1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. LIVE: तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरानंदगम सीट पर TVK ने ली बड़ी लीड, 15 राउंड की गिनती पूरी
Live now

LIVE: तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरानंदगम सीट पर TVK ने ली बड़ी लीड, 15 राउंड की गिनती पूरी

तमिलनाडु की मदुरंताकम और धारापुरम सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। मतगणना की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। मतगणना केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस तैनात हैं।

तमिलनाडु में मतगणना...- India TV Hindi
Image Source : PTI तमिलनाडु में मतगणना करते कर्मचारी

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरांतकम और धारापुरम सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। तमिलनाडु विधानसभा की इन दो सीटों के लिए उपचुनाव 6 अक्टूबर को हुए थे। ये चुनाव दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए उपचुनावों के साथ ही कराए गए थे।

पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) से डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी। मदुरांतकम उपचुनाव में कुल 27 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि धारापुरम में 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। मदुरांतकम अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित विधानसभा सीट है, जबकि तिरुप्पुर जिले की धारापुरम सीट अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के लिए आरक्षित है। पोलिंग खत्म होने के बाद आए आंकड़ों के मुताबिक, मदुरांतकम में लगभग 86.26 प्रतिशत और धारापुरम में लगभग 80.30 प्रतिशत मतदान हुआ था।

तमिलनाडु उपचुनाव के नतीजे ऑनलाइन कैसे देखें

 तमिलनाडु उपचुनाव के नतीजे भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते हैं। गिनती शुरू होने के बाद लेटेस्ट रुझान और अंतिम नतीजे results.eci.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

Latest India News

Live updates : Tamilnadu by-elections results live updates

  • 1:31 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    15वें राउंड की गिनती के बाद TVK आगे

    धारापुरम में 15वें राउंड की गिनती के बाद TVK उम्मीदवार 9226 वोटों के अंतर से आगे है। मदुरानंदगम सीट पर TVK की मरुगदम कुमरवेल 11500 से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।  

     

  • 12:36 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    तमिलनाडु की दोनों सीटों पर TVK ने ली बड़ी लीड

     धारापुरम में 11वें राउंड की गिनती के बाद TVK उम्मीदवार ने 5500 वोटों की लीड ले ली है। मदुरानंदगम सीट पर TVK की मरुगदम कुमरवेल 11500 से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। 

     

  • 11:57 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    मदुरानंदगम और धारापुरम TVK बड़ी बढ़त

    धारापुरम में 10 वें राउंड की गिनती के बाद TVK उम्मीदवार सत्यभामा करीब 4000 वोटों की लीड ले ली है। मदुरानंदगम में भी TVK ने बड़ी बढ़त बना ली है। TVK उम्मीदवार मरुगदम कुमारवेल 10300 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। 

     

  • 11:38 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    धारापुरम में 9 वें राउंड में भी TVK को बढ़त

    धारापुरम में 9 वें राउंड की गिनती के बाद TVK उम्मीदवार की बढ़त जारी है। धारापुरम में आठवें राउंड की गिनती के बाद TVK उम्मीदवार सत्यभामा 1304 वोटों से आगे चल रहीं थीं। मदुरानंदगम में पांचवें राउंड की गिनती के बाद TVK की मरुगदम कुमरवेल ने 8000 से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे

  • 11:17 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    मदुरानंदगम में TVK आगे चल रही है

    चुनाव आयोग के अनुसार, मदुरानंदगम में चौथे राउंड की गिनती के बाद TVK की मरुगदम कुमरवेल ने 4484 से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।  

  • 11:14 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    धारापुरम में TVK की लीड कम हुई

     धारापुरम में सातवें राउंड की गिनती के बाद TVK उम्मीदवार 719 से आगे चल रही हैं, पिछले राउंड की तुलना में लीड कम हुई है। 

  • 10:50 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    तमिलनाडु की दोनों सीटों पर सीएम विजय की पार्टी आगे

    मदुरानंदगम में पांचवें राउंड की गिनती के बाद TVK की मरुगदम कुमरवेल ने 8000 से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। वहीं, धारापुरम में चौथे राउंड की गिनती के बाद फिर आंकड़े बदल गए हैं। TVK उम्मीदवार सत्यभामा ने AIADMK उम्मीदवार को पीछे छोड़ते हुए करीब 700 वोटों के अंतर से आगे हो गए हैं। 

     

  • 10:28 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    धारापुरम में AIADMK 900 वोट से आगे, मदुरानंदगम TVK 7000 वोट से आगे

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तीसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद धारापुरम में AIADMK की उम्मीदवार K भानुमती करीब 900 वोटों के अंतर से आगे हैं। मदुरानंदगम में चौथे राउंड की गिनती के बाद TVK की मरुगदम कुमरवेल ने 7000 से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे।

     

  • 10:18 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    धारापुरम में AIADMK तो मदुरंताकम में TVK ने बनाई बढ़त

