A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Video: राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को "गद्दार" बोला, संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय मंत्री के बीच तीखी बहस

Video: राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को "गद्दार" बोला, संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय मंत्री के बीच तीखी बहस

संसद परिसर में बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस- India TV Hindi
Image Source : ANI राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस

नई दिल्ली: संसद परिसर में बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई। राहुल गांधी ने बिट्टू पर तीखा हमला करते हुए उन्हें "गद्दार" कहा, जिससे बीजेपी नेता ने तुरंत पलटवार किया। कड़ा जवाब देते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि उनका "देश के दुश्मनों" से कोई लेना-देना नहीं है।

राहुल गांधी बोले- मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, कांग्रेस में फिर आओगे

जानकारी के अनुसार, जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुज़रे तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा "देखो, एक गद्दार यहीं से गुज़र रहा है। इसका चेहरा देखो..."। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिट्टू से हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, "नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे। बता दें कि बिट्टू पहले कांग्रेस में थे और पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं में उनकी गिनती होती थी। बाद में वह कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए और केंद्र सरकार में मंत्री बने। 

बिट्टू ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

वहीं, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी को "देश के दुश्मन..." कहकर संबोधित किया। कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों से कोई संबंध नहीं रखते जिन्हें वह देश का दुश्मन मानते हैं। इसके बाद दोनों नेताओं को एक-दूसरे से गरमागरम बहस करते देखा गया, फिर वे आगे बढ़ गए। 

 कांग्रेस सांसदों ने संसद की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया

'PM समझौता कर चुके हैं' का पोस्टर लिए कांग्रेस सांसदों को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन करते देखा गया। मंगलवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मीडिया से बात करते हुए यही आरोप लगाया था। मंगलवार को, कांग्रेस के सात और CPI-M के एक सहित आठ विपक्षी सदस्यों को अनुशासनहीन व्यवहार के लिए बजट सत्र के बाकी बचे समय के लिए निलंबित कर दिया गया।

निलंबित लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, बी. मणिक्कम टैगोर, डॉ. प्रशांत यादवराव पाडोले, चमाला किरण कुमार रेड्डी और एस. वेंकटेशन ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

 

Latest India News