कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश दौरे ने एक बार फिर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। राहुल गांधी इन दिनों मलेशिया में हैं। इसे लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी कर्नाटक में होते तो बेहतर होता। लेकिन एक बार फिर, वे छुट्टी पर हैं। उन्होंने कहा कि आप उस व्यक्ति के बारे में क्या कह सकते हैं जो एक लापरवाह राजनेता की तरह व्यवहार करते हैं? मुझे राहुल गांधी को याद दिलाना होगा कि सार्वजनिक जीवन में कोई ब्रेक नहीं होता।
स्कूटर पर सवार नजर आए राहुल
दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने बिहार में अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' पूरी करने के बाद मलेशिया में छुट्टी बिता रहे हैं। जहां स्कूटर पर सवार नजर आए, तो वहीं मशहूर पर्यटन स्थल लंगकावी में भी दिखें। इसे लेकर बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर है। राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें मलेशिया में छुट्टी का आनंद लेते हुए बताया जा रहा है।
मलेशिया के लंगकावी में मना रहे छुट्टी
इससे पहले, बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने X पर एक फोटो को शेयर करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अमित मालवीय ने लिखा, "राहुल गांधी एक बार फिर चुपके से विदेश निकल गए। इस बार मलेशिया के लंगकावी में छुट्टियां मना रहे हैं। लगता है बिहार की राजनीति की गर्मी और धूल झेली नहीं गई। या फिर यह किसी गुप्त मीटिंग का हिस्सा है, जिसके बारे में जनता को जानना ही नहीं चाहिए?"
ये भी पढ़ें-
Nepal Protest LIVE: नेपाल में सोशल मीडिया पाबंदी पर मचा बवाल, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी; एक की मौत
कौन बनेगा भारत का अगला उपराष्ट्रपति? वोटिंग से पहले सदन में NDA और I.N.D.I.A के संख्या बल के बारे में जानिए
Latest India News