लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत के साथ 292 सीटें मिली हैं। भाजपा ने पूरा चुनाव पीएम मोदी के चेहरे और उनकी गारंटी पर लड़ा था। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 महीने में 24 राज्यों में कुल 181 रैलियां की थीं। अब हम इस खबर में जानेंगे की पीएम मोदी ने जहां रैलियां की वहां पर भाजपा का स्ट्राइक रेट कितना रहा है।
यहां समझें पूरा डाटा
| राज्य/UT |
रैलियां |
सीटें जीतीं |
| उत्तर प्रदेश |
31 |
13 |
| पश्चिम बंगाल |
20 |
6 |
| महाराष्ट्र |
17 |
2 |
| बिहार |
15 |
7 |
| ओडिशा |
12 |
12 |
| कर्नाटक |
10 |
8 |
| मध्य प्रदेश |
10 |
10 |
| झारखंड |
9 |
5 |
| राजस्थान |
9 |
3 |
| गुजरात |
6 |
5 |
| तमिलनाडु |
6 |
0 |
| तेलंगाना |
6 |
4 |
| आंध्र प्रदेश |
5 |
2 |
| छत्तीसगढ़ |
4 |
4 |
| पंजाब |
4 |
0 |
| हरियाणा |
3 |
1 |
| केरल |
3 |
1 |
| असम |
2 |
1 |
| हिमाचल प्रदेश |
2 |
2 |
| दिल्ली |
2 |
2 |
| उत्तराखंड |
2 |
2 |
| गोवा |
1 |
0 |
| जम्मू-कश्मीर |
1 |
1 |
| त्रिपुरा |
1 |
1 |
क्या रहा जीत का आंकड़ा?
चुनावी सीजन में पीएम मोदी ने भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुए 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में रैलियां और रोड सो किए। पीएम मोदी के भाषणों ने काफी सुर्खियां बटोरीं और उनके कुछ बयानों पर विपक्ष ने पलटवार भी किया। हालांकि, अलग सीटों को जीतने की बात करें तो पीएम मोदी ने जहां रैली या रोड सो किए, वहां भाजपा या एनडीए केवल 50 फीसदी सीटें ही जीत पाई।
कहां लगा भाजपा को सबसे ज्यादा झटका?
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को सबसे ज्यादा झटका उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा में लगा है। इन राज्यों में बीते चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भाजपा इस बार यूपी में 33, महाराष्ट्र में 9, बंगाल में 12, राजस्थान में 14 और हरियाणा में 5 लोकसभा सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई।
ये भी पढ़ें- केरल में पहली बार कमल खिलाकर चमत्कार करने वाले भाजपा सांसद कौन हैं?
Lok Sabha Elections 2024: 280 नेता पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए, पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर फिल्म स्टार तक शामिल
Latest India News