'भ्रष्टाचार और अराजकता TMC शासन की पहचान', पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार में कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया। बिहार के बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।

गयाजीः पीएम मोदी आज शुक्रवार को बिहार के दौरे पर रहे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी मौजूद रहे।
बिहार के बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल गए। यहां भी उन्होंने मेट्रो के नए रूट सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
Live updates : PM Modi Bihar and west bengal visit LIVE Update
-
August 22, 2025 7:16 PM (IST) Posted by Amar Deep
PM पर भी लागू होगा कानून: पीएम मोदी
हमने देखा है कि मुख्यमंत्री तक जेल जाते हैं और जेल से सरकार चलाते हैं। ये संविधान का और लोकतंत्र का सरासर अपमान है। मोदी, संविधान का ये अपमान होते हुए नहीं देख सकता। इसलिए, मैंने तय किया कि ये सब नहीं चल सकता। मंत्री हो या मुख्यमंत्री, इतना ही नहीं प्रधानमंत्री को भी सख्त कानून के दायरे में लाया हूं। अगर पीएम भी 30 दिन जेल में रहे और उन्हें जमानत न मिले, तो अगले दिन उनकी कुर्सी भी चली जाएगी।
-
August 22, 2025 7:15 PM (IST) Posted by Amar Deep
जेल जाने के बाद भी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "TMC के एक मंत्री टीचर्स घोटाले में आज तक जेल में हैं। शिक्षक भर्ती का गंभीर घोटाला, घर से नोटों का पहाड़ मिला, लेकिन तब भी वो मंत्री कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं थे। TMC के एक और मंत्री पर गरीबों का राशन लूटने का आरोप है। इनकी भी करोड़ों रुपए की संपत्ति ज़ब्त हो चुकी है। ये मंत्री भी जेल जाने के बाद कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं थे। क्या ऐसे लोगों को सरकार में अपने पद पर रहने का हक है?"
-
August 22, 2025 7:13 PM (IST) Posted by Amar Deep
'कुछ लोग जेल से सरकार चलाने की कोशिश कर रहे': पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "इस बार लोकसभा में भाजपा सरकार एक बहुत बड़ा एंटी करप्शन बिल लेकर आई है। हमारे देश में अगर एक छोटे कर्मचारी को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया और उसको जमानत नहीं मिली और वो 50 घंटे जेल में रह गया, तो उसकी नौकरी चली जाती है, उसको सस्पेंड कर दिया जाता है, लेकिन कोई मुख्यमंत्री, कोई मंत्री, प्रधानमंत्री जेल चला जाए, तो उसके लिए कोई कानून नहीं है। हालत देखिए, आजकल कुछ लोग इतने गिरे हुए हैं कि जेल से भी सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं।"
-
August 22, 2025 7:03 PM (IST) Posted by Amar Deep
तुष्टिकरण के आगे घुटने टेक चुके हैं कुछ राजनीतिक दल: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "मुझे हैरानी है कि TMC-कांग्रेस समेत कुछ राजनीतिक दल तुष्टिकरण के आगे घुटने टेक चुके हैं। ये राजनीतिक दल, सत्ता की भूख के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल तो सीमावर्ती राज्य है। जिस प्रकार बॉर्डर के इलाक़ों में डेमोग्राफी बदली जा रही है, ये पश्चिम बंगाल में सामाजिक संकट भी पैदा कर रहा है। खासतौर पर किसानों से धोखाधड़ी करके उनकी जमीन और कब्जा किया जा रहा है, आदिवासियों को गुमराह करके उनकी जमीन हड़पी जा रही है। देश ये सहन नहीं कर सकता, इसको रोकना ही होगा।"
-
August 22, 2025 7:01 PM (IST) Posted by Amar Deep
