1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, लोकसभा की कार्यवाही फिर स्थगित

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, लोकसभा की कार्यवाही फिर स्थगित

दो बजे के बाद शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही फिर से स्थगित हो गई है। छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए सरकार तैयार हो गई है।

लोकसभा में बोलेंगे अमित शाह- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO लोकसभा में बोलेंगे अमित शाह

संसद के मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था और 13 अगस्त तक चलेगा। आज सत्र का 17वां दिन है और पिछले 16 दिनों से विपक्ष के लगातार हंगामे की वजह से कई दिन प्रश्नकाल पूरा नहीं हो पाया और सदन बार बार स्थगित होता रहा। आज भी सुबह जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया और इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र के अब सिर्फ दो तीन दिन ही बचे हैं, इसलिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक लोकसभा की कार्यवाही दो बजे के बाद शुरू हुई, लेकिन फिर हंगामे के कारण स्थगित हो गई।

स्पीकर ने विपक्ष से की अपील
लोकसभा ने आज केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पारित किया, जिसके तहत राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' करने का प्रस्ताव है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष से सदन चलाने में सहयोग की अपील की। स्पीकर ने कहा कि विपक्ष की दोनों मुख्य मांगें मान ली गई हैं और गृहमंत्री अमित शाह छात्रों के मुद्दे पर चर्चा में भाग लेंगे। ऐसे में अब सरकार विपक्ष के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के  लिए तैयार हो गई है।

सरकार विपक्ष को जवाब देने के लिए तैयार
मिली जानकारी के मुताबिक संसद में FCRA बिल को लेकर विपक्षी दलों में ही मतभेद सामने आया है, जिसमें कांग्रेस इस बिल को वापस लेने की मांग कर रही है, जबकि टीएमसी, डीएमके और बीजद इसे JPC को भेजने के पक्ष में दिख रहे हैं। विपक्ष की मांग मानते हुए सरकार पहले छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर चर्चा कराने और उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह के जवाब के लिए तैयार हो गई है। इसके बाद राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर भी चर्चा के लिए भी सरकार तैयार है।

भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
दिल्ली में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। मनोज तिवारी ने कहा, “अमित शाह जवाब देंगे, राहुल गांधी भागना मत।” मनोज तिवारी ने झारखंड में छात्रों के साथ हुई कथित कार्रवाई का जिक्र करते हुए राहुल गांधी से सवाल किया और कहा, “राहुल गांधी शर्म करो, झारखंड में छात्रों के ऊपर इतनी बर्बरता हुई है…”

ये भी पढ़ें:
बंगाल SIR मामले में Supreme Court की सख्त टिप्पणी, नोटिस जारी कर ECI से मांगा जवाब

Latest India News