1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यसभा में किन 37 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, किन पार्टियों से हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट

राज्यसभा में किन 37 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, किन पार्टियों से हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए सोमवार को चुनाव का आयोजन हो रहा है। ऐसे में वे कौन से 37 सांसद हैं जिनका कार्यकाल खत्म हो रहा है? आइए जानते हैं इस बारे में।

Rajya sabha election 2026- India TV Hindi
Image Source : PTI राज्यसभा चुनाव 2026

सोमवार को राज्यसभा की 11 सीटों के लिए मतदान होगा होने जा रहा है। इनमें से बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें हैं। दरअसल, 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होना था लेकिन 26 सीटों के लिए निर्विरोध चुनाव हुए हैं। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और आज ही मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। आइए जानते हैं कि वे कौन से सांसद हैं जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है और वे किन राज्यों से हैं।

कहां कितनी सीट खाली हो रही है

महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6, बिहार में 5 और पश्चिम बंगाल में 5, ओडिशा में 4, असम में 3, तेलंगाना में 2, छत्तीसगढ़ में 2 और हरियाणा में 2 तथा हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए सांसद चुने जाने हैं। बता दें कि इस बार हरियाणा, ओडिशा और बिहार तीन सीटों के कारण सियासी मुकाबले का केंद्र बन गए हैं, जहां पर एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

राज्य सांसद पार्टी
महाराष्ट्र शरद पवार NCP (शरद गुट)
महाराष्ट्र प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना (UBT)
महाराष्ट्र डॉ. भागवत कराड भाजपा
महाराष्ट्र डॉ. फौजिया खान NCP
महाराष्ट्र धैर्यशील पाटील शिवसेना (शिंदे)
महाराष्ट्र रजनी पाटील कांग्रेस
महाराष्ट्र रामदास आठवले RPI (आठवले)
ओडिशा ममता मोहंता BJD
ओडिशा मुजीबुल्ला खान BJD
ओडिशा सुजीत कुमार BJD
ओडिशा निरंजन बिशी BJD
तमिलनाडु एनआर एलंगो DMK
तमिलनाडु पी. सेल्वारासु DMK
तमिलनाडु एम. थंबीदुरई AIADMK
तमिलनाडु तिरुचि शिवा DMK
तमिलनाडु कनिमोझी एनवीएन सोमू DMK
तमिलनाडु जीके वासन तमिल मनीला कांग्रेस
पश्चिम बंगाल साकेत गोखले TMC
पश्चिम बंगाल ऋतब्रत बनर्जी TMC
पश्चिम बंगाल विकास रंजन भट्टाचार्य CPI(M)
पश्चिम बंगाल मौसम नूर TMC
असम रामेश्वर तेली भाजपा
असम भुवनेश्वर कलिता भाजपा
असम अजीत कुमार भुइयां असम जातीय परिषद
बिहार अमरेंद्र धारी सिंह RJD
बिहार प्रेमचंद गुप्ता RJD
बिहार रामनाथ ठाकुर JDU
बिहार उपेंद्र कुशवाहा RLSP
बिहार हरिवंश नारायण सिंह JDU
छत्तीसगढ़ केटीएस तुलसी कांग्रेस
छत्तीसगढ़ फूलो देवी नेताम कांग्रेस
हरियाणा किरण चौधरी कांग्रेस
हरियाणा रामचंद्र जांगड़ा भाजपा
हिमाचल प्रदेश इंदु गोस्वामी भाजपा
तेलंगाना डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी कांग्रेस
तेलंगाना केआर सुरेश रेड्डी कांग्रेस

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Polls: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर आज होगा मतदान, जानें कहां कितनी सीटें और किस पार्टी का दबदबा

केरल में UDF और LDF में हो सकती है कांटे की टक्कर, जानें MATRIZE-IANS ओपनियन पोल में BJP को कितनी सीट मिलने का अनुमान?

Latest India News