देश अब घुसपैठियों को नहीं सह सकता: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "आजकल आप देखते हैं कि जिन देशों को विकसित कहा जाता है, जिनके पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है, वहां घुसपैठियों के खिलाफ मुहिम चल रही है। ये देश अब घुसपैठियों को ज्यादा नहीं सह सकता। घुसपैठियों को हम भारत में नहीं रहने देंगे, इसलिए भारत सरकार ने घुसपैठियों के खिलाफ इतना बड़ा अभियान चलाया हुआ है।"
-
August 22, 2025 7:00 PM (IST) Posted by Amar Deep
पीएम मोदी ने की घुसपैठ की चर्चा
पीएम मोदी ने कहा, "इस बार लाल किले से मैंने देश की एक बहुत बड़ी चिंता की बात की है। ये चिंता घुसपैठ के बढ़ते खतरे की है। कोलकाता के और पश्चिम बंगाल के लोग समय से आगे की सोचते हैं, इसलिए आपके बीच मैं लगातार इस बहुत बड़ी राष्ट्रीय चुनौती की चर्चा करता रहा हूं।"
-
August 22, 2025 6:52 PM (IST) Posted by Amar Deep
"भाजपा के पास विकास का ठोस प्लान": PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "भाजपा के पास पश्चिम बंगाल के विकास का एक ठोस प्लान है, एक रोडमैप है, लेकिन TMC-विकास की दुश्मन है। इसका साक्षी ये दमदम क्षेत्र भी है, ये कोलकाता के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में से एक है। देश के ऐसे शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए स्मार्ट सिटी मिशन चल रहा है, लेकिन TMC सरकार ने इस मिशन से जुड़ने से भी इंकार कर दिया। लोगों को असुविधा होती रहे, विकास ठप्प होता रहे, लेकिन TMC का मिशन जैसे-तैसे भाजपा को रोकना है, केंद्र की योजनाओं को रोकना है।"
-
August 22, 2025 6:47 PM (IST) Posted by Amar Deep
'भाजपा जो संकल्प लेती है, वो करके दिखाती है': PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "भाजपा जो संकल्प लेती है, वो सिद्ध करके दिखाती है। इसका ताजा प्रमाण अभी हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा है। हमारी सेना ने सीमापार आतंकियों और आतंक के आकाओं के अड्डों को खंडहर में बदल दिया। हमारी सेनाओं ने आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तान की आज भी नींद उड़ी हुई है। भारत की इस सफलता के पीछे बहुत बड़ी शक्ति Made In India अस्त्र-शस्त्र की रही है। मुझे गर्व है कि भारत की सेना को ताकत देने में बंगाल के इस इलाके की भूमि का बहुत बड़ा योगदान है।"
-
August 22, 2025 6:45 PM (IST) Posted by Amar Deep
'डॉ. मुखर्जी के आशीर्वाद से हुआ भाजपा का जन्म': पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "इस वर्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है, जो एक दूरदर्शी नेता थे और जिनके योगदान ने राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा का तो जन्म ही डॉ. मुखर्जी के आशीर्वाद से हुआ है। भारत में औद्योगिक विकास के जनक माने जाने वाले, उनके महत्वपूर्ण प्रयासों ने इस क्षेत्र में देश की प्रगति की नींव रखी। दुर्भाग्य से, कांग्रेस पार्टी ने उनके योगदान को लंबे समय तक नज़रअंदाज़ किया। भारत के पहले उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में, डॉ. मुखर्जी ने देश की पहली औद्योगिक नीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने आर्थिक विकास और आधुनिकीकरण की नींव रखी। उनकी नीतियों में बंगाल की इस धरती की कुशलता थी, यहां का अनुभव था। अगर हम उस नीति पर चले होते, तो देश की तस्वीर कुछ और होती। हमें गर्व है कि हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सैनिक हैं, हम मां भारती के सेवक हैं। जो सपने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखे थे, उनके लिए एक सैनिक की तरह हम अपना जीवन खपा रहे हैं।"
-
August 22, 2025 6:34 PM (IST) Posted by Amar Deep
