1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया नया Video, देश की जनता से कर दी बड़ी अपील

PM नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया नया Video, देश की जनता से कर दी बड़ी अपील

PM नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया Video पोस्ट किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी ने आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश की जनता से बड़ी अपील की है।

pm modi video for 15 august- India TV Hindi
Image Source : PTI पीएम मोदी ने जनता से की अपील।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और वीडियो को पोस्ट किया है जो कि वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी ने देश की जनता से बड़ी अपील कर दी है। पीएम मोदी ने देश के लोगों से हर घर पर तिरंगा लहराने की अपील की है। आपको बता दें कि 15 अगस्त के दिन भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है।

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने इंस्टा पर पोस्ट किए गए वीडियो में जनता से अपील करते हुए कहा- "आइए 15 अगस्त को आन-बान-शान से मनाए, स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धांजलि दें, विकसित भारत का संकल्प लें, हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा, आइए हर घर पर तिरंगा लहराइए।" आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को NDA सांसदों की साप्ताहिक बैठक के दौरान सांसदों ने तिरंगा लहराकर तथा 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया था।

हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानिए

आपको बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत साल 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत की गई थी। ये अब एक सालाना परंपरा बन गया है जिसमें देश के करोड़ों नागरिक स्वेच्छा से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा- "हमारा तिरंगा हमारा गौरव है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की निरंतर प्रेरणा है। आइए, हम हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और 'विकसित भारत' के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराएं।"

कितनी है पीएम मोदी के फॉलोवर्स की संख्या?

आपको बता दें कि हाल के दिनों में इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। नीट परीक्षा के मुद्दे पर पोस्ट किए गए पीएम मोदी के वीडियो ने 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो का रिकॉर्ड बना दिया था। इस वीडियो पर 400 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एक्टिव नेता हैं। उनके इस प्लेटफॉर्म पर 106 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के 107 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

ये भी पढ़ें- PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले समेत NCP के 8 सांसद, परिसीमन बिल पर सियासी अटकलें तेज

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

Latest India News