1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Virudhachalam Assembly Seat 2026: विरुधाचलम सीट पर कड़ा मुकाबला, DMDK और PMK के अलावा TVK और NTK भी दे रहीं टक्कर; समझें समीकरण

Virudhachalam Assembly Seat 2026: विरुधाचलम सीट पर कड़ा मुकाबला, DMDK और PMK के अलावा TVK और NTK भी दे रहीं टक्कर; समझें समीकरण

विरुधाचलम विधानसभा सीट पर डीएमडीके और पीएमके के अलावा टीवीके और एनटीके भी चुनाव लड़ रही हैं। इस बार विरुधाचलम सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। आइये जानते हैं कि इस सीट पर समीकरण कैसा रहेगा?

विरुधाचलम विधानसभा सीट।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV विरुधाचलम विधानसभा सीट।

Virudhachalam Assembly Elections 2026: विरुधाचलम विधानसभा क्षेत्र तमिलनाडु विधानसभा के 234 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह तमिलनाडु विधानसभा का 152वां निर्वाचन क्षेत्र है। यह एक सामान्य सीट है, जो अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित नहीं है। देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMDK), पट्टाली मक्कल काची (PMK), नाम तमिलर काची (NTK) और विजय की तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) इस सीट पर प्रमुख पार्टियां हैं।

किस-किस के बीच मुकाबला

इस बार भी विरुधाचलम विधानसभा सीट पर भी कांटे की टक्कर होने वाली है। यहां के प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो डीएमडीके से प्रेमलता विजयखंठ यहां PMK के डॉ. तमिझारसी अधिमूलम को टक्कर दे रही हैं। इसके अलावा टीवीके पार्टी के नेता एस विजय और एनटीके से अनंती भी इस सीट पर टक्कर दे रहे हैं। हालांकि नतीजे आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि विरुधाचलम सीट पर कौन बाजी मारता है।

पिछली बार के विजेता

विरुधाचलम विधानसभा सीट कुड्डुलोर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। विरुधाचलम विधानसभा सीट पर 2021 में, कांग्रेस के आर राधाकृष्णन ने पीएमके के नेता जे कार्तिकेयन को 1862 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। आर राधाकृष्णन को 77064 वोट मिले थे जबकि जे कार्तिकेयन को भी 76202 वोट हासिल हुए थे। इसके अलावा साल 2016 में इस सीट पर एआईएडीएमके के वीटी कलईसेल्वन ने डीएमके उम्मीदवार पी गोविंदसामी को 13777 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। वीटी कलईसेल्वन को 72611 वोट मिले, जबकि पी गोविंदसामी को 58834 वोट मिले

कब आएंगे नतीजे

बता दें कि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। इसी तरह से तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती भी सभी सीटों पर एक साथ 4 मई को होगी।

Latest India News