1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CM बनते ही एक्शन में एक्टर विजय, फ्री बिजली, महिला सुरक्षा और ड्रग तस्करी से जुड़े 3 आदेशों पर किए साइन

CM बनते ही एक्शन में एक्टर विजय, फ्री बिजली, महिला सुरक्षा और ड्रग तस्करी से जुड़े 3 आदेशों पर किए साइन

एक्टर विजय ने सीएम बनते ही महिला सुरक्षा, ड्रग स्मगलिंग को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स बनाने और मुफ्त बिजली को लेकर 3 आदेशों पर साइन किए। इन फैसलों से विजय ने साफ कर दिया कि उनकी सरकार जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने वाली है।

मुख्यमंत्री बनते ही...- India TV Hindi
Image Source : PTI मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने तीन बड़े निर्णय लिए।

Tamil Nadu के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते ही एक्टर विजय एक्शन मोड में दिखाई दिए। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने ही विजय ने पब्लिक से जुड़े तीन अहम फैसलों पर साइन कर दिए। इनमें 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ड्रग्स तस्करी पर रोक लगाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन का निर्णय शामिल है।

जनता के मुद्दों पर विजय का है फोकस

बता दें कि चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह तुरंत विजय ने अपने पहले आधिकारिक दस्तावेजों पर साइन किए। उनके इन तीन फैसलों से संदेश जा रहा है कि उनकी सरकार का पहला फोकस पब्लिक को राहत देने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। 200 यूनिट तक फ्री बिजली देने के निर्णय को मिडिल क्लास और लोअर इनकम क्लास के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री विजय के बड़े निर्णय

  1. 200 यूनिट मुफ्त बिजली सप्लाई
  2. नशीली दवाओं से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स
  3. महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स

ड्रग तस्करी रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स

वहीं, तमिलनाडु में ड्रग्स स्मगलिंग और नशे के व्यापार पर रोकथाम के लिए विजय ने स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। यह टीम पूरे तमिलनाडु में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और स्मगलिंग गिरोहों पर एक्शन लेगी।

महिला सुरक्षा के लिए सजग विजय सरकार

सीएम विजय ने महिला सुरक्षा को लेकर भी बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर लगाम लगाने के लिए और ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अलग स्पेशल टास्क फोर्स बनने का फैसला किया है। विजय का मानना है कि इससे महिलाओं में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ेगा।

माना जा रहा है कि सीएम बनने के तुरंत बाद विजय के लिए गए ये निर्णय उनकी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हैं। एक ओर जहां उन्होंने पब्लिक को राहत देने का प्रयास किया है, वहीं दूसरी तरफ कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर भी कड़ा संदेश देने की कोशिश भी की है।

ये भी पढ़ें- एक्टर विजय से पहले किन फिल्मी सितारों ने मुख्यमंत्री बनकर सियासत में लहराया परचम? यहां देखें लिस्ट

Latest India News