1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'महामहिम को हम वोट चोरी के सबूत देंगे', राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

'महामहिम को हम वोट चोरी के सबूत देंगे', राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मर्मू से मुलाकात में EVM को हटाने और चुनाव के लिए बैलेट पेपर लाने की मांग की है। साथ ही, वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार का मुद्दा भी उठाया।

विपक्ष का...- India TV Hindi
Image Source : ANI विपक्ष का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति को वोट चोरी के सबूत सौंपेगा- राहुल गांधी।

विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज (शुक्रवार को) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। विपक्ष के सांसद, CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर राष्ट्रपति से मुलाकात करने सेंट्रल हॉल से सीधे राष्ट्रपति भवन गए थे। जब ये मुलाकात हो रही थी, तब तमाम विपक्षी सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठे थे। राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान, विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल ने वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर बात की।

राष्ट्रपति ने वोट चोरी की बात को नहीं नकारा- राहुल गांधी

महामहिम से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी लेकिन राष्ट्रपति ने वोट चोरी पर हमारी बातों को सुना और वोट चोरी की बात को नहीं नकारा। राष्ट्रपति ने हमसे पूछा कि आप साबित कैसे करेंगे तो हमने उनसे कहा कि विपक्ष का यही प्रतिनिधिमंडल उन्हें सबूत लाकर देगा। वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने EVM को हटाने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

12 अक्टूबर को सीजेआई से मिलेगा विपक्ष का प्रतिनिधिमंडल

राष्ट्रपति से मिलने वाले इंडिया अलायंस के नेताओं की लिस्ट में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सुप्रिया सुले, ममता बनर्जी, राजीव राय, मनोज झा, एमए बेबी, डी.राजा और उमर अब्दुल्ला थे। जब विपक्ष के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मिले, तब बाकी विपक्षी सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठे रहे। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि 12 अक्टूबर यानी आगामी सोमवार को यही प्रतिनिधिमंडल सीजेआई के पास मेमोरेंडम लेकर जाएगा।

राष्ट्रपति को दिए ज्ञापने में की ये 4 मांगें

  1. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और 2023 के उस कानून को रद्द करना जो CEC और ECs को आजीवन सुरक्षा देता है।
  2. SIR को तुरंत सस्पेंड करना और वोटर लिस्ट से गैर-कानूनी तरीके से हटाए गए सभी 13.30 करोड़ वोटरों के नाम तुरंत बहाल करना।
  3. सभी चुनावों में फिर से पेपर बैलेट का इस्तेमाल शुरू करना।
  4. पिछले दो सालों में हुए उन सभी विधानसभा चुनावों को रद्द करना जिनमें वोट चोरी के पक्के सबूत पेश किए गए हैं।

सड़क पर उतरने वालों को सलाम- गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सभी देशभक्त देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में लगे हैं, चाहे वे किसी राजनीतिक दल के सदस्य हों या न हों। मैं उन सभी देशभक्तों को सलाम करता हूं जो सड़कों पर उतरे हैं। कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हम बैलेट से वोटिंग चाहते हैं। हम CEC ज्ञानेश कुमार को हटाना चाहते हैं।

सरकार डरी हुई है- राजीव शुक्ला

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला बोले कि यह मार्च इसलिए हो रहा है क्योंकि सभी सांसदों को समय नहीं दिया गया। INDIA गठबंधन के सिर्फ 10 नेताओं को ही समय मिला। इसलिए, बाकी सांसदों ने विरोध मार्च निकालने का फैसला किया। सरकार कितनी डरी हुई है। लोगों को बहुत परेशानी हुई है। सुप्रीम कोर्ट को भी पूछना पड़ा कि ऐसा पूरी तरह से प्रतिबंध क्यों लगाया जा रहा है और सब कुछ क्यों बंद किया जा रहा है- मेट्रो, ट्रेन और बसें। दिल्ली में एंट्री बंद है।

ये भी पढ़ें- नई दिल्ली में जंतर-मंतर के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में आज रात 10 बजे से अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

Latest India News