1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'मृत लोगों के साथ कभी नहीं पिया चाय', राहुल गांधी बोले- इस अनुभव के लिए धन्यवाद चुनाव आयोग

'मृत लोगों के साथ कभी नहीं पिया चाय', राहुल गांधी बोले- इस अनुभव के लिए धन्यवाद चुनाव आयोग

राहुल गांधी ने आज बिहार के कुछ मतदाताओं से अपने आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कभी मृत लोगों के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला। इस अनोखे अनुभव के लिए धन्यवाद चुनाव आयोग।'

Rahul Gandhi said Never drink tea with dead people Thank you Election Commission for this experience- India TV Hindi
Image Source : PTI/@RAHULGANDHI राहुल गांधी का पोस्ट

देश में एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रही है। बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले का आरोप केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर लगाया था। यह मामला दिन पर दिन गर्माता जा रहा है। इस बीच राहुल गांधी को सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कैप्शन लिखा, 'जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन कभी मृत लोगों के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था। इस अनोखे अनुभव के लिए, धन्यवाद चुनाव आयोग।'

राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

दरअसल इस पोस्ट में राहुल गांधी ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी कुछ लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जो दिखने में गरीब परिवार के और ग्रामीण इलाके के लग रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सुना है आप जिंदा ही नहीं हैं, आपको पता कैसे चला? तो सामने वाले शख्स ने कहा, जिंदा में लोगों ने मृत घोषित कर दिया है। वोटर लिस्ट चेक किया तो ये पता चला। इसके बाद राहुल गांधी कहते हैं कि चुनाव आयोग ने आपको मार दिया। आपको क्या लगता है कि आपके जैसे कितने लोग हैं और आप कितने पोलिंग बूथ से हैं?

राहुल गांधी से मिले वोटर

इसके जवाब में वो कहते हैं कि एक पंचायत में कम से कम 50 लोग ऐसे होंगे। अभी सर हम 3 से 4 पोलिंग बूथ से हैं। कई लोग अभी यहां तक पहुंच नहीं पाए हैं। तेजस्वी जी के विधानसभा राघोपुर सीट से इन लोगों को मृत घोषित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट में ये महिला आज सुप्रीम कोर्ट में 6 घंटे खड़ी रही हैं। वही मांग है कि बिहार में जिन 65 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं, उनकी बारे में जानकारी दी जाए। हम तो ये कह रहे हैं कि 36 लाख वो कौन लोग हैं जो शिफ्ट हो गए हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग ये डेटा देना नहीं चाहता है। क्योंकि अगर वो डेटा दे देंगे तो ये पूरा गेम उनका खत्म हो जाएगा।

Latest India News