलवेली विधानसभा सीट से विधायक हैं। इससे पहले नागेंद्रन तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। इसके अलावा नयनार नागेंद्रन पूर्व में तमिलनाडु सरकार में मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। बता दें कि 

AIADMK-BJP का गठबंधन

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी और अन्नाद्रमुक यानी AIADMK ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को इस बात का ऐलान किया। वहीं अमित शाह ने गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा कि तमिलनाडु में फिर से NDA की सरकार बनेगी। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से NDA की जीत होगी। उन्होंने कहा है कि NDA पलानीसामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें- 

गोबर विवाद पर आमने-सामने आए अखिलेश-मोहन, MP के सीएम ने कहा- 'भारत में रहने का अधिकार नहीं'

यूनिवर्सिटी के छात्रों के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली, खड़े-खड़े गिर गए नीचे; सामने आया CCTV फुटेज

Latest India News