A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'देश ने उनका बचपना देख लिया, वो कुछ भी बोलते रहते हैं,' राहुल गांधी का बिना नाम लिए बोले पीएम मोदी

'देश ने उनका बचपना देख लिया, वो कुछ भी बोलते रहते हैं,' राहुल गांधी का बिना नाम लिए बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर हमला बोला है। एनडीए की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने बचपना किया है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई है।

पीएम मोदी और राहुल गांधी- India TV Hindi
Image Source : PTI पीएम मोदी और राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद पुस्तकालय भवन में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए उन पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि वो कुछ भी बोलते रहते हैं। उन्होंने बचपना किया है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई है। देश ने उनका बचपना देख लिया है।

पीएम मोदी ने की विपक्ष की आलोचना

एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की मांग करने पर विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने विपक्ष की मांग को एक रणनीतिक चूक बताया और कहा कि यह उन्हीं पर उल्टा असर डालेगी। 

सुप्रीम कोर्ट से बड़ी फटकार कोई नहीं हो सकती

चीन द्वारा जमीन हड़पने के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में की गई आलोचना का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने अदालत की फटकार को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल दी गई फटकार से बड़ी कोई फटकार नहीं हो सकती।'

सांड को हमले के लिए आमंत्रित करने जैसा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप पर आगे विस्तार से बात करते हुए कहा, 'जब सुप्रीम कोर्ट ने खुद ही कह दिया है तो हम और क्या कह सकते हैं। यह सिर्फ पत्थर पर पैर रखना नहीं है। यह तो सांड को आक्रमण के लिए आमंत्रित करना है।'

विपक्ष ने अपने पैर में मारी कुल्हाड़ी

एनडीए की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने यह भी सुझाव दिया कि विपक्ष के नेतृत्व में बहस हमारे पक्ष में काम करती है। उन्होंने कहा, 'विपक्ष को हर दिन ऐसी बहस करनी चाहिए। यह हमारा क्षेत्र है, यह मेरा क्षेत्र है। भगवान यहां मेरे साथ है। ऐसी चर्चाओं की मांग करके विपक्ष ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है।'

Latest India News