लोकसभा टेस्ट में केंद्र सरकार 'फेल', दो-तिहाई मतों के साथ नहीं पास करा पाई संविधान संशोधन विधेयक
Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर वोटिंग हुई, लेकिन इसे केंद्र सरकार पास नहीं करा पाई। बिल को दो-तिहाई बहुमत के लिए जरूरी वोट नहीं मिल पाए।

Women Reservation Bill Voting: महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल आज संसद में वोटिंग हुई। इन तीन बिलों को पास कराने के लिए सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया था। विपक्ष के नेताओं ने इस बिल के समय को लेकर सवाल खड़े किए। वहीं, सरकार का आरोप है कि विपक्षी दल महिला आरक्षण के खिलाफ हैं। इस विषय में लोकसभा में गुरुवार और शुक्रवार को जमकर बहस हुई। लोकसभा में वोटिंग के दौरान, सबसे पहले संविधान संशोधन विधेयक पर वोटिंग हुई और सरकार उसे दो-तिहाई बहुमत से पास कराने में नाकामयाब रही।
सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से संबंधित ऐतिहासिक 'संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026', 'परिसीमन विधेयक, 2026' और 'संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026' गुरुवार को संसद के निचले सदने में पेश किए थे। इन विधेयकों पर देर रात एक बजकर 20 मिनट तक चर्चा हुई और शुक्रवार सुबह इन पर चर्चा आगे बढ़ाई गई। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन कर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और अन्य पिछड़े वर्गों से उनकी हिस्सेदारी छीनने की तैयारी में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण अधिनियम संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करने की अपील करते हुए कहा था कि जो भी इसका विरोध करेंगे, उन्हें इसकी कीमत लंबे समय तक चुकानी पड़ेगी। मोदी ने इन तीनों विधेयकों पर अपने विचार रखते हुए यह भी कहा कि इस विषय को राजनीति के तराजू से नहीं तौलना चाहिए और इसका श्रेय वह विपक्षी दलों को भी देने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने परिसीमन से जुड़ी कुछ सदस्यों की चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि जैसे पहले परिसीमन हुआ और जो अनुपात उस समय से चला आ रहा है, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा और सीटों की संख्या में वृद्धि भी उसी अनुपात में होगी। इस बीच, महिला आरक्षण अधिनियम 2023 गुरुवार से लागू भी हो गया। केंद्रीय विधि मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
Live updates : Parliament Live Updates
-
April 17, 2026 7:55 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में नहीं हो पाया पारित
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर वोटिंग हुई। सरकार को ये बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई वोटों की जरूरत थी, जो सरकार हासिल नहीं कर पाई। इस बिल के पक्ष में 298 और खिलाफ में 230 वोट पड़े।
-
April 17, 2026 7:55 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में नहीं हो पाया पारित
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर वोटिंग हुई। सरकार को ये बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई वोटों की जरूरत थी, जो सरकार हासिल नहीं कर पाई। इस बिल के पक्ष में 298 और खिलाफ में 230 वोट पड़े।
-
April 17, 2026 7:42 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में वोटिंग
लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक समेत 3 बिलों पर वोटिंग हो रही है। सरकार को ये बिल पास कराने के लिए 360 वोटों की जरूरत है।
-
April 17, 2026 6:58 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
OBC की सबसे बड़ी विरोधी है कांग्रेस- कांग्रेस
अमित शाह ने कहा कि OBC की सबसे बड़ी विरोधी कांग्रेस है। कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह और सीताराम केसरी को अपना कार्यकाल नहीं पूरा करने दिया। कांग्रेस ने अभी तक देश को एक भी OBC प्रधानमंत्री नहीं दिया है। लेकिन BJP ने अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया।
-
April 17, 2026 6:46 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
विपक्ष तैयार तो 50 फीसदी सीटें बढ़ेंगी- शाह
