1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु में DMK और AIADMK के बीच चमके TVK के थलापति, पेरम्बूर सीट पर चली 'विजय' की आंधी

तमिलनाडु में DMK और AIADMK के बीच चमके TVK के थलापति, पेरम्बूर सीट पर चली 'विजय' की आंधी

तमिलनाडु में डीएमके और एमडीएमके के गढ़ में एक्टर विजय ने राजनीतिक पार्टी बनाई और पहली बार चुनाव लड़ा और अब उनकी पार्टी बड़ी जीत दर्ज कर सकती है। पेरम्बूर सीट पर विजय को जीत मिल रही है या हार, जानें...

थलापति विजय- India TV Hindi
Image Source : DDNEWS थलापति विजय

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में पहली बार अपनी राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में उतरे साउथ के सुपरस्टार सी जोसेफ विजय, जिसे आप थलापति विजय के नाम से जानते हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक्टर विजय की ही चर्चा हो रही है। चर्चा क्या कहें पूरे राज्य में उनकी आंधी चल रही है। सबकी नजरें उस सीट पर टिकी हैं, जहां से विजय चुनाव लड़ रहे हैं। वो सीट है चेन्नई की पेरम्बूर सीट, जिसके चुनाव परिणाम के बारे में बात करें तो 18 राउंड की गिनती के बाद विजय थलपति 44267 वोटों से आगे हैं। अब सिर्फ 4 राउंड की गिनती बची है, जिसके बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

पेरम्बूर सीट से TVK पार्टी संस्थापक विजय पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला दो बार के डीएमके विधायक आर.डी. शेखर से था। टीवीके प्रमुख विजय ने पेरम्बूर के साथ ही त्रिची पूर्व सीट से चुनाव लड़ा था और अब उन्होंने दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। दोनों सीटों पर उनकी जीत के साथ ही पार्टी ने राज्य की राजनीति में अहम मौजूदगी दर्ज कराई है।

जब 'थलपति' विजय ने तमिलनाडु चुनाव में उतरने की घोषणा की, तो कई लोगों ने इसे राज्य में फिल्म सितारों द्वारा अपने प्रशंसकों के दम पर राजनीति में पैठ बनाने की कोशिश की प्रवृत्ति में एक और कड़ी के रूप में देखा। दरअसल, राज्य में फिल्म सितारों को नेता चुने जाने का इतिहास रहा है। एमजीआर और जयललिता जैसे दिग्गजों ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी धाक जमाई, वहीं कमल हासन और रजनीकांत जैसे अन्य नेता अपने प्रशंसकों को राजनीतिक आधार में बदलने में असफल रहे। हालांकि, विजय ने तमिलनाडु को अपने इशारों पर नचाया और उनकी पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

Latest India News