1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी की तारीफ में CM विजय ने पढ़े कसीदे, बर्थडे पर प्रधानमंत्री को यूं किया विश

PM मोदी की तारीफ में CM विजय ने पढ़े कसीदे, बर्थडे पर प्रधानमंत्री को यूं किया विश

जन्मदिन पर PM मोदी को उनकी विरोधी पार्टियों के तमाम नेताओं ने बधाई दी लेकिन सबका ध्यान सीएम विजय के मैसेज की तरफ है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री विजय ने पीएम मोदी की लीडरशिप और मजबूत भारत का जिक्र किया है।

CM Vijay wishes PM Modi- India TV Hindi
Image Source : @CMOTAMILNADU सीएम विजय ने PM मोदी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें बर्थडे पर तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय ने उन्हें बधाई दी है। सीएम विजय के मैसेज में PM मोदी की लीडरशिप और मजबूत भारत के निर्माण के खातिर उनके प्रयासों की खुलेआम तारीफ है। इसके बाद से सियासी गलियारों में सीएम विजय के इस स्टेटमेंट की चर्चा होने लगी है और इसे केंद्र व तमिलनाडु सरकार के बीच बदलते राजनीतिक रिश्तों से जोड़कर देखा जाने लगा है।

बर्थडे विश करते समय PM मोदी की तारीफ भी की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कार्यालय ने X पर सीएम विजय का मैसेज शेयर किया है। CMO तमिलनाडु ने पोस्ट किया, 'मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो एक मजबूत भारत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से नेतृत्व कर रहे हैं। मैं दिल से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।'

निकाले जा रहे सीएम विजय के मैसेज के मायने

सीएम विजय के इस मैसेज में इस्तेमाल हुए शब्द सियासी तौर पर खास माने जा रहे हैं। विजय ने बाकी विरोधी नेताओं की तरह प्रधानमंत्री को महज औपचारिक बधाई नहीं दी, बल्कि पोस्ट में PM मोदी के साथ वाला फोटो भी शेयर किया गया। इसके अलावा, मजबूत भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री की लीडरशिप और डेडिकेशन की भी तारीफ की गई है।

विजय के सियासी तेवर में दिखा बदलाव

मुख्यमंत्री विजय के सियासी सफर को देखते हुए उनके इस मैसेज को उनके रुख में नरमी के रूप में भी देखा जा रहा है। चूंकि इलेक्शन से पहले विजय ने BJP को अपनी सियासी पार्टी का 'वैचारिक विरोधी' कहा था। हालांकि, सीएम बनने के बाद विजय के सियासी तेवर में व्यावहारिक बदलाव जरूर दिखा है। विजय और उनकी सरकार BJP की विचारधारा का विरोध करते हैं, लेकिन तमिलनाडु के डेवलपमेंट से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार से टकराव से बचते हैं।

संदेश में नजर आई सकारात्मक और सम्मानपूर्ण भाषा

हालांकि, पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनको सीएम विजय के खास मैसेज को वैचारिक बदलाव माना जाए या विजय की सहयोग-संवाद की राजनीति कही जाए, यह तो आने वाले समय में ही मालूम होगा। बीजेपी और सीएम विजय में मतभेद बरकरार हैं, लेकिन पीएम मोदी के प्रति उनकी भाषा सकारात्मक और सम्मानपूर्ण दिखाई देती है। पीएम मोदी के बर्थडे पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भी उन्हें बधाई दी है

ये भी पढ़ें- राजनाथ सिंह और CM योगी ने PM मोदी के जन्मदिन पर भंडारे में बांटा प्रसाद, वाराणसी के मंदिर में पूजा भी की

Latest India News