अमित शाह ने कहा कि विपक्ष तैयार तो 50 फीसदी सीटें बढ़ेंगी। इसके लिए सरकार तैयार है। 1 घंटा दीजिए मैं संशोधन लिखकर दूंगा। दक्षिण भारत को सीटों का कोई नुकसान नहीं होगा। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर बीजेपी यह लिखकर भी दे देगी कि वह महिला प्रधानमंत्री बनाएंगे तो भी मैं उनपर विश्वास नहीं करूंगा।
-
April 17, 2026 6:23 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
127 सीटों पर हैं 20 लाख से ज्यादा वोटर- शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 127 सीटों पर 20 लाख से ज्यादा वोटर हैं। एक सीट पर तो 48 लाख वोटर हैं। ऐसे में एक व्यक्ति एक मत के मूल्य का उल्लंघन होता है। कहीं लोकसभा में 20 लाख वोटर हैं और कहीं 48 लाख मतदाता हैं। ऐसे में एक व्यक्ति एक मत के मूल्य के उल्लंघन को रोकें और परिसीमन करने में साथ दें। INDI अलायंस महिला आरक्षण के खिलाफ है।
-
April 17, 2026 6:19 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
SC-ST की सीटें भी परिसीमन के साथ बढ़ेंगी- शाह
अमित शाह ने कहा कि परिसीमन होगा तो SC-ST की सीटें भी बढ़ेंगी। जो लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं वह ST-ST की सीटें बढ़ने का विरोध कर रहे हैं। सीटों का परिसीमन जरूरी है क्योंकि सांसद की लोकसभा सीट का क्षेत्र बहुत बड़ा होता है। उसे कवर करना सांसद के लिए मुश्किल हो जाता है। वह क्षेत्र के लोगों से मिल नहीं पाता है। लोग भी सांसद के पास अपनी समस्या नहीं ले जा पाते हैं।
-
April 17, 2026 6:15 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
महिला आरक्षण के साथ होना चाहिए 2029 का चुनाव- शाह
महिला आरक्षण बिल पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष, परिसीमन नहीं सिर्फ और सिर्फ महिला आरक्षण का विरोध कर रहा है। महिला आरक्षण के साथ हो 2029 का लोकसभा चुनाव हो, इसीलिए बिल अभी लाया गया है। हम महिला आरक्षण के साथ 2029 का चुनाव कराना चाहते हैं।
-
April 17, 2026 6:02 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
थोड़ी देर में लोकसभा में शाह का संबोधन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह थोड़ी देर में लोकसभा में बोलेंगे। वह महिला आरक्षण बिल पर जवाब देंगे। विपक्ष की तरफ से उठाए जा रहे सवालों पर अपनी बात रखेंगे।
-
April 17, 2026 3:44 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
कांग्रेस ने जाति जनगणना का विरोध किया था- निशिकांत दुबे
महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया गांधी ने जाति जनगणना का विरोध किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में कहा था कि जाति जनगणना नहीं कराएंगे। कांग्रेस ने घुसपैठियों को बचाने के लिए झारखंड का सत्यानाश कर दिया।
-
April 17, 2026 3:42 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए 17 अप्रैल की कुछ अहम घटनाओं की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल 1987 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफोर्स मामले में पहली बार आरोप लगे थे। दुबे ने यह भी कहा कि इसी तारीख को 1999 में कांग्रेस ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिरा दी थी।
-
April 17, 2026 3:41 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'राहुल गांधी का भाषण जादू का शो लग रहा था'
बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लोकसभा भाषण पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी का भाषण एक 'जादू शो' जैसा लग रहा था। दुबे ने सवाल किया कि क्या गांधी भाषण के दौरान 'जादू दिखा रहे थे या डांस कर रहे थे।' उन्होंने यह भी कहा कि इस भाषण में वह गंभीरता नहीं थी, जो संसद में होनी चाहिए।
-
April 17, 2026 3:28 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
राहुल गांधी ने लोकसभा में 16 नंबर का कार्ड दिखाया
राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए लोकसभा में 16 नंबर का कार्ड दिखाया। इसके बाद वे बोले कि 16 नंबर एक पहेली है, जिसके बारे में जल्द पता चलेगा। इसके बाद, राहुल गांधी ने अपना भाषण खत्म किया और लोकसभा से बाहर चले गए।
-
April 17, 2026 3:22 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
केंद्रीय मंत्री राहुल गांधी के बयान पर रिजिजू ने जताई आपत्ति
राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई है। उन्होंने राहुल गांधी की भाषा को असंसदीय बताया। रिजिजू ने राहुल गांधी पर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसके बाद स्पीकर ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ बिल के संदर्भ में ही बात करें।
-
April 17, 2026 3:19 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
महिलाओं का हितैषी दिखने के लिए लाया गया बिल- राहुल गांधी
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी को पता था कि यह बिल पास नहीं हो पाएगा। इसके बावजूद, बीजेपी खुद को महिलाओं का हितैषी दिखाने के लिए महिला आरक्षण बिल लाई।
-
April 17, 2026 3:04 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ओम बिरला बोले- जादू की कहानी न सुनाएं
लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने एक कहानी सुनाई। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोकते हुए कहा कि यहां जादू-टोने की कहानी न सुनाएं। इस पर राहुल ने जवाब दिया कि आप मजा लीजिए।
-
April 17, 2026 2:56 PM (IST) Posted by Shakti Singh
संसद में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा
संसद में राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी दलित और ओबीसी को हिंदू कहती है, लेकिन उन्हें कहीं भी जगह नहीं देती है। उनकी इस बात पर हंगामा हो गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसका विरोध भी किया। थोड़े हंगामे के बाद राहुल का भाषण जारी रहा।
-
April 17, 2026 2:53 PM (IST) Posted by Shakti Singh
बीजेपी को सत्ता में रखने के लिए कानून बना रहे
राहुल गांधी ने कहा कि इस बिल के जरिए ओबीसी, दलित और मुस्लिमों से पावर छीनने की कोशिश हो रही है। बीजेपी को सत्ता में रखने के लिए ऐसा कानून बनाया जा रहा है, जो देश के दक्षिणी राज्यों और उत्तर पूर्वी राज्यों से प्रतिनिधित्व छीन लेगा। यह देशद्रोह करने जैसा है।
-
April 17, 2026 2:49 PM (IST) Posted by Shakti Singh
यह महिला आरक्षण बिल नहीं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने संसद में कहा कि सरकार जिस बिल को आज सदन से पास कराना चाहती है। वह महिला आरक्षण बिल नहीं है। सरकार इस बिल के जरिए देश की सियासत बदलना चाहती है और इसके लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर रही है। महिलाओं के पीछे छिपकर इसे अंजाम देने की कोशिश हो रही है। महिला आरक्षण बिल 2023 में ही इसी सदन से पास हो चुका है। सरकार वह बिल लेकर आए और पूरा विपक्ष तत्काल प्रभाव से उसे लागू करने के लिए तैयार है।
-
April 17, 2026 2:44 PM (IST) Posted by Shakti Singh
प्रियंका ने वह कर दिखाया जो मैं 20 साल में नहीं कर सका- राहुल
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी महिला आरक्षण के मुद्दे पर बोल रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मजाकिया अंदाज में की। उन्होंने कहा कि गुरुवार को प्रियंका ने सदन में कुछ ऐसा कर दिखाया जो वह अपने 20 साल के राजनीतिक करियर में कभी नहीं कर सके। यह काम था अमित शाह को हंसाना। इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी से जुड़ी एक कहानी भी सुनाई, जिसके जरिए इंदिरा ने उन्हें समझाया था कि आप सबसे ज्यादा अपने दिमाग से डरते हो। किसी बाहरी चीजे से नहीं।
-
April 17, 2026 2:32 PM (IST) Posted by Shakti Singh
वोटिंग से पहले बीजेपी कुछ भी कर सकती है- अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सदन का जो माहौल लग रहा है, पीडीए के जो सांसद उधर बैठे हैं उनके मन का बहुमत हमारे साथ है। उनके (भाजपा) वादों पर क्या भरोसा करें? उन्होंने कई वादे किए। इसलिए उनके वादों पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता। भाजपा कुछ भी कर सकती है। अभी वोटिंग से पहले भी भाजपा कुछ भी कर सकती है।"
-
April 17, 2026 2:32 PM (IST) Posted by Shakti Singh
वोटिंग से पहले बीजेपी कुछ भी कर सकती है- अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सदन का जो माहौल लग रहा है, पीडीए के जो सांसद उधर बैठे हैं उनके मन का बहुमत हमारे साथ है। उनके (भाजपा) वादों पर क्या भरोसा करें? उन्होंने कई वादे किए। इसलिए उनके वादों पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता। भाजपा कुछ भी कर सकती है। अभी वोटिंग से पहले भी भाजपा कुछ भी कर सकती है।"
