A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन', FIR पर बोले राहुल गांधी, कहा- हम पूर्व आर्मी चीफ पर करेंगे भरोसा

'नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन', FIR पर बोले राहुल गांधी, कहा- हम पूर्व आर्मी चीफ पर करेंगे भरोसा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि मनोज नरवणे (रिटायर्ड) की किताब पब्लिश हो चुकी है। अपने बयान के समर्थन में पूर्व आर्मी चीफ का पुराना ट्वीट भी उन्होंने मीडिया को दिखाया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी- India TV Hindi
Image Source : PTI कांग्रेस नेता राहुल गांधी

नई दिल्लीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की पुस्तक को लेकर एक प्रकाशक ने इसके प्रकाशित नहीं होने की बात की है, लेकिन खुद नरवणे ने 2023 में एक टवीट् करके अपनी पुस्तक को खरीदने की अपील करते हुए एक लिंक साझा किया था। राहुल ने संसद परिसर में कहा कि उन्हें नरवणे की बात पर भरोसा है और उनकी किताब में कुछ ऐसी बाते हैं जो सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को असहज कर सकती हैं।

राहुल गांधी ने नरवणे का दिखाया पुराना ट्वीट

पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज नरवणे (रिटायर्ड) की अनपब्लिश्ड किताब के कथित सर्कुलेशन की जांच के लिए FIR पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनरल नरवणे का एक पुराना ट्वीट मीडिया को दिखाया। जिसमें मनोज नरवणे ने लिखा था कि दोस्तों मेरी किताब अब उपलब्ध है। बस इस लिंक को फॉलो करें। दरअसल, पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे ने 15 दिसंबर 2023 को रात 8 बजकर 10 मिनट पर ट्वीट किया था। उन्होंने पेंगुइन के ट्वीट को शेयर भी किया था, जिसमें लिखा गया है कि बुक को प्री ऑर्डर किया जा सकता है। 

Image Source : X@ManojNaravaneमनोज नरवणे का पुराना ट्वीट

राहुल गांधी बोले- मुझे जनरल नरवणे पर भरोसा

राहुल गांधी ने कहा कि मैं जो कहना चाह रहा हूं वह यह है - या तो मिस्टर नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन झूठ बोल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूर्व आर्मी चीफ झूठ बोलेंगे। पेंगुइन का कहना है कि किताब पब्लिश नहीं हुई है। लेकिन किताब Amazon पर उपलब्ध है। जनरल नरवणे ने ट्वीट किया है, "प्लीज 2023 में मेरी किताब खरीदें।" मुझे पेंगुइन से ज़्यादा नरवणे जी पर भरोसा है। क्या आपको नरवणे जी से ज़्यादा पेंगुइन पर भरोसा है? मुझे लगता है कि नरवणे जी ने अपनी किताब में कुछ ऐसी बातें कही हैं जो भारत सरकार और भारत के प्रधानमंत्री के लिए असुविधाजनक हैं। जाहिर है, आपको तय करना होगा कि पेंगुइन सच बोल रहा है या पूर्व आर्मी चीफ...।

पेंगुइन इंडिया की सफाई

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने एक बयान जारी कर साफ किया कि उसके पास पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की बुक की पब्लिशिंग राइट्स हैं। पब्लिशर ने कहा कि किताब अभी तक पब्लिश नहीं हुई है और इसकी कोई भी कॉपी, प्रिंट या डिजिटल, पब्लिश, बांटी, बेची या पब्लिक के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है। 

दिल्ली पुलिस कर रही मामले की जांच

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और न्यूज़ फोरम पर मिली जानकारी का संज्ञान लिया है, जिसमें दावा किया गया है कि 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' बुक की एक प्री-प्रिंट कॉपी शेयर की जा रही है और स्पेशल सेल ने "अभी तक अप्रूव नहीं हुए पब्लिकेशन के कथित लीक/ब्रीच" का केस दर्ज किया है। पुलिस बुक की प्री-प्रिंट कॉपी मिलने के दावों की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Latest India News