A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असम में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक, उम्मीदवारों का ऐलान जल्द

असम में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक, उम्मीदवारों का ऐलान जल्द

बीजेपी, असम गण परिषद और बीपीएफ के बीच सीट बंटवारा तय हो गया है। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगते ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो जाएगा।

बीजेपी केंद्रीय चुनाव...- India TV Hindi
Image Source : ANI बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

नई दिल्ली: असम विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तदय हो गया है। इसकी जानकारी असम से सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी, असम गण परिषद और बीपीएफ के बीच सीट बंटवारे के समझौते को अंतिर रूप दे दिया गया है। आज देर शाम तर यह घोषित किए जाने की उम्मीद है कि कौन सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं इस बीच राजधानी दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक जारी है। बैठक में पीएम मोदी भी मौजूद हैं। इस बैठक में सीट शेयरिंग के साथ ही असम के उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है। ताजा जानकारी के मुताबिक असम की सभी 89 सीटों पर चर्चा हो चुकी है। कल उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो सकता है।

यूपीपीएल एनडीए का हिस्सा नहीं

असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) अब राज्य में बीजेपी की अगुवाई वाली गठबंधन का हिस्सा नहीं है, जबकि बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) गठबंधन में बना रहेगा। बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) क्षेत्र में यूपीपीएल और बीपीएफ में प्रतिद्वंद्वी दल हैं। बीटीसी राज्य का एक स्वायत्त क्षेत्र है जिसका गठन 2003 में संविधान की छठी अनुसूची के तहत किया गया था। बीटीसी क्षेत्र में विधानसभा की 15 सीट आती हैं। 

बीपीएफ गठबंधन में बनी रहेगी

मुख्यमंत्री शर्मा ने नई दिल्ली में रिपोर्टर्स से बातचीत में कहा, ''यूपीपीएल 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। हमारा गठबंधन बीपीएफ के साथ है।'' बता दें कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए वोटिंग नौ अप्रैल को होगी जबकि वोटों की गिनती के लिए चार मई की तारीख तय की गई है। यूपीपीएल पूरे पांच साल तक शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा की गठबंधन सरकार का हिस्सा रही, जबकि बीपीएफ ने बाद में अपना समर्थन दिया। दोनों पार्टियों के राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री थे। बीपीएफ 2016 में भाजपा के नेतृत्व वाली पिछली गठबंधन सरकार का भी हिस्सा थी। इससे पहले, बीपीएफ 2006 से कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों की सहयोगी रही है। 

असम गण परिषद् 26 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

शर्मा ने कहा कि असम गण परिषद् 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और पिछले चुनाव में भी उसने इतनी सीटों पर ही किस्मत आजमायी थी। उन्होंने बताया कि सीट बंटवारा समझौते के तहत बीपीएफ को 11 सीट आवंटित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, '' आज शाम हमारी संसदीय दल की बैठक के बाद, हम संभवतः सीटों के नामों की घोषणा कर सकते हैं।'' असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा,अगप और बीपीएफ ने अब तक किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। 

Latest India News