A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संसद मानसून सत्र: भारी हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित

संसद मानसून सत्र: भारी हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित

बिहार में SIR और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गतिरोध बना रहा था। कार्यवाही दो बार स्थगित होने के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई थी।

Parliament Monsoon Session LIVE, Bihar voter list revision- India TV Hindi
Image Source : PTI संसद के मानसून सत्र के पहले 3 दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं।

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दलों के सदस्यों द्वारा बिहार में SIR और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर हंगामे के कारण बुधवार को लगातार तीसरे दिन गतिरोध कायम रहा था। बता दें कि लोकसभा एवं राज्यसभा में बुधवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण कार्यवाही 2 बार के स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी। दोनों सदनों में प्रश्नकाल एवं शून्यकाल सामान्य ढंग से नहीं चल पाए थे। बता दें कि अगले सप्ताह लोकसभा एवं राज्यसभा में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा कराये जाने के आसार हैं।

मानसून सत्र के तहत संसद के चौथे दिन की कार्यवाही से जुड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:

Latest India News

Live updates : Parliament Monsoon Session Live

  • 2:16 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    संसद की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित

    भारी हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित हो गई है। बता दें कि यह लगातार चौथा दिन है जब संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाई।

  • 11:50 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

    लोकसभा में भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।

  • 11:05 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    प्रियंका गांधी ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने संसद में कामकाज नहीं हो पाने को लेकर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रियंका ने कहा कि सरकार संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष तमाम मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है, आखिर सरकार इसकी मंजूरी क्यों नहीं देती। उन्होंने कहा कि संसद के पिछले सत्र में सत्ता पक्ष में हंगामा किया था।

  • 11:04 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर किया प्रदर्शन

    बता दें कि पिछले तीन दिनों से वोटर लिस्ट रिवीजन से लेकर ऑपरेशन सिंदूर और ट्रंप के बयान पर संसद में भारी बवाल हुआ है। आज भी संसद में हंगामे के आसार दिख रहे हैं। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर प्रोटेस्ट किया है। बैनर और पोस्टर के साथ जमकर नारेबाजी हुई है।

     

  • 11:03 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    शुरू हुई संसद की चौथे दिन की कार्यवाही

    मॉनसून सत्र के तहत संसद की चौथे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि आज भी विपक्ष SIR के मुद्दे पर सदन में हंगामा कर सकता है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि विपक्ष को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है।

  • 10:01 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    संजय सिंह ने भी दिया कार्य स्थगन नोटिस

    AAP सांसद संजय सिंह ने भी नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है और बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संवैधानिक और चुनावी निहितार्थ पर चर्चा की मांग की है।

  • 9:59 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    रंजीत रंजन ने दिया कार्य स्थगन नोटिस

    राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस दिया है, जिसमें बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संवैधानिक और चुनावी निहितार्थ पर चर्चा की मांग की गई है।

  • 9:56 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    संसद में आज भी हंगामे के आसार

    संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में आज भी विपक्ष के हंगामे के आसार है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि संसद में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर चर्चा हो। विपक्ष इन मुद्दों पर PM मोदी से जवाब देने की मांग कर रहा है। आपको बता दें कि हंगामे की वजह से पिछले तीन दिनों से संसद नहीं चल पा रही है।