1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'तेलंगाना से बनाया जाए उपराष्ट्रपति', सीएम रेवंत रेड्डी ने सुझाया ये नाम; धनखड़ के इस्तीफे पर भी दिया बयान

'तेलंगाना से बनाया जाए उपराष्ट्रपति', सीएम रेवंत रेड्डी ने सुझाया ये नाम; धनखड़ के इस्तीफे पर भी दिया बयान

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बीजेपी और केंद्र सरकार से मांग की है कि इस बार भारत का उपराष्ट्रपति तेलंगाना से होना चाहिए। उन्होंने बीजेपी के एक सीनियर नेता का भी नाम सुझाया है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी- India TV Hindi
Image Source : ANI तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

नई दिल्ली: जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफ़े पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि "...'100 खून माफ़ करने के लिए', अगर बंडारू दत्तात्रेय को उपराष्ट्रपति बनाया जाए तो अच्छा होगा..."। उन्होंने कहा कि इस बार देश का उपराष्ट्रपति तेलंगाना होना चाहिए। 

बंडारू दत्तात्रेय को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग

रेवंत रेड्डी ने कहा कि भारत का उपराष्ट्रपति तेलंगाना से होना चाहिए। पिछली बार चर्चा थी कि वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति बनाया जाएगा, लेकिन अन्याय हुआ और उन्हें दिल्ली से वापस भेज दिया गया। एक तेलुगु भाषी व्यक्ति को उसके घर वापस भेज दिया गया... जब वे (बंडारू दत्तात्रेय) केंद्रीय मंत्री थे, तब उनका पद जी किशन रेड्डी को सौंप दिया गया था। बंदी संजय (तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष थे, लेकिन अब एक ब्राह्मण, रामचंदर राव को यह ज़िम्मेदारी दी गई है। 

तेलंगाना से OBC चेहरे को मिले मौकाः सीएम

सीएम रेवंत ने आरोप लगाया कि दक्षिण भारत में खासकर तेलंगाना में सभी OBC का NDA ने गला काट दिया। 100 खून माफ़ करने के लिए बंडारू दत्तात्रेय को उपराष्ट्रपति बनाया जाए..."। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि "मुझे नहीं पता कि धनखड़ जी ने इस्तीफ़ा क्यों दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

SIR पर सीएम ने कही ये बात

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि जब तक भाजपा सत्ता में है, देश खतरे में है...हमने इसे महाराष्ट्र में देखा है। बिहार में वहां (महाराष्ट्र) की योजना को दोहराने की कोशिश की जा रही है। जब तक भाजपा-एनडीए सरकार सत्ता में रहेगी, यह देश खतरे में रहेगा। अगर आप देश से उस खतरे को हटाना चाहते हैं, तो आपको एनडीए सरकार को हटाना होगा। यही एकमात्र उपाय है।"

दिल्ली पहुंचे तेलंगाना के सीएम

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी बुधवार को दिल्ली पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी बृहस्पतिवार को कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में पार्टी सांसदों के समक्ष तेलंगाना के जाति सर्वेक्षण मॉडल पर एक विस्तृत प्रस्तुति देंगे। प्रस्तुति में इस व्यापक सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली और निष्कर्षों की रूपरेखा प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है। रेड्डी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात कर पार्टी और शासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।  

इनपुट- एएनआई और पीटीआई

Latest India News