    धारापुरम में वोटों की गिनती लगातार जारी है। तीसरे राउंड की गिनती में AIADMK 810 वोट से आगे है। वहीं, दूसरे राउंड की गिनती में मदुरंताकम में TVK ने बड़ी बढ़त बना ली है। यहां से सीएम विजय की पार्टी करीब 1600 वोट से आगे चल रही है। 

  • 9:41 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    धारापुरम में TVK से AIADMK आगे निकली

     धारापुरम में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दूसरे राउंड की गिनती में AIADMK आगे निकली है। AIADMK 88 वोटों के अंतर से आगे चल रही है। AIADMK की उम्मीदवार K भानुमति अपनी निकतम प्रतिद्वंदी TVK उम्मीदवार सत्यभामा से आगे चल रही हैं। 

     

  • 9:28 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    दूसरे राउंड के बाद मदुरंताकम और धारापुरम में TVK को बड़ी बढ़त

     मदुरंताकम और धारापुरम में  TVK ने की बढ़त बढ़ रही है। धारापुरम में TVK उम्मीदवार करीब 2 हज़ार वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। मदुरानंदगम में दूसरे राउंड की गिनती के बाद TVK उम्मीदवार DMK कैंडिडेट से करीब 1000 वोटों के अंतर से आगे है। 

  • 9:17 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    शुरुआती रुझानों में TVK को बढ़त

    तमिलनाडु 6 अक्टूबर को हुए उपचुनावों के लिए शुक्रवार को वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों से पता चला कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी को बढ़त मिल रही है।

     

  • 8:45 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    मदुरानंदगम और धारापुरम में EVM वोटों की गिनती शुरू

    मदुरानंदगम और धारापुरम पोस्टल वोट की गिनती में TVK आगे चल रही है। मदुरानंदगम में भी पोस्टल वोट की गिनती में TVK की उम्मीदवार मरुगदम कुमारवेल आगे हैं। यहां भी EVM की गिनती शुरू हो गई है। मदुरानंदगम में मरुगदम थंगवेल आगे चल रही हैं। 2026 मई में ये दोनों उम्मीदवार AIADMK से जीती थीं, दोनों ने AIADMK से इस्तीफा दिया था और TVK ज्वाइन कर लिया था जिसकी वजह से उपचुनाव हो रहे हैं

  • 8:42 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    धारापुरम में EVM वोटों की गिनती शुरू, 1 वोट से TVK आगे

    तमिलनाडु के धारापुरम में EVM वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पोस्टल वोट में सिर्फ एक के अंतर से TVK के आगे चल रही है। मदुरंतकम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। यहां भी TVK आगे है। मतगणना केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • 8:16 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    तमिलनाडु की दोनों सीटों पर सीएम विजय की पार्टी TVK आगे

    तमिलनाडु में मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के ताजा रूझान में दोनों सीटों पर सीएम विजय की पार्टी TVK आगे चल रही है। सबसे पहले पोस्टल वोट की गिनती हो रही है।

  • 8:05 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    थ्री लेयर की सुरक्षा में हो रही है वोटों की गिनती

     मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे में शुरू हो गई है। मई में TVK के सत्ता में आने के बाद हो रहे इन अहम उपचुनावों को पार्टी की लोकप्रियता की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं विपक्षी पार्टी AIADMK को उम्मीद है कि वह अप्रैल के विधानसभा चुनावों में TVK से हारी हुई सीटें वापस हासिल कर लेगी। वोटों की गिनती धारापुरम (तिरुपुर ज़िला) के LRG गवर्नमेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज और मदुरांतकम के लिए आथुर (चेंगलपट्टू ज़िला) के इंटीग्रेटेड सोशल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर में हो रही है।

     

     

  • 8:02 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    मदुरंताकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

    तमिलनाडु की मदुरंताकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस तैनात हैं। मतगणना के रूझान थोड़ी देर बाद आने लगेंगे। 

  • 7:06 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    आथुर में भारी संख्या में पुलिस तैनात

    चेंगलपट्टू ज़िले के आथुर में 'इंटीग्रेटेड सोशल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर' में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां मदुरंतकम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के वोटों की गिनती आज शुरू होने वाली है। इसके लिए वोटिंग 6 अक्टूबर को हुई थी।

  • 6:59 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    काउंटिंग सेंटर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    धारापुरम विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती से पहले LRG गवर्नमेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज फॉर विमेन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

  • 6:58 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    तमिलनाडु उपचुनाव के नतीजे ऑनलाइन कैसे देखें

     तमिलनाडु उपचुनाव के नतीजे भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते हैं। गिनती शुरू होने के बाद लेटेस्ट रुझान और अंतिम नतीजे results.eci.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

  • 6:55 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    सुबह 8 बजे से होगी वोटों की गिनती

    तमिलनाडु विधानसभा की मदुरांतकम और धारापुरम सीट पर मतगणना सुबह आठ बजे होगी। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इन दो सीटों के लिए उपचुनाव 6 अक्टूबर को हुए थे।