-
April 17, 2026 2:11 PM (IST) Posted by Shakti Singh
इस विधेयक के लिए पीएम मोदी का आभार- संध्या राय
सांसद संध्या राय ने कहा कि भारत की संस्कृति में हमेशा ही नारी को पूज्य माना गया है। यह विधेयक नारियों को सम्मान देने का सूत्र है। देश की अनेक महिलाएं अपनी मेहनत से देश में बदलाव ला रही हैं। अवसर मिलने पर नारी शक्ति हर क्षेत्र में उत्कृष्ठ नेतृत्व कर सकती है। उन्होंने इस विधेयक के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।
-
April 17, 2026 2:00 PM (IST) Posted by Shakti Singh
यह बड़ा अवसर है.. इससे वंचित न रहें- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने दूसरा पोस्ट करते हुए सांसदों से कहा कि यह बड़ा अवसर है। इससे वंचित न रहें। उन्होंने लिखा, "मैं सभी सांसदों से कहूंगा। आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए। देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है। उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए। ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी। देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा। आइए हम मिलकर आज इतिहास रचें। भारत की नारी को, देश की आधी आबादी को उसका हक दें।"
-
April 17, 2026 1:56 PM (IST) Posted by Shakti Singh
पीएम मोदी ने सांसदों से महिला बिल के समर्थन में वोट करने की अपील की
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर सांसदों से महिला आरक्षण के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने लिखा, "संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है। कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है। जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है। हर आशंका का समाधान किया गया है। जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं। किसी के मन में विरोध का जो कोई भी विषय था, उसका भी समाधान हुआ है। महिला आरक्षण के इस विषय पर देश में चार दशक तक बहुत राजनीति कर ली गई है। अब समय है कि देश की आधी आबादी को उसके अधिकार अवश्य मिलें। आजादी के इतने दशकों बाद भी भारत की महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में इतना कम प्रतिनिधित्व रहे, ये ठीक नहीं। अब कुछ ही देर लोकसभा में मतदान होने वाला है। मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं। अपील करता हूं। कृपया करके सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें। मैं देश की नारी शक्ति की तरफ से भी सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा… कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों। देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है। कृपया करके नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें।"
-
April 17, 2026 1:53 PM (IST) Posted by Shakti Singh
दलित महिलाओं को आरक्षण कैसे मिलेगा- चंद्रशेखर आजाद
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर महिलाओं को आरक्षण मिला भी तो दलित और मुस्लिम महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिलेगा। आरक्षण का लाभ उन जाति की महिलाओं तक सीमित रह सकता है, जिनका प्रभुत्व पहले से कायम है।
-
April 17, 2026 1:29 PM (IST) Posted by Shakti Singh
हम कही हुई बात पर भरोसा कैसे करें- हैबी ईडन
कांग्रेस सांसद हैबी ईडन ने कहा कि अमित शाह ने संसद में कहा है कि किसी भी राज्य की सीटें कम नहीं होंगी। हालांकि, यह बात लिखित में नहीं दी गई है। किसी भी बात पर भरोसा करना मुश्किल है, क्योंकि हमसे कहा गया था कि सभी के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, लेकिन किसी के खाते में नहीं आए। ऐसे में सरकार को परिसीमन का आधार लिखित में बताना चाहिए।
-
April 17, 2026 1:19 PM (IST) Posted by Shakti Singh
लद्दाख की महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा- मोहम्मद हनीफा
