A
Hindi News भारत राजनीति 'मेरी 12,000 बीघा जमीन की सूची कोर्ट में जमा करो, नहीं तो 500 करोड़ रुपये दो', CM हिमन्त ने दी कांग्रेस को चेतावनी

'मेरी 12,000 बीघा जमीन की सूची कोर्ट में जमा करो, नहीं तो 500 करोड़ रुपये दो', CM हिमन्त ने दी कांग्रेस को चेतावनी

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं को कड़ी चेतावनी दी और कहा, मेरी जमीन की सूची कोर्ट में जमा करवाएं, अन्यथा मुझे 500 करोड़ रुपये दें। जानें उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई- India TV Hindi Image Source : FILE PHOTO सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई

'भूमि हड़पने' के आरोपों पर मानहानि का मुकदमा दायर करने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी दी और कहा, मेरी 12,000 बीघा 'अवैध भूमि' की सूची अदालत में जमा करें, अन्यथा मुझे 500 करोड़ रुपये दें। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर जुबानी हमला बोला, गोगोई का 2013 के पाकिस्तान दौरे के दौरान 'बिना वीज़ा के रावलपिंडी जाने की बात मानना' यह साबित करता है कि वह पड़ोसी देश में 'स्टेट गेस्ट' थे।

सरमा ने गोगोई पर लगाया आरोप

बोंगाईगांव में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सरमा ने कहा, "गोगोई ने खुद कहा है कि वह रावलपिंडी गए थे और उन्होंने ये भी माना है कि वह बिना वीज़ा के गए थे, तो वह ज़रूर पाकिस्तानी सेना या पुलिस की गाड़ी में गए होंगे। अगर वह बिना वीज़ा के गए हैं, तो इसका मतलब है कि वह स्टेट गेस्ट थे और मेरे बताने से पहले ही उन्होंने यह खुद बता दिया और वह वीडियो क्लिप कोर्ट में पेश करने के लिए काफी है।"

गोगोई ने सीएम हिमन्त के लिए कही थी ये बात

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, दिसंबर 2013 में पड़ोसी देश की 10 दिन की ट्रिप के दौरान वह अपनी पत्नी के साथ पाकिस्तान में तक्षशिला गए थे, और इसके लिए उन्होंने इजाज़त ली थी। उन्होंने दावा किया कि गोगोई की पत्नी एलिज़ाबेथ कूलबर्न 2012 में नई दिल्ली शिफ्ट होने से पहले एक साल के लिए इस्लामाबाद में पोस्टेड थीं और शादी के तुरंत बाद कपल का यह दौरा उनके काम से जुड़ा था। सरमा ने रावलपिंडी जिले में तक्षशिला दौरे पर गोगोई से 'ट्रांसपेरेंट एक्सप्लेनेशन' मांगा था। इसपर गोगोई ने कहा, सरमा अपने ही झूठ के जाल में फंस रहे हैं और डूब रहे हैं।

इनपुट-पीटीआई

Latest India News