1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'विजय जीतेंगे 200 से अधिक सीटें, पूरी दुनिया में जानी जाएगी सीटी क्रांति', तमिलनाडु में TVK नेता ने एक्जिट पोल को नकारा

'विजय जीतेंगे 200 से अधिक सीटें, पूरी दुनिया में जानी जाएगी सीटी क्रांति', तमिलनाडु में TVK नेता ने एक्जिट पोल को नकारा

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन की बात थलपति विजय शुरू से करते आ रहे हैं। अब उनके एक नेता ने एक्जिट पोल को सही नहीं बताया है। टीवीके नेता ने कहा कि उनकी पार्टी अपना सीएम बनाएगी।

TVK प्रमुख थलपति विजय- India TV Hindi
Image Source : PTI TVK प्रमुख थलपति विजय

तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। बुधवार शाम को एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। टीवीके के नेता के.ए. सेंगोट्टईयन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न एग्जिट पोल के निष्कर्षों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये सर्वेक्षण परिणाम से अलग हैं। उनकी पार्टी के प्रति भारी जन समर्थन को सही तरीके से नहीं दर्शाते है। 

होने वाला है ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन

सेंगोट्टईयन ने कहा, 'वह (विजय) 200 सीटों पर जीत हासिल करेंगे और तमिलनाडु की सत्ता संभालेंगे। जनता पहले ही यह तय कर चुकी थी।' ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव का अनुमान जताते हुए सेंगोट्टईयन ने कहा कि राज्य वर्तमान पूर्वानुमानों को नकारते हुए एक ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन के कगार पर है। 

पूरी दुनिया में जानी जाएगी पार्टी

सेंगोट्टईयन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'तमिलनाडु और देश के इतिहास में हमने हरित क्रांति, श्वेत क्रांति और समाजवादी क्रांति देखी हैं। अब हमारे नेता थलपति की 'सीटी क्रांति' केवल तमिलनाडु में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में जानी जाएगी। यही होने जा रहा है।'

पहले भी गलत साबित हुए एग्जिट पोल

बता दें कि टीवीके का चुनाव चिह्न 'सीटी' (व्हिसल) है। टीवीके के नेता ने यह भी बताया कि पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी पिछले चुनाव में एग्जिट पोल और अंतिम परिणामों में फर्क था। 

Latest India News