1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल, बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े राहुल गांधी, अखिलेश भी हैं सड़क पर
Live now

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल, बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े राहुल गांधी, अखिलेश भी हैं सड़क पर

विपक्षी सांसदों के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी की गई है। संसद से भारतीय चुनाव आयोग की बिल्डिंग तक जाने वाले रास्ते पर कई जगह बैरिकेडिंग भी लगाई गई है।

बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े राहुल गांधी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े राहुल गांधी

SIR के विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विपक्षी पार्टियां सड़क उतरीं हैं। INDIA गठबंधन के नेता संसद के मकर द्वार से लेकर चुनाव आयोग की बिल्डिंग तक मार्च निकाल रहे हैं। विपक्ष के इस मार्च में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत समेत कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए हैं। INDIA ब्लॉक ने आज के इस मार्च को 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' नाम दिया है। प्रोटेस्ट में जिन 19 विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए हैं। इसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, NCP (SP), शिवसेना (UBT), RJD, CPM, CPI, NC, PDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC (M), MDMK, VCK, RSP, AIFB और KC (J) का नाम हैं।

Latest India News

Live updates : INDIA Alliance Protest:

  • 11:58 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    बैरेकेडिंग पर चढ़े राहुल गांधी

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरियर पर चढ़ गए। राहुल गांधी ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी बैरिकेडिंग पर बैठी हुई दिखीं।

  • 11:49 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    चोरी से बनी सरकार में कोई नैतिकता नहीं- संदीप दीक्षित

    INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, 'अब यह साफ हो गया है कि यह सरकार चोरी से बनी है। चोरी से बनी सरकार में कोई नैतिकता नहीं होती है। मेरा मानना ​​है कि इस सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए और फिर से लोकसभा चुनाव होने चाहिए।'

  • 11:24 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    सपा के कई सांसद पुलिस की बैरिकेडिंग के ऊपर बैठे

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, INDIA ब्लॉक के सांसदों के साथ भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय जाते समय नीति आयोग कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सपा के कई सांसद पुलिस की बैरिकेडिंग के ऊपर बैठे हुए हैं।

  • 11:13 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    राहुल और प्रियंका गांधी धरने पर बैठे

    संसद के मकर द्वार से शुरू हुए विपक्ष के मार्च को दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग की बिल्डिंग तक जाने से रोक दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

  • 11:01 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    विपक्षी सांसदों का 3 किलोमीटर लंबा मार्च

    आज 19 विपक्षी दलों के सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग के मुख्यालय का घेराव कर रहे हैं। विपक्षी पार्टी के सांसद और कार्यकर्ता संसद भवन से EC मुख्यालय तक 3 किमी तक के मार्च की शुरुआत संसद के मकर द्वार की है।

  • 10:53 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    संसद से ECI बिल्डिंग तक मार्च

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, INDIA गठबंधन के अन्य सांसदों के साथ, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद से ECI बिल्डिंग तक मार्च कर रही है। विपक्षी सांसदों के के मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इतंजाम किए गए हैं।

  • 10:41 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    यह इमरजेंसी नहीं तो क्या- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

    INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'दिल्ली को चारों तरफ से पूरी तरह सील कर दिया गया है। किसी को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। अगर यह इमरजेंसी नहीं है, तो क्या है? जिस संस्था पर देश के लोगों ने 70 साल तक भरोसा किया, उस भरोसे को एक व्यक्ति ने पूरी तरह तोड़ दिया है। सुप्रीम कोर्ट की इतनी सख्त टिप्पणियों के बाद भी, उनमें पद छोड़ने की नैतिकता नहीं है। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।'

  • 10:30 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    विपक्ष के मार्च को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा, जानिए क्या बोले संजय राउत

    INDIA ब्लॉक के सांसदों के चुनाव आयोग तक विरोध मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा इंतजामों पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। राउत ने कहा, 'सुरक्षा बहुत ज्यादा है। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स को तैनात किया है। हजारों CISF जवानों को बुलाया है। संसद भवन से लेकर चुनाव आयोग के हेडक्वार्टर और सभी मंत्रियों के घरों तक, हर जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुझे अभी इसके बारे में पता चला। इसकी क्या जरूरत है?'

     

  • 10:20 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    पुलिसकर्मियों ने शरीर पर लगाए बॉडी कैम

    दिल्ली पुलिस ने इस बार पुलिस कर्मियों के शरीर पर बॉडी कैम लगाए हैं ताकि प्रदर्शन के दौरान होने वाली हर एक गतिविधि की रिकॉर्डिंग हो सके। संसद से इलेक्शन कमिशन आने वाली मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया है।

  • 10:17 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    मार्च में शामिल होने के लिए अपने आवास से निकले अभिषेक बनर्जी

    दिल्ली में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी संसद के लिए अपने आवास से निकल चुके हैं। INDIA गठबंधन के सांसदों ने CEC ज्ञानेश कुमार के मामले को लेकर आज मकर द्वार से भारत निर्वाचन आयोग तक विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। इसमें बंगाल से ममता बनर्जी के पार्टी के कई सांसद इस मार्च में हिस्सा लेने वाले हैं।

  • 10:14 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा- सांसद संतोष कुमार

    विपक्षी पार्टियों के इस प्रदर्शन को लेकर CPI सांसद पी. संतोष कुमार ने कहा, 'हम सुबह 10:30 बजे मकर द्वार से मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यालय तक अपना मार्च शुरू करेंगे। फिर, INDIA गठबंधन के लगभग सभी सांसद इसमें शामिल होंगे। कुछ अन्य प्रमुख नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है। इससे चल रहा आंदोलन और तेज़ होगा। कल सुप्रीम कोर्ट ने कुछ अहम बातें कहीं। इससे माहौल पूरी तरह बदल गया है। इसलिए विपक्ष अब और ज्यादा जोश में है। हमारी तरफ से सभी प्रमुख नेता वहां मौजूद रहेंगे। यह एक ऐतिहासिक मार्च होगा। ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, इसमें कोई शक नहीं है।"