'वोटों की चोरी संविधान के साथ धोखा', बेंगलुरु की रैली में बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने बेंगलुरु में वोट अधिकार रैली को संबोधित किया और इस रैली में एक बार फिर उन्होंने वोटों की चोरी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

राहुल गांधी ने बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित किया और इस रैली में एक बार फिर उन्होंने वोटों की चोरी का आरोप लगाया है। इससे पहले राहुल ृ गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में आरोप लगाया कि बिहार में एसआईआर इसलिए लाया गया क्योंकि निर्वाचन आयोग जानता है कि ‘‘हमने उनकी चोरी पकड़ ली है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग और भाजपा ‘‘मतों को चुराने’’ के लिए ‘‘साठगांठ’’ कर रहे हैं।
Live updates : Rahul Gandhi Bengaluru
-
August 08, 2025 1:32 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
संविधान पर आक्रमण
वन मैन वन वोट पर चुनाव आयोग और उसके अधिकारी आक्रमण कर रहे हैं। वे लोग संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। हिंदुस्तान की गरीब जनता पर आक्रमण करना चाहते हैं। आप इस संविधान पर आक्रमण करके बच जाओगे तो फिर से सोचो। टाइम लगेगा लेकिन हम एक-एक करके पकड़ेंगे। अगर आप संविधान पर हमला करोगे तो हम आप पर हमला करेंगे। ये हिंदुस्तान की आवाज है।
-
August 08, 2025 1:32 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कर्नाटक में वोटों की चोरी की गई
इलेक्शन कमीशन बीजेपी का नहीं है। वह पूरे देश के लिए काम करता है। कर्नाटक में सीटों की चोरी की गई है। मैं कह सकता हूं कर्नाटक में एक से ज्यादा सीटें चोरी हुई हैं।
-
August 08, 2025 1:28 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
EC इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट दे
इसी डेटा को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया तो उनका पूरा ढांचा गिर जाएगा। मैं गारंटी के साथ कह रहा हूं। हमारी मांग है कि चुनाव आयोग पूरे देश की इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट दे। वीडियोग्राफी के रिकॉर्ड्स दे। ये अगर हमें दें तो हम साबित कर देंगे कि केवल एक सीट नहीं चोरी है। केवल कर्नाटक में नहीं, पूरे देश में सीटों की चोरी हुई है।
-
August 08, 2025 1:25 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
चुनाव आयोग और बीजेपी ने वोटों की चोरी की
एक लाख वोट इलेक्शन कमीशन और बीजेपी ने चोरी की है। डुप्लिकेट वोटर्स में एक शख्स कर्नाटक में वोट देता है और फिर वही उत्तर प्रदेश में वोट देता है।
-
August 08, 2025 1:24 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
एक रूम के घर में 40 से 50 वोटर
एक रूम का घर है और उसमें 40 से 50 वोटर रहते हैं। जब हम उनको ढूंढने जाते हैं तो वहां पर कोई नहीं मिलता। और घर का मालिक बीजेपी का लीडर।
-
August 08, 2025 1:23 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
एक वोटर अलग-अलग बूथ पर वोट डाल रहा
एक वोटर अनेक बार वोटिंग कर रहा है। चार अलग-अलग पोलिंग बूथ में वोट डाल रहा है। ऐसे तकरीबन 40हजार वोटर हैं जिनका पता नहीं है। बल्क वोटर एक एड्रेस पर भी पाए गए हैं।
-
August 08, 2025 1:13 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए वोटर्स ने किया मतदान
महाराष्ट्र में, INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतता है लेकिन 4 महीने बाद भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव जीत जाती है। यह चौंकाने वाला था। हमने पाया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए मतदाताओं ने मतदान किया।"
-
August 08, 2025 1:13 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार
बसवना, नारायण गुरु और फुले जी की आवाज भी इसमें गूंजती है। हमारे भारत का संविधान हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार देता है।
-
August 08, 2025 1:12 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
हमने भारत के संविधान की रक्षा की-राहुल गांधी
'वोट अधिकार रैली' में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "हमने भारत के संविधान की रक्षा की है... अंबेडकर जी, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल की आवाज भारत के संविधान में गूंजती है।