1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Rajya Sabha Election: 24 सीटों पर निर्विरोध जीते उम्मीदवार, बढ़ा NDA का कुनबा, जानें नंबर गेम

Rajya Sabha Election: 24 सीटों पर निर्विरोध जीते उम्मीदवार, बढ़ा NDA का कुनबा, जानें नंबर गेम

राज्यसभा की 27 सीटों में से 24 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आए हैं जिसमें 19 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि शेष पांच सीटें कांग्रेस के खाते में गईं हैं। जानें अब कैसा है नंबर गेम?

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट

राज्यसभा की 27 सीटों में से 24 सीटों का फैसला निर्विरोध घोषित हो गया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के अलावा भाजपा नेता सतीश पूनिया और तरुण चुघ सहित 24 उम्मीदवार गुरुवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।  27 में से 19 सीटों पर NDA के उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित किए गए हैं, जबकि बाद बाकी पांच सीटें कांग्रेस के खाते में गईं हैं। इस तरह से राज्यसभा में अब नंबर गेम चेंज हो गया है।

18 जून को कहां कहां होंगे चुनाव

झारखंड की दो सीट और मिजोरम की एक राज्यसभा सीट के लिए 18 जून को चुनाव कराए जाएंगे। झारखंड की दो सीटों में से झामुमो के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी शामिल हैं। वहीं, मिजोरम से एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए,  ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट के प्रवक्ता के लालतलुआंगकिमा और मिजो नेशनल फ्रंट से ज़ोथानसांगी हमार चुनावी मैदान में हैं।

कहां से कौन जीता, जानें नंबर गेम

  • गुजरात से चार सीट के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के सभी चारों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इनमें राजूभाई शुक्ला, मानसिंह परमार, मुकेशभाई राठवा और जितेंद्र कंजारिया शामिल हैं।
     
  • आंध्र प्रदेश से एनडीए के चारों उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए, जिनमें तीन तेलुगु देशम पार्टी और एक जनसेना से है। रामकृष्ण, विजय और बाबू तेदेपा से हैं, जबकि रमेश जनसेना से हैं।
     
  • राजस्थान से भाजपा के दो और कांग्रेस के एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं, जिसमें भाजपा के सतीश पूनिया और अलका गुर्जर तथा कांग्रेस के नीरज डांगी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
     
  • नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेम्स के संगमा मेघालय से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। 
     
  • मणिपुर में, भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अधिकारीमायुम शारदा देवी को राज्य से एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
     
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता ताई तागाक अरुणाचल प्रदेश से एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।
     
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राजेंद्र जैन उपचुनाव में महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
     
  • ओडिशा में, भाजपा उम्मीदवार देवाशीष सामंतराय को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। 
     
  • तमिलनाडु से कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण चक्रवर्ती को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें:

कौन हैं भाजपा नेता महेश केवट? कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद राज्यसभा जाना हुआ तय

Latest India News