सांसद मोहम्मद हनीफा ने कहा कि सरकार देश की महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की बात कर रही है, लेकिन लद्दाख की महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिलेगा। क्योंकि लद्दाख में सिर्फ एक लोकसभा सीट है। इसके साथ ही उन्होंने लद्दाख के लिए दो लोकसभा सीटों की बात की। उन्होंने लद्दाख में विधानसभा बनाने की मांग भी दोहराई।
-
April 17, 2026 1:14 PM (IST) Posted by Shakti Singh
लोकसभा सीट बढ़ने पर सभी को फायदा होगा- अनुप्रिया पटेल
सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अगर सीटों की संख्या बढ़ेगी तो सभी को इसका फायदा मिलेगा। कई दलों के पास सिर्फ एक ही सीट है। अगर मौजूदा सीटों में पर इसे लागू किया गया तो इन दलों को परेशानी होगी। वहीं, सांसदों की संख्या बढ़ने पर सभी दलों को फायदा होगा।
-
April 17, 2026 1:09 PM (IST) Posted by Shakti Singh
परिसीमन पारदर्शी तरीके से होना चाहिए-हरसिमरत कौर
अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने कहा कि चुनाव के कारण महिला आरक्षण का यह बिल लाया जा रहा है। इसकी आड़ में सरकार परिसीमन करना चाहती है। महिला आरक्षण बिल लागू होना चाहिए, लेकिन इसमें पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। सरकार को बिल में यह साफ तौर पर बताना चाहिए कि कौन सी जनगणना के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन होगा। सरकार हमें आरक्षण देना चाहती है तो मौजूदा सीटों में ही दे।
-
April 17, 2026 1:01 PM (IST) Posted by Shakti Singh
महिला आरक्षण मुखौटा है- डिंपल यादव
डिंपल यादव ने कहा कि महिला आरक्षण एक मुखौटा है, जिसके जरिए सरकार परिसीमन करना चाहती है और अपनी स्थिति मजबूत करना चाह रही है। महिलाओं को आरक्षण देने वाला बिल 2023 में ही पास हो चुका है। सरकार जान-बूझकर इसमें देरी कर रही है।
-
April 17, 2026 12:53 PM (IST) Posted by Shakti Singh
सरकार संविधान में बदलाव क्यों कर रही- डिंपल यादव
डिंपल यादव ने कहा कि सरकार संविधान में बदलाव क्यों कर रही है। पहले यह बिल लाया गया था, तब सभी पार्टियों ने इसका समर्थन किया था। उस समय यह कहा गया था कि जातिगत जनगणना के बाद नया परिसीमन होगा और महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन अब सरकार इसमें बदलाव कर रही है और 2011 के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन करना चाह रही है।
-
April 17, 2026 12:41 PM (IST) Posted by Shakti Singh
सरकार ने नारी शक्ति का तोहफा कांटेदार तार में लपेट दिया- शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में कहा, "प्रधानमंत्री कहते हैं कि सरकार ने नारी शक्ति को न्याय का तोहफा दिया है, लेकिन उन्होंने इसे कांटेदार तार में लपेट दिया है, महिला रिजर्वेशन को पार्लियामेंट के विस्तार, 2011 की जनगणना के आंकड़ों और डिलिमिटेशन की प्रक्रिया से जोड़ दिया है। हमें एक नैतिक जरूरत को डेमोग्राफिक माइनफील्ड से क्यों उलझाना चाहिए? महिला रिजर्वेशन की फसल काटने के लिए तैयार है। इसे डिलिमिटेशन से जोड़ना भारतीय महिलाओं की उम्मीदों को हमारे देश के इतिहास की सबसे विवादित और मुश्किल एडमिनिस्ट्रेटिव प्रक्रियाओं में से एक का बंधक बनाना है।"
-
April 17, 2026 12:17 PM (IST) Posted by Shakti Singh
अगर विपक्ष बिल का समर्थन नहीं करता है तो वोट नहीं मिलेंगे- कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी
बीजेपी नेता कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा महिला आरक्षण बिल पर क्रेडिट ले लो। अगर आप बिल का समर्थन करते हैं, तो बिल पास हो जाएगा, और पीएम मोदी को क्रेडिट मिलेगा। क्या यही समस्या है? आप क्रेडिट ले लो। अगर वे बिल का समर्थन नहीं करते हैं, तो भारत की महिलाएं और भारत के लोग उन्हें वोट नहीं देंगे।
-
April 17, 2026 11:49 AM (IST) Posted by Shakti Singh
'डिलिमिटेशन पॉलिटिकल डिमॉनिटाइजेशन होगा'- शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि डिलिमिटेशन पॉलिटिकल डिमॉनिटाइजेशन होगा। इससे देश को भारी नुकसान होगा। जिन लोगों ने अपनी आबादी को नियंत्रित करते हुए खुद को आर्थिक रूप से मजबूत किया। उन्हें सजा मिलेगी और जिन राज्यों ने सिर्फ आबादी बढ़ाई है, देश का पूरा नियंत्रण उन्हीं के हाथों में होगा।
-
April 17, 2026 11:44 AM (IST) Posted by Shakti Singh