'TMC जाएगी, भाजपा आएगी': पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "बंगाल में भी जनता तक सारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जरूरी है कि यहां भी भाजपा सरकार होनी चाहिए। ये अब तय है - TMC जाएगी, भाजपा आएगी। जब तक बंगाल में TMC की सरकार रहेगी... तब तक बंगाल का विकास अवरुद्ध रहेगा, रुका रहेगा। इसलिए आज बंगाल का जन-जन कह रहा है... TMC जाएगी तभी असली बदलाव आएगा।"
-
August 22, 2025 6:27 PM (IST) Posted by Amar Deep
भ्रष्टाचार और अराजकता TMC शासन की पहचान: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा, "आज पश्चिम बंगाल को एक नई शुरुआत और परिवर्तनकारी बदलाव की सख़्त ज़रूरत है। आज़ादी के बाद से, राज्य ने लंबे समय तक कांग्रेस और बाद में वामपंथी शासन का अनुभव किया है। 15 साल पहले, पश्चिम बंगाल के लोगों ने बदलाव की मांग की थी और मां, माटी, मानुष के नारे पर भरोसा जताया था। हालांकि, तब से स्थिति काफ़ी बिगड़ गई है। भर्ती घोटाले ने राज्य के युवाओं का भविष्य खतरे में डाल दिया है, जबकि महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। भ्रष्टाचार और अराजकता तृणमूल कांग्रेस के शासन की पहचान बन गए हैं। यह स्पष्ट है कि जब तक तृणमूल कांग्रेस सत्ता में रहेगी, पश्चिम बंगाल की प्रगति और विकास अवरुद्ध रहेगा।"
-
August 22, 2025 6:23 PM (IST) Posted by Amar Deep
असम और त्रिपुरा में बदल रहे हालात: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "कुछ साल पहले पड़ोस में असम और त्रिपुरा के भी यही हाल थे। जबसे असम और त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनी है, गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ वहां जनता को मिलने लगा है। आज इन राज्यों में हर घर जल का काम तेजी से चल रहा है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज हर गरीब को मिल रहा है। गरीबों के पक्के घर बन रहे हैं।"
-
August 22, 2025 6:22 PM (IST) Posted by Amar Deep
विकास का पैसा TMC काडर पर खर्च होता है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "बंगाल में विकास कार्यों के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है। चुनौती ये कि बंगाल के लिए जो पैसा हम राज्य सरकार को सीधे भेजते हैं, उसका ज्यादातर हिस्सा यहां लूट लिया जाता है। वो पैसा TMC काडर पर खर्च होता है। इसलिए गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं में बंगाल... देश के दूसरे राज्यों से पिछड़ा हुआ है।"
-
August 22, 2025 6:20 PM (IST) Posted by Amar Deep
UPA से ज्यादा पैसा हमारी सरकार ने बंगाल को दिया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "बीते 11 वर्षों में केंद्र की BJP सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए लगातार हर प्रकार की मदद दी है। बंगाल में नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए जितना पैसा कांग्रेस की UPA सरकार ने अपने 10 साल में दिया था। उससे 3 गुना से ज्यादा पैसा हमारी भारत सरकार ने बंगाल को दिया है। रेलवे के लिए भी बंगाल का बजट पहले की तुलना में तीन गुना बढ़ाया गया है।"
-
August 22, 2025 6:18 PM (IST) Posted by Amar Deep
बंगाल का उदय होगा तभी विकसित भारत बनेगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "पश्चिम बंगाल आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है, इसलिए जब तक पश्चिम बंगाल का सामर्थ्य नहीं बढ़ेगा, तब तक विकसित भारत की यात्रा सफल नहीं हो पाएगी। BJP मानती है, BJP की श्रद्धा है- 'जब बंगाल का उदय होगा, तभी विकसित भारत बनेगा।"
-
August 22, 2025 6:17 PM (IST) Posted by Amar Deep
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू
पीएम मोदी ने कहा, "मैं ऐसे समय में कोलकाता आया हूं, जब दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोलकाता नए रंग में, नई रौनक के साथ सज रहा है। आस्था और आनंद के पर्व के साथ जब विकास का पर्व भी जुड़ जाता है, तो खुशी दोगुनी हो जाती है। यहां से कुछ ही दूरी पर मुझे कोलकाता मेट्रो और हाइवे से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का अवसर मिला है।"
-
August 22, 2025 5:44 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
हम मॉडर्न ट्रांसपोर्ट फैसिलिटीज डेवलप कर रहे: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, '21वीं सदी के भारत को 21वीं सदी के ट्रांसपोर्ट सिस्टम की जरूरत है। इसलिए आज देश में रेल से रोड तक, मेट्रो से एयरपोर्ट तक, हम मॉडर्न ट्रांसपोर्ट फैसिलिटीज डेवलप भी कर रहे हैं और उन्हें आपस में कनेक्ट भी कर रहे हैं।'
-
August 22, 2025 5:42 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
कोलकाता भारत के इतिहास और भविष्य दोनों की समृद्ध पहचान है:PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'कोलकाता जैसे हमारे शहर भारत के इतिहास और हमारे भविष्य, दोनों की समृद्ध पहचान हैं। आज जब भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है, तब दमदम, कोलकाता जैसे शहरों की भूमिका बहुत बड़ी है।'
-
August 22, 2025 5:42 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
कोलकाता का पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाकई अब आधुनिक हो रहा है: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, आज एक बार फिर मुझे पश्चिम बंगाल के विकास को गति देने का अवसर मिला है। अभी मैं नोआपाड़ा से बिमान बंदर तक कोलकाता मेट्रो का आनंद लेकर आया हूं। इस दौरान बहुत सारे साथियों से मुझे बातचीत करने का अवसर भी मिला। हर किसी को खुशी है कि कोलकाता का पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाकई अब आधुनिक हो रहा है। आज यहां 6 लेन के एलिवेटेड कोना एक्सप्रेस वे का भी शिलान्यास किया गया है। हजारों-करोड़ रुपये के इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए कोलकाता वासियों को और पूरे पश्चिम बंगाल के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।'
-
August 22, 2025 5:01 PM (IST) Posted by Amar Deep
पीएम मोदी ने मेट्रो के नए रूट का किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने कोलकाता में विभिन्न मेट्रो रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई।
-
August 22, 2025 1:01 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
पीएम मोदी ने विरोधियों को दिया जवाब
एनडीए सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ऐसा कानून लाई है, जिसके दायरे में देश का प्रधानमंत्री भी आता है। इस कानून में मुख्यमंत्री और मंत्री भी शामिल किए गए हैं। इस कानून के बनने के बाद, अगर कोई मुख्यमंत्री, मंत्री या प्रधानमंत्री गिरफ्तार होता है, तो उसे 30 दिन के भीतर जमानत लेनी होगी, और अगर जमानत नहीं मिली तो 31वें दिन उसे कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। आप सोचिए, आज कानून है कि अगर किसी छोटे सरकारी कर्मचारी को 50 घंटे तक हिरासत में रखा जाए तो वह अपने-आप निलंबित हो जाता है, लेकिन अगर कोई मुख्यमंत्री है, मंत्री है या प्रधानमंत्री है, तो वह जेल में रहकर भी सत्ता का सुख पा सकता है। हमने कुछ समय पहले ही देखा है कि कैसे जेल से ही फाइलों पर साइन किए जा रहे थे, जेल से ही सरकारी आदेश जारी किए जा रहे थे। नेताओं का अगर यही रवैया रहेगा, तो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जा सकती है?
