1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Poonjar Assembly Election Result 2026 Live Updates: पूंजर से कांग्रेस उम्मीदवार एडवोकेट सैबस्टियन एमजे जीते

Poonjar Assembly Election Result 2026 Live Updates: पूंजर से कांग्रेस उम्मीदवार एडवोकेट सैबस्टियन एमजे जीते

Poonjar Election Result 2026 Live Updates: केरल की पूंजर विधानसभा सीट के चुनाव का परिणाम जारी हो चुके हैं।

Poonjar Election Result- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पूंजर सीट

Poonjar Election Result 2026 Live Updates: केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार एडवोकेट सैबस्टियन एमजे ने 6693 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने केरल कांग्रेस के एडवोकेट सैब्स्टियन कुलाथुनकल को हरा दिया। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार पीसी जॉर्ज तीसरे स्थान पर खिसक गए।

ये थे मुख्य उम्मीदवार

पूंजर विधानसभा सीट पर मुख्य रूप से वाम गठबंधन (LDF), यूनाइटेड डेमोक्रेटिंक फ्रंट (UDF), और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच मुकाबला था। इस सीट पर  UDF (कांग्रेस गठबंधन) के सेबेस्टियन एमजे, बीजेपी ने पीसी जार्ज और LDF (वाम गठबंधन) की ओर से  सेबेस्टियन कुलथुंकल मुख्य उम्मीदवार थे। 

2021 और 2016 के नतीजे

2021 में निर्दलीय चुनाव हारने के बाद, पी.सी. जॉर्ज ने अब भाजपा के कमल निशान पर अपनी किस्मत आजमाई थी। इस चुनाव में उन्हें एलडीएफ के सेबेस्टियन कुलथुंकल करीब 16,500 वोटों से हराया था। 2016 के विधानसभा चुनाव में पी.सी. जॉर्ज ने इस सीट से करीब 28 हजार वोटों से जीत हासिल की थी।

Latest India News