महिला आरक्षण ऐसी फसल, जो काटने के लिए तैयार- शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि महिला आरक्षण एक ऐसी फसल की तरह है, जो काटने के लिए तैयार है। सभी बड़े राजनीतिक दल इसके समर्थन में हैं, लेकिन सरकार इसे परिसीमन से जोड़कर देरी कर रही है। परिसीमन के कारण राजनैतिक ताकत में बदलाव होता है। इसलिए इसमें जल्दीबाजी नहीं की जा सकती।
-
April 17, 2026 11:32 AM (IST) Posted by Shakti Singh
महिलाओं को ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल कर रही बीजेपी
कनिमोझी ने संसद में कहा कि बीजेपी महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़कर महिलाओं को ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल कर रही हैं। देश की महिलाओं को आज से ही आरक्षण की जरूरत है। अगर सरकार आरक्षण देना चाहती है तो मौजूदा सीटों के साथ क्यों नहीं ला रही है। इसे परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है। सरकार ने ऐसा कानून बनाया है कि अगर आपको महिला आरक्षण चाहिए तो परिसीमन कराना पड़ेगा। परिसीमन जिस तरीके से किया जा रहा है, उससे तमिलनाडु जैसे कम आबादी वाले राज्यों को नुकसान होगा।
-
April 17, 2026 11:25 AM (IST) Posted by Shakti Singh
बीजेपी नेता खुशबू ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा
महिला रिजर्वेशन बिल पर, तमिलनाडु बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने कहा, "हमारे पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने हमें यह आजादी दी, हमें यह मजबूती दी। 33% रिजर्वेशन बिल हमारे देश की हर महिला का बहुत पुराना सपना रहा है। और यह मुमकिन नहीं होता अगर महिलाओं को मजबूत बनाने का उनका कमिटमेंट न होता। जब वह महिला मजबूती की बात करते हैं, तो उनका सच में मानना है कि हमारे देश में हर महिला को मजबूत होना चाहिए।"
-
April 17, 2026 11:15 AM (IST) Posted by Shakti Singh
आधी रात में बिल नोटिफाई करने का क्या मतलब?
डीएमके सांसद कनिमोझी ने रात 10 बजे महिला आरक्षण बिल को नोटिफाई करने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बिल पर चर्चा के लिए स्पेशल सत्र बुलाया। सदन में सभी सांसद इस पर चर्चा कर रहे थे और सरकार ने इस बिल को नोटिफाई कर दिया। इससे समझ आता है कि सत्ता में मौजूद लोगों के अंदर सदन के प्रति कोई सम्मान नहीं है।
-
April 17, 2026 11:09 AM (IST) Posted by Shakti Singh
विपक्ष के सभी सांसद मौजूद रहें
सूत्रों के अनुसार काकोली घोष, मणिकम टैगोर, केसी वेणुगोपाल और पी चिदंबरम समेत कई कांग्रेस नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे आज संसद में INDIA ब्लॉक की सभी पार्टियों के सभी सांसदों की मौजूदगी पक्की करें।
-
April 17, 2026 11:07 AM (IST) Posted by Shakti Singh
स्पेशल सेशन क्यों रखा गया- महुआ मांझी
झामुमो सांसद महुआ मांझी ने कहा कि यह स्पेशल सेशन क्यों रखा गया? यह पहले से ही घोषित है कि महिला आरक्षण बिल लागू किया जाएगा। बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव चल रहे हैं, और कई नेता यहां नहीं आ पा रहे हैं।
-
April 17, 2026 11:04 AM (IST) Posted by Shakti Singh
विपक्ष ने बिल वापस लेने की अपील की
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 2023 में जो कानून हुआ था, उसे कल रात नोटिफाई कर दिया गया। 2023 में, पूरे हाउस ने विमेंस रिजर्वेशन बिल पास किया था। कम से कम जब भी आप उस कानून के लिए कोई अमेंडमेंट ला रहे हों, तो यह सरकार की ड्यूटी है कि वह यह पक्का करे कि उसे नोटिफाई किया जाए। अगर विमेंस रिजर्वेशन बिल पर वह गंभीर हैं, तो यह देरी क्यों? कल, पूरे विपक्ष ने यह आरोप लगाया कि आपने सिर्फ विमेंस रिजर्वेशन बिल में देरी की। यह इस बात को साबित करता है कि हम मौजूदा 543 सीटों के साथ विमेंस रिजर्वेशन को पूरी तरह से लागू करने के लिए तैयार हैं। हम फिर से सरकार से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि बिल वापस ले, ऑल-पार्टी मीटिंग बुलाए और इन सभी चीजों पर आम सहमति बनाए।"
-
April 17, 2026 10:49 AM (IST) Posted by Shakti Singh
शाम चार बजे होगी वोटिंग
महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन से संबंधित विधेयक पर आज यानी शुक्रवार को चर्चा संपन्न होगी जिसके बाद इस पर मत विभाजन होगा। विधेयक पर मत विभाजन के लिए शाम चार बजे का समय निर्धारित किया गया है।