-
August 22, 2025 12:59 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
आरजेडी पर बरसे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "लालटेन राज में यहां कैसी दुर्दशा थी। लालटेन राज में ये इलाका लाल आतंक से जकड़ा था। माओवादियों के कारण शाम के बाद कहीं आना-जाना मुश्किल था। लालटेन राज में गयाजी जैसे शहर अंधेरे में डूबे रहते थे। हजारों गांवों तक बिजली के खंभे नहीं पहुंचते थे... बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने बिहार से पलायन के लिए मजबूर कर दिया था।"
-
August 22, 2025 12:58 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
पीएम मोदी ने दिया विरोधियों को जवाब
इतने वर्षों में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा, जबकि आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारें जो 60–65 साल तक सत्ता में रहीं, उनके भ्रष्टाचारों की एक लंबी सूची है। आरजेडी का भ्रष्टाचार तो बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है। मेरा साफ मानना है कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना है, तो कोई भी कार्रवाई से बाहर नहीं होना चाहिए।
-
August 22, 2025 12:51 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
आरजेडी और कांग्रेस लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
हमारे देश में चाहे कांग्रेस हो या आरजेडी, इनकी सरकारों ने कभी जनता के पैसों का मोल नहीं समझा… इनके लिए जनता के पैसों का मतलब सिर्फ अपनी तिजोरी भरना रहा है। इसी वजह से इनकी सरकारों में सालों-साल तक परियोजनाएँ पूरी नहीं होती थीं। कोई योजना जितनी लटकती थी, ये उतना ही पैसा उसमें कमा लेते थे।
-
August 22, 2025 12:48 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
पीएम मोदी ने महागठबंधन पर बोला हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "RJD और उसके सहयोगी दल बिहार की जनता को सिर्फ़ अपना वोट बैंक समझते हैं। उन्हें गरीबों के सुख-दुख, मान-सम्मान की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था कि वे बिहार के लोगों को अपने राज्य में घुसने नहीं देंगे... बिहार की जनता के साथ कांग्रेस के दुर्व्यवहार को देखने के बाद भी RJD के लोग गहरी नींद सो रहे थे। बिहार की NDA सरकार कांग्रेस, INDI गठबंधन के इस नफरती अभियान का जवाब दे रही है..."
-
August 22, 2025 12:47 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
पीएम मोदी ने आरजेडी पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "लालटेन राज में यहां कैसी दुर्दशा थी। लालटेन राज में ये इलाका लाल आतंक से जकड़ा था। माओवादियों के कारण शाम के बाद कहीं आना-जाना मुश्किल था। लालटेन राज में गयाजी जैसे शहर अंधेरे में डूबे रहते थे। हजारों गांवों तक बिजली के खंभे नहीं पहुंचते थे... बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने बिहार से पलायन के लिए मजबूर कर दिया था।"
-
August 22, 2025 12:43 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
आतंकियों को दफन कर देंगी मिसाइलें
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है, अब भारत में आतंकी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेगी।"
-
August 22, 2025 12:41 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प पूरा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती है... इस धरती पर लिया गया हर संकल्प कभी व्यर्थ नहीं गया है। जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, हमारे निर्दोष नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मारा गया, तब मैंने बिहार की इस धरती से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है कि बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प पूरा हुआ है।
-
August 22, 2025 12:35 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
गयाजी की यह धरती अध्यात्म और शांति कीः मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "गयाजी की यह धरती अध्यात्म और शांति की धरती है, यह भगवान बुद्ध को बोध कराने वाली पावन भूमि है... यहां के लोग चाहते थे कि इस नगर का नाम गया नहीं, बल्कि गयाजी हो। मैं इस निर्णय के लिए बिहार सरकार को बधाई देता हूं। मुझे खुशी है कि बिहार की डबल इंजन सरकार गयाजी के तेज विकास के लिए तेज़ी से काम कर रही है।
-
August 22, 2025 12:33 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
पीएम मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
गयाजी में प्रधानमंत्री मोदी ने गयाजी और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई, जिसका उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना है। इसके अलावा, उन्होंने वैशाली और कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई, जिससे प्रमुख बौद्ध स्थलों पर पर्यटन और धार्मिक यात्रा को बढ़ावा मिलेगा।
-
August 22, 2025 12:31 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
पीएम मोदी ने किया विकास योजनाओं का उद्घाटन
पीएम मोदी ने गयाजी में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
-
August 22, 2025 11:35 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
पीएम मोदी का किया गया स्वागत
बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गया जी पहुँचते ही मंच पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वे 13,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद हैं।
-
August 22, 2025 11:33 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
पीएम मोदी गया जी पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली के लिए गया जी पहुंचे। वे बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।