1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विजय को पीएम मोदी ने दी बधाई, राहुल गांधी ने भी की बात, किसके साथ गठबंधन करेगी TVK

विजय को पीएम मोदी ने दी बधाई, राहुल गांधी ने भी की बात, किसके साथ गठबंधन करेगी TVK

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में टीवीके कुल 107 सीटें जीतती नजर आ रही है, लेकिन यहां बहुमत के लिए 117 सीटें जरूरी हैं। ऐसे में विजय के लिए गठबंधन करना जरूरी होगा।

Vijay- India TV Hindi
Image Source : PTI विजय

तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन किया है और बहुमत के करीब आंकड़ा हासिल किया है। खुद विजय ने दो सीटों से जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार टीवीके 96 सीटें जीत चुकी है और 11 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कुल मिलाकर 107 सीटें टीवीके के खाते में जाती दिख रही हैं। तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी जरूर है, लेकिन यहां बहुमत का आंकड़ा 117 है, जिससे टीवीके 10 सीट पीछे है। इस वजह से विजय को सरकार बनाने के लिए किसी न किसी पार्टी के साथ गठबंधन करना जरूरी होगा।

सरकार बनाने के लिए विजय को कम से कम 10 अतिरिक्त विधायकों का समर्थन चाहिए होगा और सिर्फ डीएमके और एआईएडीएमके ही ऐसी पार्टियां हैं, जिनके पास 10 से ज्यादा विधायक हैं। इन दोनों पार्टियों के साथ विजय के गठबंधन करने की संभावना बेहद कम है। ऐसे में उन्हें एक से ज्यादा छोटे दलों के साथ गठबंधन करना होगा।

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु चुनाव में शानदार शुरुआत के लिए विजय को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एनडीए का समर्थन करने वाले तमिलनाडु के मतदाताओं के प्रति आभार। हम जनता की समस्याओं के समाधान और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में हमेशा अग्रणी रहेंगे। तमिलनाडु विधानसभा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। केंद्र सरकार तमिलनाडु की प्रगति और वहां के लोगों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करेगी।”  गांधी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने थिरु विजय से बात की और उन्हें टीवीके के शानदार परिणाम पर बधाई दी। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद। मैं दोहराता हूं कि कांग्रेस पार्टी तमिलनाडु और पुडुचेरी के लोगों की रक्षा और सेवा करना जारी रखेगी।”

किसके साथ गठबंधन कर सकते हैं विजय

टीवीके ने चुनाव अकेले लड़ा था, किसी के साथ पूर्व-गठबंधन नहीं किया था। कांग्रेस के कई नेता पहले से टीवीके के साथ गठबंधन चाहते थे, लेकिन डीएमके के साथ रहे। अब रिजल्ट के बाद कांग्रेस में आत्ममंथन चल रहा है। विजय के पिता ने खुलकर कांग्रेस को आमंत्रण दिया है और पावर शेयरिंग और सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा। कांग्रेस टीवीके को बाहर से समर्थन दे सकती है या छोटे गठबंधन में शामिल हो सकती है। टीवीके ने बीजेपी को वैचारिक दुश्मन बताया और एनडीए के साथ गठबंधन से साफ इनकार किया था। विजय ने सांप्रदायिक ताकतों के साथ कोई गठबंधन नहीं करने की बात कही थी। चुनाव से पहले कुछ अफवाहें थीं कि बीजेपी ने विजय को ऑफर दिया है, लेकिन टीवीके ने उन्हें खारिज कर दिया। अब टीवीके की स्टैंडिंग और विजय की छवि (ड्राविडियन/सेकुलर अपील) के कारण बीजेपी के साथ जाना मुश्किल है। वह लेफ्ट या छोटे दलों और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

PM मोदी ने बता दिया भाजपा का रोडमैप, पश्चिम बंगाल में सबसे पहले क्या करेगी?

तमिलनाडु में DMK और AIADMK के बीच चमके TVK के थलापति, पेरम्बूर सीट पर चली 'विजय' की आंधी

 

 

Latest India News